Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Indore452007

इंदौर MG रोड पर देर रात कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर, मौत

YSYatnesh Sen
Mar 27, 2026 09:24:28
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर : एमजी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने कार को किया जप्त तुकोगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSharad Tak
Mar 27, 2026 10:37:21
Sirohi, Rajasthan:चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शुक्रवार को आबूराज के एकमात्र सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता, बजट संबंधी समस्याओं, राजस्व सृजन और अस्पताल से जुड़े अन्य मुद्दों पर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न सेक्शन, वार्ड और लेबोरेट्री का भी जायजा लिया। इस मौके पर आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने महिला चिकित्सक की नियुक्ति, रिक्त पदों को भरने, डॉक्टर क्वार्टर के नवीनीकरण, आरजीएचएस का लाभ दिलाने और निशुल्क जांचों के दायरे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री खींवसर ने कहा कि आबूराज राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल भी पहुंचे।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 10:37:03
Noida, Uttar Pradesh:गहलोत पर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का पलटवार "झूठे आंकड़ों और भ्रामक खबरों से जनता को गुमराह करना बंद करें अशोक गहलोत जी। राजस्थान का युवा आपके शासन के अन्याय और पेपर लीक के जख्मों को भूला नहीं है। सत्य की जीत होगी!" चौमूं जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बोले भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बयान पर किया पलटवार कहा- आपको रिपोर्ट देने वाली टीम सही तथ्य के साथ नहीं दे रही जानकारी अशोक गहलोत की टीम पर रामलाल शर्मा ने खड़े किए सवाल रिपोर्ट देने वाली टीम नहीं दे रही है सही रिपोर्ट कमल मीणा नाम के युवक पर फायरिंग हुई थी, हत्या नहीं आपकी सरकार बेहतर होती तो आपकी सरकार की विदाई नहीं होती
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 10:36:04
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग पर कांग्रेस की आपत्ति लेने पर बोले पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता किसी को भी कुछ भी मांग करने का अधिकार है सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं,किसी स्थान,व्यक्ति के बारे में भी सबकी अपनी-अपनी आकलन हैं लेकिन कांग्रेस शुरू से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है इसलिए कांग्रेस के मुद्दे पर हर बयान पर राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है...नाम पर सबके अपने-अपने मत हो सकते हैं,यह विषय राजनीतिक मुद्दा बनाने का नहीं है...बोलते समय सबको संयम रखना चाहिए प्रदेश में सरकारी नौकरी में दो बच्चों के कानून पर बोले कानून वही चल पाता है,वही बन पाता है जो संभव हो... जिस पर कंट्रोल करना सहज हो...बहुत से ऐसे कानून है जिनका पालन करना सरकार के बस का भी नहीं होता है,व्यावहारिक नहीं होता,कई बार माननीय न्यायालय के निर्णय भी ऐसे रहे हैं जिनका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा इसलिए जो प्रस्ताव आ रहा है सोच समझ कर आ रहा है धमकी देकर करोड़ों की फिरौती के मामले पर बोले SIT पर लॉरेंस गेंग की समस्या केवल भोपाल, मध्य प्रदेश नहीं पूरे हिंदुस्तान में है...कौन किसके नाम पर कर दुरुपयोग भी करते हैं...मध्य प्रदेश सरकार ने कदम उठाकर एक विशेष अधिकारियों कि एसआईटी गठित की है जो सारे तथ्यों की जांच करेगी और जो भी दोषियों का उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी...कई बार माहौल खराब करने के लिए स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पैसों के लालच में लोग इस तरीके की हरकत भी करते हैं और अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने यह किया है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी एक्साइज ड्यूटी घटाने पर सरकार की नियत है लोगों को राहत मिलना चाहिए...