Back
मदन राठौड़ ने कहा सोनिया गांधी बाटला हाउस के बारे में रोईं थीं, बयान सच
VSVishnu Sharma
Feb 07, 2026 15:02:04
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाटला हाउस की घटना के बाद सोनिया गांधी रोई थीं। राठौड़ ने कहा कि यह तो सभी जानते हैं, खुद इंदिरा गांधी ने एनकाउंटर के बाद यह बात कही थी, इसमें कुछ भी झूठ नहीं है। वहीं राठौड़ ने यमुना जल समझौते के जल्द धरातल पर उतरने का दावा भी किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निवाई, टोंक में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों के मारे जाने पर सोनिया गांधी रात भर रोती थीं। इसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिलावर के बयान का न केवल समर्थन किया, बल्कि कांग्रेस के आतंकवादियों का पक्ष लेने के आरोप लगाए। राठौड़ से दिलावर के बयान को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग इस बात को जानते हैं। जब बाटला हाउस पर घटना हुई आतंकवादी मारे गए तो सोनिया गांधी ने बोला था, मुझे नींद नहीं आई और आंखों में आंसू आ गए। यह बात कोई असत्य नहीं है। आश्चर्य इस बात का है कि किसी आतंकवादी को फांसी की सजा सुनाई गई। इसके बाद रात को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले लोग कौन थे? उनका बचाव करने वाले लोग भी देश में हुए हैं। किसी गरीब को न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, आतंकवादी को बचाने के लिए रात को कोर्ट का दरवाजा खटटा दे, चिंता इस बात की है।
बाइट - मदन राठौड, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेता एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। दिलावर के बयान के बाद राजनीति वैसे ही गरमा गई, लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने आग में घी का काम किया है। अब देखना यह है कि दिलावर और राठौड़ के बयानों पर कांग्रेस नेताओं की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
इधर कांग्रेस नेताओं के यमुना समझौते की डीपीआर को लेकर सरकार से सवाल मांगने पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा कि सीआर पाटिल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीपीआर बनने पर सहमति दे दी है। कैबीनेट की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। वैसे डीपीआर बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। डीपीआर के बाद टेंडर होगा , फिर काम शुरू होगा । राठौड़ ने दावा किया कि यमुना से शेखावाटी में पानी लाने का काम हमारे कार्यकाल में हो जाएगा। राज्य की भजनलाल सरकार के कार्यकाल में ही शेखावाटी को पानी मिलने लगेगा। ईआरसीपी में भी 26 हजार करोड़ के टेंडर हो गए , अब उसका भी काम चलेगा।
बाइट - मदन राठौड, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:46:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:46:080
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 16:45:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 16:45:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 16:45:160
Report
0
Report
96
Report
0
Report