Back
बरही के त्रिपाठी हाउस में दिनदहाड़े 20 लाख के गहने-नकदी चोरी
NCNITIN CHAWRE
Oct 09, 2025 11:37:50
Katni, Madhya Pradesh
कटनी जिले के बरही तहसील में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, महिला मंडल अध्यक्ष के घर से 20 लाख के गहने-पैसे पार. कटनी जिले के बरही नगर थाना क्षेत्र में त्रिपाठी हाउस में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी करते हुए करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरही निवासी रामचरन त्रिपाठी की पत्नी सुनिता त्रिपाठी, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक संगठन की मंडल अध्यक्ष हैं, अपने परिवार के साथ बाजार जाने के दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंदा तोड़ा और घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर गहनों व नकदी की चोरी कर ली। घर लौटने पर कमरे अस्त-व्यस्त थे, ताले टूटे पड़े थे और गहनों के बक्से खाली मिले। चोर सोने के हार, चूड़ियाँ, बिछिया, पायल से लेकर संतान सप्तमी के चूड़े तक उड़ा ले गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शक के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowOct 09, 2025 15:48:521
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 09, 2025 15:48:010
Report
MPManish Purohit
FollowOct 09, 2025 15:47:450
Report
MJManoj Jain
FollowOct 09, 2025 15:47:330
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowOct 09, 2025 15:47:190
Report
KYKaniram yadav
FollowOct 09, 2025 15:46:280
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 09, 2025 15:46:160
Report
DSDanvir Sahu
FollowOct 09, 2025 15:45:500
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 09, 2025 15:45:250
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 09, 2025 15:45:150
Report
2
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 09, 2025 15:36:01Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ନାଗେ ପାହାଡ ବକ୍ସାଇଟ ଖଣି ଖନନ କୁ ନେଇ ଆଜି ଗୋଟିଏ ପଟେ ଗ୍ରାମ ସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ପଟେ ହୋଇଥିଲା ବିରୋଧ।
3
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 09, 2025 15:35:30Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आई लव मोहम्मद पोस्टर के बाद फिर से विवादित पोस्टर चस्पा किए गए हैं... क्या किसी सुनियोजित साजिश के तहत पोस्टर लगाए गए थे...पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।
0
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 09, 2025 15:34:490
Report
RKRajiv Kumar
FollowOct 09, 2025 15:34:310
Report