सरकार राहत कैसे दे सकती है । जो टैक्स ले रही है आखिर में कंपनियां भी जनता से वसूल करती हैं अगर सरकार टैक्स में राहत दे रही है तो जनता को राहत देने के लिए ही कर रही है और अगर कंपनियां राहत नहीं देगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी छिंदवाड़ा की घटना पर बोले छिंदवाड़ा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,कांग्रेस 100 चूहें खाकर हज को चली इस कहावत को चरितार्थ करती है जब पावर में रहे जिंदगी भर यही करती रही है और अब उपदेश दे रहे हैं और कोई धमकी देकर सरकार ऐसा वातावरण नहीं है कोई किसी के दबाव में ऐसा कर रहा है..यह हो सकता है कि साधन की व्यवस्था किसी ने कराई होगी जो दुर्घटना हुई है,कांग्रेस हर चीज में राजनीति खोजते है और मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखते । कांग्रेस हर चीज में राजनीतिक खोजने की कोशिश करती हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है । मुख्यमंत्री जी ने इस पर संज्ञान लिया है मुआवजा भी दिया है इलाज की व्यवस्था की है इसे राजनीतिक जोड़ना उचित नहीं है बिजली की दरों में बढोत्तरी पर बोले बिजली दरों के लिए नियामक आयोग बना हुआ है...सरकार भी अपना पक्ष रखती है,जनता भी अपना पक्ष रखती है...बिजली की जो दर बढ़ी हैं सरकार उसे पर विचार करेगी और कहीं गुंजाइश होगी तो सरकार उस पर जरूर काम करेगी बाइट - उमाशंकर गुप्ता पूर्व मंत्री
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 27, 2026 10:35:09
Ambala, Haryana:मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. अंबाला के SDM, रेलवे एवं जीआरपी अधिकारी मौके पर इंस्पेक्शन में जुटे हुए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 तारीख को 4 बजे भारत गौरव नामक स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के किया जा रहे पुख्ता इंतजाम. मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से 28 मार्च को बाद दोपहर 4 बजे अम्बाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन जाएगी तथा यहां से अम्बाला, पंचकूला व यमुनानगर के श्रद्धालु जिन्होंने सरल पोर्टल पर पंजीकरण किया था वे यहां से अयोध्या यात्रा के लिए रवाना होंगे. मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए मैसेज कर दिया गया है. रेलवे विभाग से आए अधिकारियों को स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था बारे, आईआरसीटीसी रेलवे से आए सम्बन्धित को ट्रेन से सम्बन्धित डैकोरेशन व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन में जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्य करने बारे, रेलवे जीआरपी से आए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था करने बारे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 मार्च के दिन स्टेशन परिसर में हैल्प डैस्क की व्यवस्था करने बारे, स्टेशन परिसर से श्रद्धालुओं को ट्रेन में ले जाने के लिए वॉलंटियर्स की व्यवस्था करने अम्बाला छावनी एसडीएम कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहें है ताकि जो भी व्यवस्थाएं कार्यक्रम के दृष्टिगत करनी है वे समय रहते होनी सुनिश्चित हो सके. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है. इसी कड़ी में अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन 28 मार्च को चलेगी. यह ट्रेन यहां से कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत होते हुए दिल्ली के रास्ते होते हुए अयोध्या के लिए जाएगी. उन्होंने बताया कि यह भारत गौरव नामक विशेष ट्रेन में 270 के लगभग यात्रियों की बुकिंग की गई है लेकिन प्रदेश सरकार की जांच के बाद कितने लोग इसमें सवार होंगे यह लिस्ट आनी बाकी है! 31 मार्च को यह ट्रेन अयोध्या से वापस अंबाला पहुंचेगी! वही उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से राज्य सरकार के अलावा रेलवे की GRP व RPF भी तैनात रहेगी.
