Back
कटनी में फैक्ट्री हादसा: जेसीबी गिरने से मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप
NCNITIN CHAWRE
Feb 20, 2026 13:52:43
Katni, Madhya Pradesh
कटनी में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में जेसीबी का हापड़ गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मित्तल एयर ब्रिग्स फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर के सिर पर अचानक जेसीबी का हापड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मृतक की पहचान सतीश काछी निवासी ग्राम चारगंवा के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक सतीश रोज की तरह फैक्ट्री में काम कर रहा था, तभी ऊपर से जेसीबी का हापड़ गिर गया और वह उसके नीचे दब गया. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई. मृतक के पिता संतोष काछी ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मजदूरों को न तो हेलमेट दिया जाता है और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है. यदि सुरक्षा इंतजाम होते, तो शायद उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी. परिजनों ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही झिंझरी पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके Against वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका की जांच में जुटी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 16:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:45:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 16:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report