icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow2 Oct 2024, 09:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज के घाटों पर छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में सूर्य उपासना के महापर्व छठ की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठी मैया के जयकारों से गूंजे संगम नगरी प्रयागराज के घाट। संगम नगरी प्रयागराज में छठ महापर्व की छटा देखते ही बन रही है। छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए संगम सहित तमाम घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं की भारी भीड़ घाटों पर पहुंची है। सिर पर पूजा की टोकरी, हाथों में फल और प्रसाद लेकर महिलाएं छठी मैया की आराधना में जुटी हुई हैं। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रही हैं। 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की परंपरा निभाते हुए छठी मैया के भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह महापर्व संगम नगरी प्रयागराज के घाटों को भक्तिमय बना रहा है।
0
0
Report

कुशीनगर के छठ महापर्व की तैयारी तेज, घाटों पर रोशनी-सजावट से भक्तिमय माहौल

Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर के लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कहीं घाटों की साफ-सफाई हो रही है, तो कहीं रोशनी, सजावट और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, छठ व्रती पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य की उपासना में जुटे हैं। कुशीनगर के विभिन्न छठ घाटों पर पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निकायों और स्थानीय समितियों की ओर से घाटों की सफाई, रास्तों को दुरुस्त करने, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय लोग भी सहयोग करते नजर आ रहे हैं, छठ महापर्व की छटा अब घाटों पर साफ दिखाई देने लगती है। पारंपरिक गीतों की गूंज, पूजा सामग्री की खरीदारी और व्रतियों की तैयारियों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। महिलाएं पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था महापर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है कि घाटों पर सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
0
0
Report

बोकारो में छठ पूजा: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों का समापन

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में छठ को लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया जहाँ विभिन्न घाटों में बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु मौजूद रहे। बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सूर्य सरोवर घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता व्यवस्था किया गया था जहाँ गहरे घाटों में दामोदर नदी और कूलिंग पौंड और तेनु डैम में जिला प्रशासन के तरफ से गोताखोर की व्यवस्था की गई है। इससे पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया और कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों से चला आ रहा छठ का समापन हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन

Gumla, Jharkhand:बिरसा एग्रो पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण जनजातीय गौरव दिवस पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा– भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत गुमला। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार, 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला इकाई की ओर से जशपुर Road स्थित बिरसा एग्रो पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। मौके पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, मुनेश्वर साहू, अमरमणि उरांव, जयराम इंदवार, छोटेलाल भगत, देवेंद्रलाल उरांव, रामअवतार भगत, प्राणगोविंद दत्ता, निर्मल गोयल, मनीष उरांव एवं कौशलेंद्र जमुवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे。
0
0
Report

छठ घाट पर शिक्षिका सोनम कुमारी की आवाज़ ने भक्तिमय माहौल बना दिया

Nawada, Bihar:नवादा। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को पूरे नवादा जिले में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवादा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर घाट से लेकर जिले के तमाम छठ घाटों तक व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर विशेष साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था देखने को मिली। चारों तरफ छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी बीच छठ घाट पर एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने पहुंचीं शिक्षिका सोनम कुमारी ने अपनी सुरीली आवाज में छठ गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपनी आवाज के माध्यम से लोक आस्था के इस महापर्व की महत्ता और छठी मैया के प्रति श्रद्धा को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया। सोनम कुमारी पेशे से शिक्षिका हैं, लेकिन संगीत के प्रति उनका लगाव भी उनकी प्रस्तुति में साफ झलकता है। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने जब छठ गीत गाना शुरू किया तो वातावरण में भक्ति की मिठास घुल गई। उनके गीत में छठी मैया के प्रति समर्पण, परिवार की खुशहाली और भगवान सूर्य की उपासना की भावना देखने को मिली। खास बात यह रही कि सोनम कुमारी ने किसी मंच या विशेष आयोजन के बजाय छठ घाट पर अपने परिवार के बीच रहकर अपनी आवाज में गीत प्रस्तुत किया। उनकी इस प्रस्तुति ने छठ पर्व की पारंपरिक लोक संस्कृति को एक अलग पहचान देने का काम किया। उनकी गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना की जा रही है। निश्चित रूप से ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को भी छठ के पारंपरिक गीतों और लोक संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में छठ महापर्व: आस्था के रंग में सपरिवार घाटों की धूम

