452001
इंदौर के भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने बयान दिया
Indore, Madhya Pradesh:लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इंदौर से लोकसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने बयान दिया कि चुनाव में इंदौर से बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और बीजेपी के जीत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अच्छी योजनाओं का नतीजा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव की नीतियों का इंदौर की जनता ने समर्थन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस में जिला अस्पताल के स्टोर में लगी आग, बिजली केबल से फैली, आधे घंटे में पाया काबू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिला अस्पताल परिसर स्थित एक स्टोर में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग पहले विद्युत केबल में लगी, जिसके बाद वह गोदाम में रखे कबाड़ के सामान तक फैल गई। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर स्वयं आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग तेजी से फैलने लगी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख फायर स्टेशन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने अस्पताल कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की घटना के बाद अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। वार्डों में अंधेरा छा गया और भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से अस्पताल में सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सदर जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
अयोध्या के तुलसी उद्यान में संत भेषधारी की पिटाई, युवक-युवती पर मारपीट का आरोप
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। तुलसी उद्यान में बैठे कपल के साथ अभद्रता और मारपीट। संत भेषधारी व्यक्तियों ने की मारपीट, फिल्मी स्टाइल में दौड़ा दौड़ा कर कपल को पीटा, एक लड़का और एक लड़की तुलसी उद्यान में थे बैठे। एकाएक संत समाज के लोगों ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना किया शुरू। संत समाज के द्वारा युवक की पिटाई के दौरान मची अफरा तफरी। सड़क पर भी दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पीटा युवक को। युवती ने आकर बचाया युवक को देते रहे संत भेषधारी अभद्र गाली। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के तुलसी उद्यान का मामला।0
0
Report
सतना के भटनवारा में पानी की जलसंकट: एक पंप से चार हजार आबादी परेशान
Satna, Madhya Pradesh:सतना में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान। एक ही पंप से पूरा गांव पानी के लिए आधारित। घर घर लगाया गया टोटी वाला नल लेकिन पानी रह देख रहे ग्रामीण। अगर बिजली बंद हुई तो ग्रामीणों का सारे काम हो जाते हैं अस्त व्यस्त। ग्रामीण पानी भरने के लिए एक ही पंप पर सुबह से लाइन में लग जाते हैं। रहिमन पानी रखियो, बिन पानी सब सून, पानी गये न ऊबरै, मोती, मानुष, चून रहीम दास जी के इस दोहे का अर्थ है कि पानी का मतलब केवल जल नहीं, बल्कि मान-सम्मान, विनम्रता और जीवन की मूल आवश्यकता से है। जैसे जल के बिना सब कुछ सूना हो जाता है, वैसे ही जीवन में मान-सम्मान और विनम्रता बहुत जरूरी है। यदि पानी (जल) चला जाए तो मोती, मनुष्य और चूना, ये तीनों चीजें भी नहीं बचतीं। जी हा यह कहावत सतना जिले के लिए चरितार्थ हो रही है। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव जिसका नाम भटनवारा है। इस गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। लेकिन इस गांव में पानी की बड़ी समस्या है। गांव के लोग पानी के लिए सुबह झूझना पड़ता है। गांव के अंदर एक ग्राम पंचायत के पंप से करीब 4 हजार की आबादी के लोग पानी के सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं। लोग साइकिल, बाइक, ई रिक्शा, पैदल सुबह से डिब्बे रखकर पंप में लाइन में लग जाते हैं। और अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। अगर इस बीच बिजली बंद हुई तो पंप भी बंद हो जाता है। पानी के लिए पंप पर बिजली का भी इंजतार लोगों को करना पड़ता है। क्योंकि जब तक बिजली नहीं आएगी तब तक पंप नहीं चलेगा। यह पंप गांव के ग्राम पंचायत भवन का है। एक तरफ सरकार टोटी वाला नल लगाकर झर झर पानी घर घर तक पहुंचाने का दावा कर रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव में पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। टोटी वाला नल तो ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया। लेकिन विगत तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों के घर में पानी नहीं पहुंच पाया। और टोटी वाले नल भी अब गांव के अंदर पूरे तरीके से नष्ट हो चुके हैं। सड़के के किनारे लोगों के घरों के बाहर नल का स्ट्रेक्चर टूटे फूटे पड़े हुए हैं। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव पंचायत भवन में लगे पंप से पानी भरने के लिए मजबूर है। यानी एक ही पंप पर पानी भरने के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोग डिब्बे लेकर अपनी सुविधा अनुसार लाइनों में लग जाते हैं। अगर बिजली बंद हो गई तो लोगों को नौकरी सहित अन्य काम का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इस गांव में काई भी अधिकारी कर्मचारी देखने नहीं आता है। भटनवारा गांव के सरपंच राजू यादव का कहना है कि हमारे गांव ने पानी की विकराल समस्या है। गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। यहां पर नल जल योजना के तहत घरों में पानी पहुंचाने के लिए नल कनेक्शन स्ट्रेक्चर बनाकर रख दिया गया। और आज तक उसमें पानी सप्लाई के लिए कुछ नहीं हो सका। इसके लिए हमने अधिकारियों से भी बात की जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा लेकिन आज तक इसमें अमल नहीं हो सका। पूरा गांव एक ही पंप में पानी भरने के लिए मजबूर है।0