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Mar 27, 2026 10:34:29
Chaibasa, Jharkhand:झारखण्ड से नक्सलवाद खत्म करने के लिए सारंडा में पुलिस का पोस्टर वार, नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील एसपी ने कहा - नक्सलियों को या तो अब सरेंडर करना होगा, या फिर उन्हें पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ेगा पोस्टर में नक्सलियों की तस्वीर, घोषित इनाम, पुलिस के नंबर और आत्मसमर्पण की अपील झारखंड के नक्सक प्रभावित सारंडा के घने जंगलों में अब सिर्फ गोलियों की गूंज ही नहीं, बल्कि पोस्टरों की ‘मार’ भी नक्सलियों की नींद उड़ा रही है। सुरक्षा बलों ने इस बार बंदूक के साथ दिमागी रणनीति अपनाई है। सारंडा जंगल के रास्तों, गांवों के चौक-चौराहों और सरकारी इमारतों पर पोस्टरों की बाढ़ ला दी गई है। इन पोस्टरों में नक्सलियों की तस्वीरें, उनके सिर पर घोषित इनाम, पुलिस अधिकारियों के नंबर और आत्मसमर्पण की खुली अपील दर्ज है। यही नहीं नक्सलियों के काले कारनामों को उजागर कर ग्रामीणों के सामने भी पुलिस द्वारा रखा जा रहा है, ताकि ग्रामीण नक्सलियों के क्रूर हिंसक मानसिकता को समझ सकें। यह अभियान ऐसे वक्त तेज हुआ है जब केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय कर रखा है। झारखंड इस लक्ष्य के करीब है, लेकिन सारंडा अब भी नक्सलियों का आखिरी ठिकाना बना हुआ है। बीते तीन वर्षों से यहां नक्सली हिंसा और उसके खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन अब शुरू हुए पोस्टर अभियान ने नक्सलियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव कई गुना बढ़ा दिया है। पश्चिम सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि नक्सलियों के पास यह अब आखिरी मौका है. या तो वे आकर स्वेच्छा से एटीएम समर्पण कर झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठायें या फिर पुलिस की गोलियों से ढेर होने के लिए तैयार रहें. क्योंकि अब सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने निर्णायक लड़ाई को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है. पुलिस की कोशिश है कि नक्सलियों को पोस्टर के जरिये आखिरी मौका दिया जाए. एसपी ने बताया की सारंडा में अब मात्र 50 से भी कम नक्सली बच गए हैं. जिसका अंत नजदीक है. अगर नक्सली अपनी जान की खैर चाहते हैं तो उन्हें सरेंडर पालिसी का लाभ उठाना चाहिए और समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर शांति और खुशहाल जिंदगी की नयी शुरुआत कर सकते हैं. एसपी ने कहा है कि नक्सली किसी भी क्षेत्र का हो या राज्य का वे आकर चाईबासा पुलिस के सामने भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं, उन्हें भी वही सारी सुविधा सरेंडर पालिसी के तहत दी जाएगी जैसा अन्य नक्सलियों को दी जाएगी. बता दें कि 22 जनवरी 2026 को सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ के तहत बड़ा प्रहार किया था। किरीबुरु थाना क्षेत्र के कुम्डी इलाके में करीब सात घंटे चली मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर कर दिए गए थे। इस अभियान की बड़ी उपलब्धि सुरक्षाबलों के लिए यह रही थी कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी अनल उर्फ पतिराम मांझी (तूफान दा) और 25 लाख के इनामी अनमोल जैसे बड़े नक्सली नेता ढेर कर दिए गए थे। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। इस झटके के बाद नक्सली अब छोटे-छोटे समूहों में छिपकर गतिविधियां चला रहे हैं। कोल्हान-सारंडा इलाके में अब सिर्फ दो बड़े इनामी नक्सली, मिसिर बेसरा और असीम मंडल बचे हैं, जिन पर एक एक करोड़ का इनाम है। इनके अलावा करीब 50 से अधिक नक्सली अब भी सारंडा जंगल में सक्रिय बताए जा रहे हैं, लेकिन 15 हजार से ज्यादा जवानों की घेराबंदी ने उनके लिए बचकर भाग निकलने के सारे रास्ते लगभग बंद कर दिए हैं। