जबलपुर में एक्टिवा में घुसा था सात फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर के सामने समदड़िया मॉल कैंपस में एक एक्टिवा स्कूटी में रात आठ बजे अचानक सात फीट लंबा सांप घुस गया। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। स्कूटी की मालिक रीना धुर्वे ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। दुबे ने मौके पर पहुंचकर मैकेनिक की मदद से स्कूटी को खुलवाया और सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
