Back
कटनी में बैंक जमीन पर सीमा-निर्माण विवाद, SDM ने कब्जा हटवाया
NCNITIN CHAWRE
Dec 31, 2025 18:16:04
Katni, Madhya Pradesh
सिविल लाइन स्थित जिला सहकारी बैंक की जमीन पर घमासान, सीमांकन के बाद सीमेंट की रेडीमेड बाउंड्री खड़ी, बैंक के विरोध के बावजूद नीजि कंपनी ने कर ली बाउंड्री निर्माण कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की भूमि को लेकर विवाद और गहरा गया है। राजस्व विभाग के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक मौके पर सीमांकन करने पहुंचे। यह पटवारी हल्का नंबर 45 के अंतर्गत खसरा नंबर 1097/3, 1099/1 एवं 1090/3 में दर्ज है। भूमि सीमांकन के बाद राजस्व अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि , जो रिकॉर्ड अनुसार नीजि कंपनी के नाम पर दर्ज बताई गई है। कंपनी के डायरेक्टर बी.डी. गौतम बताए जा रहे हैं। सीमांकन की कार्रवाई समाप्त होते ही बी.डी. गौतम द्वारा जिला सहकारी बैंक के सामने सीमेंट की रेडीमेड बाउंड्री लगाने का कार्य शुरू कर बैंक के समाने दीवार खड़ा कर पूरी जमीन को हथिया लिया। बाउंड्री निर्माण की जानकारी लगते ही बैंक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तीव्र विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते कुछ समय के लिए कार्य रुकवाया गया। हालांकि, विरोध के बावजूद बाद में दोबारा काम शुरू किया गया और अंततः बाउंड्री निर्माण पूरा कर लिया गया। लेकिन इसकी जानकारी लगाते ही रात्रि को SDM पहुंचे और बैंक की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाया गया। बैंक प्रबंधन का कहना है जिला सहकारी बैंक लगभग 100 वर्षों से इसी स्थान पर संचालित है और यह भूमि बैंक को दान स्वरूप प्राप्त हुई थी। बैंक मैनेजर के अनुसार, वर्षों से बैंक के कब्जे और उपयोग में रही भूमि पर अब अचानक बाउंड्री खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस भूमि का सीमांकन करने पहुंचे RI ने भी कहा कि यह जमीन VD गौतम की है और इसका सीमांकन कराया गया लेकिन इस सीमांकन के बाद BD गौतम के द्वारा कब्जा करने लगे थे जिसे हटवाया गया है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 31, 2025 19:02:350
Report
CDChittaranjan Das
FollowDec 31, 2025 18:34:13Durgapur, West Bengal:২০২৬ কে বরন করে নিতে পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুরের উৎসব প্রেমি মানুষ বিভিন্ন জায়গায় উৎসবে মাতোয়ারা।
0
Report
CDChittaranjan Das
FollowDec 31, 2025 18:34:00Durgapur, West Bengal:পুরোনো বছরকে বিদায় জানিয়ে নতুন বছরকে স্বাগত জানাতে শিল্পাঞ্চল দুর্গাপুরের উৎসব প্রেমি মানুষ কলকাতা বা অন্যান্য শহরের থেকে কম যাচ্ছে না। শহরের বিভিন্ন রেস্তোরাঁ থেকে পার্কে চলছে উৎসবের উল্লাস。
0
Report
URUday Ranjan
FollowDec 31, 2025 18:33:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 31, 2025 18:33:180
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowDec 31, 2025 18:31:350
Report
MSManish Sharma
FollowDec 31, 2025 18:31:080
Report
ASAmit Singh
FollowDec 31, 2025 18:30:490
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 31, 2025 18:16:410
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 31, 2025 18:16:240
Report