0
Report
Advertisement
हांसी के पेयजल विवाद पर शहरवासी कल सरकार को ज्ञापन भेजेंगे
Hansi, Haryana:ग्रामीणों की हांसी में पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, कल सरकार को भेजेंगे ज्ञापन हांसी में गांव चैनत के पेयजल आंदोलन को लेकर अब शहरवासी भी खुलकर सामने आ गए हैं। शहर के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे शहरी पेयजल पाइपलाइन से गांव चैनत को पानी दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। शहरवासियों का कहना है कि शहर की पानी आपूर्ति पहले से ही सीमित है और शहरी पाइपलाइन से अतिरिक्त कनेक्शन देने से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैनत में चल रहे धरना-प्रदर्शन को कुछ शरारती तत्व हवा देने का काम कर रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इस दौरान शहरवासियों और गांव वालों के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आए। शहरवासियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग है कि गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, लेकिन शहरी पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराने का फैसला उचित नहीं होगा। शहरवासियों ने बताया कि कल उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान निकालने की मांग भी की गई ताकि शहर और गांव के लोगों के बीच बढ़ रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।0
0
Report
फिरोजाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद फिरोजाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का स्वागत किया गया मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।5 जून को पर्यावरण दिवस, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से होगी शुरुआत। 12 वर्षों का कार्यकाल भारत का 'स्वर्णिम काल', भव्यता और दिव्यता से आयोजित होंगे सभी कार्यक्रमः प्रभारी मंत्री। केंद्र सरकार के यशस्वी 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (माननीय मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कल्याणकारी व जन-जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत कल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' से हो रही है। सौभाग्य से कल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन भी है। आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सबसे बड़ी चिंता है, इसलिए पूरी धरा को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के ये 12 वर्ष देश के लिए सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की एक विशाल ऐतिहासिक यात्रा रहे हैं, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस कार्यकाल को भारत का 'स्वर्णिम काल' बताते हुए कहा कि इस दौरान भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।0
0
Report
दिल्ली घटना के बाद अलीगढ़ में फायर सेफ्टी चेकिंग जारी, अधिकांश होटल एनओसी नहीं पाए गए
Aligarh, Uttar Pradesh:दिल्ली मालवीर नगर में हुई घटना के बाद अलीगढ़ में फायर सेफ्टी विभाग के द्वारा होटल की की गई जांच पड़ताल, CFO मुकेश कुमार के द्वारा अलीगढ़ महानगर के दर्जन भर होटलों में की चेकिंग, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में सनराइज होटल, निवारी प्लेस, पारस ज्योति सहित अन्य आधा दर्जन से अधिक होटल में की गई जांच, अधिकतर होटलों के पास नहीं मिली फायर की NOC, CFO मुकेश कुमार ने कहा जिन होटलों के पास एनओसी नहीं मिली है उनको भेजा जाएगा नोटिस, दिल्ली की घटना के बाद अलीगढ़ में फायर विभाग हुआ सक्रिय, अलीगढ़ की सक्रिय गलियों में होटल बनाकर किया जा रहा संचालन, अगर इन होटल के अंदर कोई घटना हुई तो नहीं बच पाएंगे लोग0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में डिवाइडर पर सोया मजदूर मिट्टी में दफन, मौत पर पुलिस जाँच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के भटहट कस्बे में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के डिवाइडर की मिट्टी समतल कराते समय मिट्टी के ढेर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। लोग जब मिट्टी के ढेर से बाहर दिखाई देने वाले एक पैर को देखते थे तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर लोडर और मजदूरों की मदद से मिट्टी हटाई गई और आखिरकार मिट्टी के भीतर दबा एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। शव के पास एक झोला मिला जिसमें रोटी‑सब्जी, हरी मिर्च, देसी शराब का पाउच, चिलम, मोबाइल चार्जर और एक शाल रखा हुआ था, जिससे अनुमान हुआ कि मजदूर रात में वहीं रुककर सो रहा था। नीता देवी ने अपने पति मिंटू पुत्र जनार्दन, निवासी देवरिया, की पहचान की। मिंटू पिछले पांच वर्षों से भटहट क्षेत्र के तरकुलहां में रह रहा था और करीब दस दिन पहले जंगल कौड़िया क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य में मजदूरी करने गया था, उसके बाद से घर नहीं लौटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह रात में डिवाइडर के बीच शाल बिछाकर सो गया था; देर रात मिट्टी गिराने वाले डंपर चालकों को उसके होने की जानकारी नहीं हुई और मिट्टी सीधे उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम के परिणाम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
कौशांबी से फर्रुखाबाद तक चोरों का आतंक, तीन शहरों में चोरी की वारदातें
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी से फर्रुखाबाद तक चोरों का आतंक देखने को मिला है तीन अलग-अलग शहरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं तीनों ही जगह पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है0