Nawada, Bihar:नवादा में छठ महापर्व को लेकर भक्तिमय माहौल, सिर पर दउरा लेकर घाटों की ओर रवाना हुए श्रद्धालु नवादा में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नवादा जिले में भक्तिमय माहौल है। चारों ओर छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और पूरा शहर आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है。 शुक्रवार की शाम से ही व्रती और श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से सिर पर दउरा उठाकर अपने-अपने घाटों की ओर रवाना होने लगे। दउरे में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजी हुई थी। महिलाओं ने रंग-बिरंगी साड़ियां पहन रखी थीं, माथे पर सिंदूर और लंबा टीका लगा था। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और धोती में नजर आए。 घाटों पर केले के पेड़, गेंदे के फूल और दीयों से सजावट की गई है। नदी और तालाब के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हैं。 बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में छठ को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह छठ गीतों के माध्यम से छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जा रहा है。 प्रशासन की ओर से भी घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और स्वयंसेवक लगातार घाटों पर तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो。 स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति और आस्था की पहचान है। यही कारण है कि हर साल यह पर्व और भी भव्य रूप में मनाया जाता है।
0
0
Report

दिल्ली के तैमूर नगर में पूर्वांचल समाज ने यमुना किनारे छठ महापर्व का आयोजन किया

New Delhi, Delhi:बिहार से निकलकर महापर्व छठ आज देश ही नहीं विदेश में भी मनाया जा रहा है इसी क्रम में दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में पूर्वांचल समाज के द्वारा महापर्व छठ का आयोजन यमुना किनारे किया गया है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज महापर्व छठ के संध्या अर्ध्य देने के लिए पहुंच रहे हैं जैसा कि आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार से यहां पर पूर्वांचल समाज के लोगों के द्वारा छठ घाट की व्यवस्था की गई है हालांकि पूजा समिति के मेंबर ने बताया कि जितनी सहायता दिल्ली सरकार से हमें मिलना चाहिए था उतनी सहायता हम लोगों को नहीं मिला जिसके वजह से यमुना में जो जलकुंभी है उसको हटाने में हमें काफी दिक्कतें आई है अगर समय पर दिल्ली सरकार हमारा मदद करती तो हम लोग इससे भी विशाल यहां पर आयोजन करते और इस साल भी 10 से 15000 श्रद्धालु यहां पर पूजा करने के लिए पहुंचे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो इसके लिए हम लोग पिछले एक महीने से ज्यादा समय से यहां व्यवस्था में लगे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में कैमिस्ट एसोसिएशन ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने की मुहिम शुरू की

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में स्वास्थ्य मंत्री ने दिया हरियाणा को नशा मुक्त करने का संदेश हरियाणा कैमिस्ट एसोसिएशन और गुरूग्राम कैमिस्ट एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन नकली दवा और नशा रोकने के लिए कैमिस्ट एसोसिएशन लिया प्रण लोगों को जागरूक, नशा और नकली दवाओं को टोकने में प्रशासन का करेंगे सहयोग हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में कैमिस्ट एसोसिएशन निभाएगी अहम भूमिका हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हरियाणा के अभी कैमिस्ट वालों से की अपील गुरूग्राम के सेक्टर-17 में आयोजित किया गया कार्यक्रम विधायक मुकेश शर्मा ने भी बताया इसे महत्वपूर्ण कदम गुरूग्राम के सेक्टर-17 में हरियाणा कैमिस्ट एसोसिएशन और गुरूग्राम कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रदेश के सभी कैमिस्टों से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में आगे आने की अपील की उन्होंने नशे और नकली दवाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया कैमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया
0
0
Report

