Back
इंदौर के दूषित पानी से मौतों पर सियासत तेज, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
YSYatnesh Sen
Jan 02, 2026 13:42:07
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से हुई मौतों के मामले को लेकर आज युवा कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों, महापौर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम मुख्यालय पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निगम मुख्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार झड़प भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया गया। हालांकि, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर प्रशासन और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
फिरोजाबाद जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की बैठक संपन्न, लिया समाज की एकजुटता और युवा उत्थान का संकल्प
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:34:060
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:33:280
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:32:540
Report
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:32:190
Report
0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 02, 2026 15:31:200
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowJan 02, 2026 15:30:210
Report
0
Report
0
Report