icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow20 Sept 2024, 12:28 pm

इंदौर- सेवा भारती द्वारा सुपोषण जागरूकता अभियान शुर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रही मौजूद

Indore, Madhya Pradesh:

राष्ट्रीय सेवाभारती के उपक्रम सुपोषण जागरूकता अभियान के तहत इंदौर में 22 से 29 सितंबर तक सुपोषण सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें कार्य क्षेत्र की 353 सेवा बस्तियों के साथ समाज के सभी वर्ग भी शामिल होंगे। इस सप्ताह का उद्घाटन कार्यक्रम राजवाड़ा पर सम्पन्न हुआ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री व धार सांसद सावित्री ठाकुर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।इसमें सभी ने कुपोषण की नकारात्मकता को सुपोषण की जागरूकता से ही दूर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला भी बनाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धर्मशाला-चड़ी मार्ग की बदहाली पर बार एसोसिएशन ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला-चड़ी मार्ग पर सुधेड़ के समीप करीब 300 मीटर सड़क की बदहाली को लेकर कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सोनी के নেতৃত্ব में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की उचित मरम्मत करवाने और बरसात के दौरान पैदा हुए भूस्खलन के खतरे को दूर करने की मांग उठाई। अंकुर सोनी ने कहा कि सुधेड़ के पास सड़क का यह हिस्सा पिछले डेढ़ से दो वर्षों से खराब हालत में है। विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क पर मिट्टी डालकर मरम्मत की जाती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है तथा मार्ग अब लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला-चड़ी मार्ग महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पठानकोट और अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की आवाजाही भी इस मार्ग से होती है। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

15 अगस्त के लिए कपूरथला पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा मजबूत

Kapurthala, Punjab:15 अगस्त को लेकर कपूरथला पुलिस अलर्ट, SSP के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने की गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 15 August को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कपूरथला पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर SSP कपूरथला के नेतृत्व में पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष तौर पर गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। समारोह स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी व्यक्ति को असामाजिक या शरारती गतिविधि करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कपूरथला पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में अमन-कानून बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के टैगोर गार्डन में कांग्रेस का सरकार विरोध, मोदी से माफी की मांग

Delhi, Delhi:दिल्ली के टैगोर गार्डन में कांग्रेस का सरकार विरोध, मोदी से माफी की मांग सरकार के खिलाफ नारेबाजी मोदी से माफी मांगने पर दिया जोर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण का मामला अब तूल पकड़ता है ।अब वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से टैगोर गार्डन में कांग्रेसी नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई देश के प्रधानमंत्री को माफी मांगने तक के लिए कहा गया। यह विरोध march टैगोर गार्डन के अलग-अलग इलाके में कांग्रेस नेताओं द्वारा चला और इसमें मांग की गई कि जब तक पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतने बड़े नेता के मंच पर भाषण देने के बाद उसे मंच का शुद्धिकरण किया गया उसके पीछे की सिर्फ और सिर्फ एक ही वजह है कि वह दलित है और साफ तौर पर यह दलित का अपमान है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के माफी मांगने तक देश के अलग-अलग हिस्से में विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
0
0
Report

पश्चिमी जिले में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा कड़ी, पैसिफिक मॉल का डीसीपी ने जायजा लिया

