कटनी की कोतवाली पुलिस ने एक महिला से गांजा किया जब्त
Katni, Madhya Pradesh:कटनी पुलिस को पेट्रोलिंग के समय गायत्री नगर पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में महिला खड़ी मिली। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वो घबरा गई व हड़बड़ाते हुए जवाब भी सही से नहीं दे पाई। जिसके बाद महिला के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 3 पैकेट मिले। जिन्हें खोलकर देखा गया तो हरी पत्तीदार डंठलयुक्त नशीला मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसका वजन करीब 5 किलो 922 ग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रु बताई जा रही है। आरोपी महिला के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