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पोस्टर अभियान को तीन हिस्सों में बांटा गया है। जिसके तहत तीन तरह के पोस्टर लगाये जा रहे हैं, इनमें इनामी पोस्टर, आत्मसमर्पण अपील वाली पोस्टर और तीसरा पोस्टर वह है जिसमें नक्सलियों के तस्वीर के साथ उनके हिंसक अत्याचारों का खुलासा किया गया है। खास बात यह है कि ये पोस्टर स्थानीय भाषाओं जैसे हो, मुंडारी और संथाली में तैयार किए गए हैं, ताकि सीधे प्रभावित ग्रामीणों तक पुलिस का संदेश पहुंच सके। गांव गांव में पर्चे बांटकर नक्सलियों के दोहरे चेहरे को उजागर किया जा रहा है। इसी के साथ आत्मसमर्पण नीति को भी ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को हाराजिरीबाग की ओपन जेल में परिवार के साथ रहने और कौशल प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। उन्हें सिलाई, बागवानी और हस्तशिल्प जैसे काम सिखाए जाएंगे, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। इतना ही नहीं, उनके सिर पर घोषित इनाम की राशि भी उन्हें ही दे दी जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी से उनके जीवन की नयी शुरुआत में कोई दिक्कत ना आये। इस बदली रणनीति का असर भी साफ दिख रहा है। पहले जहां ग्रामीण नक्सलियों के दबाव में रहते थे, अब वही लोग पुलिस को सूचना दे रहे हैं। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटों से हुई मौतों और नुकसान के बाद आदिवासी समुदाय का भरोसा नक्सलियों से उठता जा रहा है। बदले में पुलिस भी गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा और विकास योजनाएं पहुंचा रही है। ग्रामीणों के लिए नक्सली अब काल बन गए हैं जबकि इसके उलट पुलिस उनकी हमदर्द के रूप में सामने आई है। और इसी का फायदा पुलिस को मिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अगर सारंडा से नक्सलियों का सफाया हो गया, तो झारखंड से नक्सलवाद लगभग खत्म हो जाएगा। अब मुठभेड़, पोस्टर अभियान, आत्मसमर्पण नीति और ग्रामीण सहयोग, इन चारों के संयुक्त प्रहार ने नक्सलियों को आखिरी मोड़ पर ला खड़ा किया है। झारखण्ड पुलिस का नक्सलवाद को लेकर साफ़ संदेश है कि अब या तो हथियार डालकर मुख्यधारा में लौट आओ, या फिर कार्रवाई का सामना करो। 31 मार्च की डेडलाइन करीब है और सारंडा की जंग निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। अब यह देखना होगा कि इस पोस्टर वार के जवाब में नक्सली आगे क्या कदम उठाते हैं。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 27, 2026 10:33:18
Ranchi, Jharkhand:रांची के लालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस गिरोह में एक कबाड़ी दुकानदार भी शामिल था, जो चोरी के जेवरात खरीदता था। मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में PNT कॉलोनी का है, जहां एक घर में घुसकर कीमती जेवरात और मोबाइल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महज 12 साल का एक नाबालिग अकेले ही इस चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के बाद नाबालिग आरोपी ने जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी दुकानदार सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी के मोबाइल खरीदने के मामले में भी दो लोगों को पकड़ा गया है。 गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू और सुजल कुमार के साथ एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है...
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 10:32:36
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इकबाल मैदान के नाम बदलने को लेकर सियासत पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान कब तक नाम बदलने की राजनीति करेगी बीजेपी मानव अधिकार आयोग का काम है डीजल पेट्रोल सस्ता मिले अंतरिक्ष में राकेश शर्मा गए थे तब उन्होंने कहा था सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा राकेश शर्मा के शब्द बदल दोगे तो राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य के दिन भी ज्यादा दूर नहीं है केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम करने पर बोले चुनाव राज्यों में राहत दी है चुनाव में इफैक्ट नहीं हो रहा है डीजल पेट्रोल जनता को मिल नहीं रहा नवरात्रि के भंडारे हो नहीं रहे है देश ओर प्रदेश की हालात खराब है मीटिंग करने से क्या होगा.. पेट्रोल डीजल आएगा नहीं तब तक ऐसे ही देश में त्राहि त्राहि मची रहेगी छिंदवाड़ा हादसे पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा दबाव में महिलाओं को कार्यक्रम में जाना पड़ता है मंत्रियों ने कहा है लाडली बहना कार्यक्रम में नहीं आएगी तो उनको राशि नहीं दी जाएगी कार्यक्रम में भीड़ लाने की प्रथा समाप्त होना चाहिए बिजली बढ़ते दाम पर बोले कमलनाथ सरकार में 100 रु ज्यादा बिजली के बिल किसी के नहीं आते थे 100 रु में 100 यूनिट बिजली मिलती स्मार्ट मीटर से ओर ज्यादा बिजली बिल आ रहे जान सस्ती और सब महंगा प्रदेश में बाइट..पीसी शर्मा,पूर्व कानून मंत्री
0
comment0
Report
KAKHURSHEED AALAM
Mar 27, 2026 10:32:28
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top