Back
कटनी की मतदाता सूची विवाद: कांग्रेस ने फर्जी नाम हटाने के आरोप लगाए
NCNITIN CHAWRE
Feb 07, 2026 13:17:13
Katni, Madhya Pradesh
कटनी में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से नाम जबरन हटाए जाने का आरोप लगाया. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुँचा और एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि कटनी जिले में SIR प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और कथित फर्जी नाम हटाने का काम किया जा रहा है. लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म-7 यानी आपत्ति प्रपत्र भरे जा रहे हैं. ये आपत्ति फॉर्म तहसील कार्यालय से बीएलओ को दिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर बिना किसी जांच के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं. कांग्रेस का दावा है कि जिन लोगों के नाम से आपत्तियां दर्ज दिखाई जा रही हैं, वे बाहरी व्यक्ति हैं. जब कथित आपत्तिकर्ताओं से संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने से इनकार किया. इन्हीं आरोपों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुँचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं इस मामले पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 07, 2026 15:02:170
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:02:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 15:01:330
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowFeb 07, 2026 15:01:040
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 14:52:300
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 07, 2026 14:52:120
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 07, 2026 14:51:550
Report
1
Report
Vrindavan, Uttar Pradesh:धर्मनगरी में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक युवक ने अपनी रेहड़ी जब्त होने से क्षुब्ध होकर नगर निगम कार्यालय के बाहर नग्न अवस्था में जमकर हंगामा काटा।
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 14:49:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 07, 2026 14:49:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 07, 2026 14:49:150
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 07, 2026 14:48:570
Report
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 14:47:590
Report