icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
482003
Sunil SenSunil SenFollow11 Sept 2024, 05:27 am

महिला अधिवक्ता की हत्याकांड के चलते जबलपुर में वकीलों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur, Madhya Pradesh:

जबलपुर में अधिवक्ता संघ ने कासगंज की महिला वकील की हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश के कासगंज में 1 महिला अधिवक्ता का जिला न्यायालय गेट से अपहरण किया गया था। अगले दिन उनका शव नाले में मिला। इस घटना ने देशभर के वकीलों में रोष पैदा किया है। जबलपुर के वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि 2021 में इस एक्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है, अब इसे लागू करने की आवश्यकता है। वकीलों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल पुलिस-AN TF ने करोड़ों कीमत के ड्रग प्रीकर्सर के साथ 4 तस्करों को दबोचा

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल पुलिस और यूपी ANTF (एंटी नारकोटिक्स फोर्स) लखनऊ बरेली यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर गिरोह से 1 करोड़ 60 लाख की कीमत का 628.65 किलो मादक पदार्थ एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर बरामद। एसी से लदे कंटेनर में 10 ड्रमों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों की कीमत का मादक पदार्थ। हीरोइन, स्मैक आदि मादक पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर। संभल पुलिस और ANTF के अधिकारी गिरफ्तार किए गए तस्कर गिरोह से पूछताछ में जुटे। कैलदेवी थाना इलाके का मामला.
0
0
Report
Advertisement

बांदा: मोरम खदान में पोकलैंड दबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज एक व्यक्ति की मोरम खदान में लगी पोकलैंड मशीन के दबकर मौत हो गई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने खदान संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव की है, जहां रंग नदी में एक मोरम खदान चल रही थी जो बिना ओटीपी के अवैध तरीके से चल रही थी। इसी खदान में मृतक दिनेश त्रिवेदी कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार खदान संचालित कर रहा था; उनके रिश्तेदार की मौत इसी खदान में हुई है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर में सर्किल रेट 10-15% बढ़े; जमीन खरीदना महंगा

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में जमीनों की नई सर्किल रेट लागू, रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा डीएम अनुपम शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर नई दरों की घोषणा की जनपद की अचल संपत्तियों की दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी नई दरें 8 जून 2026 से पूरे जिले में प्रभावी कर दी गईं सदर, सैदपुर, जमानियां, मोहम्मदाबाद समेत सभी तहसीलों में बढ़ी दरें वाणिज्यिक भूमि की कीमतों में सैदपुर और सेवराई में 12% तक इजाफा जखनियां में व्यावसायिक भूमि की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं निर्माण और वृक्ष वाली भूमि की दरें पहले जैसी ही रखी गईं कई गांवों में 2015 के बाद पहली बार बढ़ाई गई सर्किल रेट डीएम बोले— बाजार मूल्य और महंगाई को देखते हुए लिया गया फैसला gाजीपुर में जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने जनपद की अचल संपत्तियों की दरों में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि तहसीलवार जमीनों की दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 8 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं। खास बात यह है कि कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में वर्ष 2015 से दरें नहीं बढ़ी थीं, जिन्हें अब बाजार मूल्य के बराबर किया गया है।        दरअसल गाजीपुर में अब जमीन खरीदना और महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने जनपद की अचल संपत्तियों की नई दरें लागू कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में जमीनों की कीमतों को बाजार दर के करीब लाने के लिए औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 8 जून 2026 से प्रभावी कर दी गई हैं। सदर, मोहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनियां, कासिमाबाद और सेवराई उप निबंधक कार्यालय क्षेत्रों में नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण इलाकों की कृषि एवं अकृषक भूमि की बेसिक वैल्यू में वृद्धि की गई है। वहीं वाणिज्यिक भूमि की दरों में सैदपुर और सेवराई में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि जखनियां में व्यावसायिक भूमि की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्माण और वृक्षों वाली भूमि की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा 0.070 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि की दरें भी पहले जैसी ही रखी गई हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि कई क्षेत्रों में वर्ष 2015 से सर्किल रेट नहीं बढ़ी थी। ऐसे में सदर तहसील के रामपुर उर्फ झिंगुरपट्टी, जमलापुर, सुखदेवपुर और रौजा शाहबरखुर्द समेत कई गांवों की दरों को आसपास के बाजार मूल्य के बराबर किया गया है। इसी तरह मोहम्मदाबाद तहसील के चकबाला, चकभिखू और मच्छटी गांवों के साथ जमानियां तहसील के कालूपुर क्षेत्र की दरों में भी संशोधन किया गया है। डीएम ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद बढ़ी महंगाई और बाजार दरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि सरकारी दरें वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप हो सकें। बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम गाजीपुर
0
0
Report

चलती बाइक पर तेंदुए का हमला; घायल चालक ग्रामीण दहशत, मादा तेंदुआ शावकों के साथ

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.चलती बाईक पर तेंदुए ने किया हमला, बाइक सवार ग्रामीण घायल, लोगों में दहशत, दो शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ ख़बर बहराइच से है, जहां कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुआ और बाघ का आतंक काफी बढ़ गया है। आतंक इतना ज्यादा है की चलती बाइक पर भी ये हमला करने से नही चूंक रहे हैँ। बर्दिया गाँव निवासी 45 वर्सीय मैसर अली अपने साथी विजय सिंह के साथ रात तकरीबन 8,30 बजे के आसपास मोटर साइकिल से सुजौली से अपने घर बर्दिया लौट रहे थे तभी गिरिजापुरी बिछिया के बीच अचानक तेंदुआ उनकी बाइक पर झपट पड़ा जिसने पीछे बैठे विजय सिंह लहूलुहान हो गए जबकी बाइक चला रहे मैसर अली के कमर पर पंजें से का गहरा जख्म हुआ है। हमले के समय दोनों तेंदुए से संघर्ष कर वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई है। जिसके बाद वाह हिम्मत जुटाकर किसी तरह बिछिया बाजार पहुचे जहाँ उन्होंने निजी चिकित्सक के यहाँ प्राथमिक उपचार कराया। घायल ग्रामीणों ने बताया की तेंदुआ हमले के समय अपने दो शावकों के साथ मौजूद थी। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी,वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है。 बाईट.... घायल,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top