वाराणसी: राजातालाब में छठ घाट जाने वाला रथयात्रा पथ जलजमाव से प्रभावित, व्रतियों को हो रही परेशानी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में कचनार गांव से रानी बाजार स्थित तालाब के मुख्य छठ घाट तक जाने वाला रथयात्रा पथ इन दिनों जलजमाव से प्रभावित है। मार्ग पर नाले का पानी फैलने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग कई महीनों से खराब स्थिति में है। सड़क पर पानी जमा होने और नाली से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर घाट तक जाते हैं। छठ पूजा समिति और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और नाली की मरम्मत व सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्व के दौरान कई श्रद्धालु नंगे पैर और दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक जाते हैं, ऐसे में गंदे पानी से उन्हें संक्रमण और अन्य परेशानियों का खतरा हो सकता है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी लिखित, मौखिक और डिजिटल माध्यम से संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने सड़क पर बहते पानी को लेकर विरोध भी जताया था। स्थानीय नागरिकों सुरेश शर्मा, भोला पटेल, पंकज सेठ, आशु पांडे, आनंद पटेल, अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पर्व से पहले मार्ग की सफाई और मरम्मत होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन समय रहते सड़क और नाले की मरम्मत कराए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
0
0
Report

रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान-गोदाम में भीषण आग

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई । यह नगर का व्यस्त बाजार भी है। आग लगने का कारण अज्ञात है.... दो फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगी हैँ मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी। घटना स्थल के ठीक सामने अजाक्स थाना है... बहुत देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने का काम कर रही है । सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोगों ने भी आग बुझाने के प्रयास किया कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए थे आसपास के घरों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग पर काफ़ी काबू पा लिया गया है
0
0
Report
Advertisement

*महिलाओं ने उपवास रखकर दिया डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य*

NAGESHWAR SINGHNAGESHWAR SINGHFollow15m ago
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। रविवार की शाम इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर बने पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। छठ मइया की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामग्री लेकर बैंडबाजे के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचे, इससे काफी रौनक रही।महिलाओं ने घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।सोमवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के उपरांत उपवास खोलेंगी।इससे पूर्व छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजार में पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, लेखपाल संजय कुमार पांडे, ग्राम प्रधान पारासराय अशोक वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल रजवंत कुमार,माधव, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

आजमगढ़ के घाटों पर छठी मैया के गीतों के साथ डूबते सूरज को अर्घ्य

Azamgarh, Uttar Pradesh:छठी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा-अर्चना करने पहुंची, छठी मैया के गीत भजन के साथ घाटों पर रही रौनक。 छठ का यह महापर्व आज़मगढ़ जिले में 1044 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 13 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर मनाया जा रहा है। इस दौरान गली मोहल्लों में छठ गीत गूंज रहे, गीतों में सेईं ले चरण तोहार ऐ छठी मइया, सुनी लेहु अरज हमार। जहां सिर पर पुरुष बांस की टोकरी में फलों को सजा कर ले जा रहे, वहीं व्रती महिलाओं के चेहरे पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के उत्साह की झलक रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नदी व पोखरों के घाट को जाने वाले रास्ते खचाखच भरे रहे। जहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व पुरुष मन्नत पूरी होने पर दंडवत लेटते हुए घाट तक अर्घ्य देने पहुंचे। छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत है जो एक कठिन तपस्या की तरह है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर पर जगराता करती हैं, छठ मईया के गीत-भजन कर रात निकालेंगी। अर्घ्य का सूप भी पूजा घर में रखा जायेगा, अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले दोबारा घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। छठी मईया को प्रिय मुख्य फल डाभ, बड़ा नींबू, केला, श्रीफल, नारियल, सिंघाड़ा, सुथनी, गन्ना को अर्घ्य वाले सूप में सजाया गया। सेब, शरीफा, नाशपाती, अन्नानास, रसभरी, शरीफा समेत अन्य फलों से डलिया भी भरी गईं। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़े भी बजा रहे थे। जिले के डीएम ने बताया कि साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। पूर्व में कुछ डूबने की घटनाएं हुई थी, जहां गहरे पानी हैं वहां मारकर लगाए गये हैं। जगह-जगह गोताखोरों की व्यवस्था की गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top