0
Report
योगी के दौरे के बाद यूपी बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:दिल्ली दौरे से लौटने के बाद यूपी बीजेपी में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अहम मुलाकात की है। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में संगठन विस्तार और नई टीम को लेकर चर्चा होने की जानकारी मिल रही है। दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ मंथन के बाद दोनों नेता सीधे लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
सिंहपुर के गाजीपुर मंदिर से चांदी के सिंहासन की चोरी, कीमत 15 लाख
Satna, Madhya Pradesh:सतना।जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में स्थापित चांदी के सिंघासन की चांदी उखाड़कर ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी ने सिंहपुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बगहा में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:Bagaha पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को अधिक या दुगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लौकारिया थाना क्षेत्र में संगठित तरीके से साइबर ठगी का कारोबार संचालित करने का उद्भेदन Ramnagar SDPO Ragini Kumari ने किया। सूचना के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए दुगुना लाभ का प्रलोभन दिया करते थे। खास बात यह है कि इस साइबर फ्रॉड की शुरुआत में निवेशकों को मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता जाता था, फिर अधिक या दोहरा लाभ मिलने का लालच देकर लगातार निवेश कराया जा रहा था। पुलिस द्वारा छापेमारी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण के अलावा डायरी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साइबर थाना Bagha में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी Ramnand Kumar Kaushal ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें और अधिक मुनाफे के झांसे में आकर किसी अनजान प्लेटफॉर्म पर कतई निवेश न करें क्योंकि आय दिन साइबर क्राइम के मामलों में तेज़ी से इज़ाफ़ा चिंता का विषय है।0
0
Report
खूंटी में फूड प्वाइजनिंग रोकथाम के लिए होटल-रेस्टोरेंट पर कड़ा छापेमारी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी। स्लग - फूड प्वाइजनिंग से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिकोण से होटल रेस्टोरेंट का कड़ा छापेमारी। एंकर - खूंटी जिले में फूड प्वाइजनिंग से कोई भी लोग बीमार न हो इसलिए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मुरहू प्रखंड के मुख्य बाजार के विभिन्न होटलों का छापामारी कर निरीक्षण किये। इस दौरान रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और मिलावटी सामानों का जांच किए। वहीं खुले में रखकर मिटाई बेचनेवाले दुकानदारों को कड़ी हिदायत दिए। जिसमें खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करनेवालों को पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर, फूड प्वाइजनिंग से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिकोण से होटल रेस्टोरेंट के मालिकों को साफ सफाई वक्ष शुद्धता को लेकर हिदायत दिए। वहीं उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा मुरहू में खाद्य पदार्थ विक्रय के लेकर अनियमितता और लापरवाही की जा रही थी। इसलिए कड़ा छापेमारी करना आवश्यक था। बाईट - प्रकाश चन्द्र गुग्गी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, खूंटी।0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और भरतपुर में आंगनबाड़ी भर्ती के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, आवेदकों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग。 मनेंद्रगढ़ विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल。 महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को चयन से वंचित कर कम अंक वालों का चयन किया गया。 जाति प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा सूची के निर्धारित अंक नहीं देने का भी आरोप。 पूर्व विधायक गुलाब कमरों से मिलकर आवेदकों ने रखी अपनी शिकायत。 गुलाब कमरो ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा— “विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।” उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की。 मामले को लेकर अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी ।0
0
Report
प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज की छत से कूदा मानसिक विक्षिप्त मरीज़,लाइव वीडियो आया सामबे
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज़ गुरुवार दोपहर 3 बजे अस्पताल की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में असफल रही। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को नीचे कूदते देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जगदलपुर भाजपा की हार: कांग्रेस ने इंदिरा गांधी वार्ड उपचुनाव में परचम लहराया
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर नगरीय निकाय उपचुनाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शहर में पार्टी को मिली करारी हार, शहर के इंदिरा गांधी वार्ड पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम, पिछले 3 दशक से इस वार्ड में कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस प्रत्याशी रामदत्त तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोहर तिवारी को 436 वोटों से हराया, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 814 वोट, भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 378 वोट मिले, जीत के बाद कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल0
0
Report
Advertisement