Delhi, Delhi:15 अगस्त से पहले पश्चिमी जिले में सुरक्षा कड़ी, पैसिफिक मॉल का DCP ने लिया जायजा तिलकनगर थाने से की जा रही पूरे इलाके की मॉनिटरिंग पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, बाजारों में मचान-पिकेट और संदिग्धों की चेकिंग तिलक नगर 15 अगस्त को देखते हुए पश्चिमी जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी कड़ी में पश्चिमी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने पैसिफिक मॉल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अलावा तिलकनगर एसीपी गरिमा तिवाड़ी तिलक नगर थाने के एसएचओ विनीत कुमार पांडे के अलावा जिले के तमाम पुलिस अधिकारी, CRP और RAF के जवान भी मौजूद रहे। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने पश्चिमी जिला के सबसे बड़े पैसेफिक मॉल का जायजा लिया और पश्चिमी जिले के कई प्रमुख बाजारों में मचान और पिकेट लगाए गए हैं। संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उनकी गहन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-टेरर मेजर्स भी अपनाए जा रहे हैं।पश्चिमी जिले में कुल 12 थाने हैं और प्रत्येक थाने के क्षेत्र में तीन-तीन पिकेट लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान में करीब 700 से 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पश्चिमी जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है ताकि कोई भी आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब ना हो सके।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव जेल में, राजनीति में उठा नया मोड़

Azamgarh, Uttar Pradesh:बाहुबली रमाकांत यादव जो राजनीति के रूख को समझते हुए आगे बढ़ते हैं, ये आजमगढ़ की राजनीति के धुरंधर हैं और राजनीति के रुख को समझते हुए अपनी राजनीतिक विरासत को बचाए हुए हैं। रमाकांत यादव ने राजनीति की पारी जनवादी पार्टी से शुरू की और फिर सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस—all में अपनी धमक दर्ज कराई। वे फूलपुर पवई विधानसभा से सपा विधायक हैं और 21 फरवरी 2022 को माहुल में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत के आरोप में जेल में हैं। उनके भाई उमाकांत यादव विधायक और सांसद रह चुके हैं, बेटे अरुण यादव भाजपा से फूलपुर पवई से सांसद रहे और 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को कड़ी टक्कर दी। राजनीतिक समीकरण बताते हैं कि जब रमाकांत वापस सपा आए तो टिकट न देकर उनके बेटे अरुण को आगे किया गया और रमाकांत को क्षेत्र तक सीमित कर दिया गया, यह अखिलेश यादव का राजनीतिक बदलाव था। रमाकांत यादव ने राजनीति में अपने आगे किसी को बढ़ने नहीं दिया, लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
0
0
Report

करहल-आरटीओ की कार्रवाई पर उठे सवाल,नगर पंचायत करहल की बिना नंबर प्लेट गाड़ियां दौड़ रहीं सड़कों पर।

Ajay KumarAjay KumarFollow8m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में परिवहन नियमों को लेकर अब एक ऐसा मामला सामने आया है,जिस पर सवाल उठना लाजिमी है। एक तरफ मैनपुरी आरटीओ विभाग स्कूली बसों और प्राइवेट वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन कराने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ करहल नगर पंचायत की कुछ गाड़ियां कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम नागरिकों और निजी वाहन चालकों के लिए नंबर प्लेट,फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों को लेकर सख्ती की जा रही है,तो क्या नगर पंचायत के वाहनों पर भी वही नियम लागू नहीं होते ? बिना नंबर प्लेट वाहन सड़क पर दौड़ने से उसकी पहचान और जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो सकता है ? ऐसे में नगर पंचायत करहल की इन गाड़ियों को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि परिवहन विभाग और नगर पंचायत प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या इन वाहनों की जांच होगी ? क्या नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट लगाई जाएगी ? अगर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है,तो क्या संबंधित जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी ? एक तरफ आरटीओ की सख्ती और दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट दौड़ती नगर पंचायत की गाड़ियां—आखिर नियम सबके लिए बराबर कब होंगे ?
0
0
Report

बारां में फ्रेंड्स महिला क्लब ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

Ram MehtaRam MehtaFollow14m ago
Baran, Rajasthan:बारां में फ्रेंड्स महिला क्लब ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव बारां। फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव-पार्वती के पूजन एवं अभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान और सोलह श्रृंगार में शामिल होकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। सावन के गीतों और झूलों के साथ पूरे कार्यक्रम में खुशी और सौहार्द का माहौल रहा। क्लब सदस्य रुचि जैन व अंजना अरोड़ा ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस सतर्क, चौराहों पर सघन जाँच

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों, होटल, ढाबों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान ने मौके पर ही ग्रामीण समस्याओं का समाधान किया

Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री, कलेक्टर, एसपी और अफसरों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सुनी समस्याएं मौके पर निराकरण. दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में अभियान के शिविर में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के साथ कलेक्टर और स्थानीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर हल निकालने की कोशिश की. प्रविष्टियाँ: कई निजी समस्याओं के हल होने पर खुशी जताई गई. मंत्री लोधी ने कहा यह अभियान प्रदेश का सबसे बड़ा अभियान बनेगा और ग्राम-गांव में बसे लोगों को मुक्ति देगा. कलेक्टर ने बताया कि हर शुक्रवार को अलग टीम गांव-गांव जाकर लोगों की बात सुनेगी और आम लोगों से सहयोग मांगा गया ताकि उनका हल हो सके.
0
0
Report
Advertisement

बैगा अंचल में मलेरिया-टायफाइड से मौतों के बीच उमंग सिंघार का प्रभावित गांवों का दौरा

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के बैगा आदिवासी अंचल में मलेरिया, टायफाइड, डायरिया और त्वचा संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मछुरदा, अडोरी, बोंदारी, कोरका और कुंडेकसा में ग्रामीणों से चर्चा की और मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग 8 बच्चों की मौत का आंकड़ा बता रहा है, जबकि सिंघार ने 19 बच्चों की मौत का दावा किया है। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को 10 से 20 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई। वहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं, शुद्ध पेयजल और कुपोषण को लेकर भी सिंघार ने चिंता जताई। इस दौरान बैहर विधायक संजय उइके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, विधायक विवेक विक्की पटेल, सुश्री हीना कावरे सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों में ग्रामीणों से बीमारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मलेरिया, टायफाइड, डायरिया, बुखार और त्वचा संक्रमण की समस्या बताई। सिंघार ने आरोप लगाया कि दूरदराज के बैगा क्षेत्र में सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है, लेकिन लंबे समय से मच्छरदानी तक वितरित नहीं की गई। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कागजों तक सीमित है। सिंघार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और फोन पर मलेरिया विभाग की अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार को बैगा परिवारों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए गांवों तक पहुंचना चाहिए। सिंघार ने कहा कि बैगा परिवार से चर्चा की तो उनसे पूछा टीका लगा तो उन्होंने बताया एक टीका लगा उसके बाद कोई टीका नहीं लग
0
0
Report

सीबीआई की छापेमारी: अनमोल उइके के ठिकानों पर छापेमारी, राजनांदगांव तक पहुंची जांच

Rajnandgaon, Chhattisgarh:रेलवे में पदस्थ डिप्टी मैकेनिकल इंजीनियर यानी डीएमई अनमोल उइके के खिलाफ सीबीआई की जांच का दायरा अब राजनांदगांव तक पहुंच गया है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार देर शाम राजनांदगांव के ममता नगर स्थित अनमोल उइके के आवास पर छापामार कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सीबीआई की टीम ने अनमोल उइके के भिलाई स्थित रेलवे कार्यालय और रायपुर की डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित उनके निवास पर भी कार्रवाई की थी। इस दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की थी। इसी कार्रवाई के सिलसिले में सीबीआई की टीम शुक्रवार शाम राजनांदगांव पहुंची। टीम ने ममता नगर स्थित आवास पर उनके परिजनों से पूछताछ की और घर में मौजूद दस्तावेजों की छानबीन की। सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। बताया जा रहा है कि अनमोल उइके के खिलाफ शिकायत दिल्ली स्थित सीबीआई तक पहुंची थी। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने अनमोल उइके और दो अन्य ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों का स्वरूप क्या है और कार्रवाई में सीबीआई को क्या महत्वपूर्ण सुराग या दस्तावेज मिले हैं। राजनांदगांव में हुई इस कार्रवाई के बाद रेलवे से जुड़े इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top