icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow19 Sept 2024, 09:40 am

कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, राहुल गांधी को दी जाए Z प्लस सुरक्षा

Indore, Madhya Pradesh:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग की है कि बीजेपी के मंत्री से लेकर भाजपा के जितने भी सहयोगी दलों के नेता हैं, वह राहुल गांधी को जान से मारना चाहते हैं, कुछ तो कहते उनका हर्ष भी उनकी दादी जैसा होगा। महाराष्ट्र के संजय गायकवाड़ कहते हैं कि राहुल गांधी की जबान काट के लाने वाले को 11 लख रुपए का इनाम दिया जाएगा। पत्र के माध्यम से मांग की गई कि राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए और उनको Z+ की जगह एसपीजी सुरक्षा तत्काल प्रदान की जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेपाल बाढ़ के बीच वलसाड की युवती कैलाश मानसरोवर यात्रा में फंसी; संपर्क बना रहा

Valsad, Gujarat:नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मची तबाही के बीच गुजरात के वलसाड की एक युवती भी वहां फंस गई है। वलसाड की रोमा नाम की यह युवती मुंबई के 62 लोगों के ग्रुप के साथ नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी। हालांकि, 25 तारीख की शाम के बाद से इस पूरे ग्रुप से कोई टेलीफोनिक संपर्क न हो पाने के कारण वलसाड में रह रहे उसके परिजनों में भारी चिंता की लहर दौड़ गई है। इस ग्रुप में मुंबई के कई डॉक्टर भी शामिल हैं। संपर्क टूट जाने के बाद परेशान परिजनों ने इस मामले में वलसाड कलेक्टर से संपर्क किया। प्रशासन की ओर से परिवार को सांत्वना दी गई है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह ग्रुप सुरक्षित बताया जा रहा है। वलसाड कलेक्टर ने इस मामले में आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि प्रशासन लगातार संपर्क में है और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
0
0
Report

अयोध्या की अदावत गर्म: अभय सिंह की गिरफ्तारी से राजनीतिक समीकरण उलझे

Lucknow, Uttar Pradesh:PTC3- चुनाव प्रचार चल रहा था...तारीख थी 18 फरवरी 2022...शाम का समय था..महाराजगंज थाना क्षेत्र के नेव कबीरपुर चौराहे के पास आरती तिवारी और अभय सिंह के काफिले आमने सामने आ गए...दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई...जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले व फायरिंग के आरोप लगाए...विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग महाराजगंज थाने पहुंच गए...वहां भी पथराव और तनाव के हालात बन गए...स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि खुद एसएसपी को भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मोर्चा संभालना पड़ा...उस रात अभय सिंह की गिरफ्तारी ने इस बात पर मुहर लगा दी कि अयोध्या की ये अदावत कितनी खतरनाक मोड़ ले चुकी है PTC- 4- लेकिन इस बार मौजूदा विधायक अभय सिंह समाजवादी पार्टी में नहीं होंगे..क्योंकि साल 2024 के राज्यसभा चुनाव के समय ही उन्होंने सपा का दामन छोड़ दिया था और बीजेपी के पक्ष में वोट किया था..इसके बाद अमित शाह से मुलाकात भी की थी...दूसरी तरफ इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पहले से ही बीजेपी के निष्ठावान और कद्दावर नेता रहे हैं...मुश्किल ये है कि जब दोनों ही धुरंधर आज बीजेपी के पाले में खड़े नजर आते हैं...तो पार्टी आलाकमान के सामने गोसाईगंज से उम्मीदवार का चुनाव करना किसी कांटे के ताज से कम नहीं होगा..
0
0
Report
Advertisement

आवारा मवेशी विवाद: बदनारा-मेहना में चक्काजाम, किसानों ने राहत की मांग

Bemetara, Chhattisgarh:नांदघाट थाना क्षेत्र के बदनारा गांव में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बदनारा और मेहना गांव के ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए। विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर मवेशियों को बैठाकर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे क्षेत्रों से मवेशियों को लाकर उनके इलाके में छोड़ा जा रहा है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की मांग है कि आवारा मवेशियों को गांव और आसपास के कृषि क्षेत्रों से हटाकर व्यवस्थित रूप से अन्यत्र विस्थापित किया जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और विवाद की स्थिति समाप्त हो। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि दोनों पक्षों के बीच तनाव न बढ़े और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि मवेशियों को लेकर दो गांवों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद मामला शांत करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बदनारा गांव में गौधाम की स्वीकृति हुई है। शासन स्तर से प्रस्ताव पास होने के बाद गौधाम को आगे की प्रक्रिया के तहत विकसित किया जाएगा।
0
0
Report

बेगूसराय में दिनदहाड़े हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया हंगामा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने शव को उठाने से भी रोक दिया है और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।पूरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर-कटरमाला के पास का है। मृतक युवक की पहचान राजोपुर गांव निवासी रणधीर कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रणधीर कुमार घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद था, तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रणधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने शव को उठाने से भी रोक दिया है।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कलाकार विनीता झा ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग,मखाना से सजी राखी भेजी।

Madhubani, Bihar:PM RAKHI,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग की कलाकारों ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मधुबनी पेंटिंग से सजी खास राखी भेजी है। मधुबनी के रामनगर गांव निवासी विनीता झा ने बिहार के प्रसिद्ध मखाना, मधुबनी पेंटिंग और रेशम के धागों से राखी तैयार की है। कलाकारों को पूरी उम्मीद है कि रक्षाबंधन के मौके पर भेजी गई यह राखी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जरूर पहनेंगे। मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में विनीता झा और उनकी बेटी निशा झा को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। विनीता झा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार हैंl आर्टिस्ट विनीता झा ने बताया कि बिहार की पहचान मखाना और मधुबनी पेंटिंग को रेशम के धागों के साथ पिरोकर यह खास राखी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि देश के रक्षक के लिए यह राखी एक बहन के रक्षा सूत्र के रूप में भेजी गई है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इसे जरूर पहनेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मधुबनी पेंटिंग वाला दुपट्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था, जिसे प्रधानमंत्री ने पहना था। इस बार भी उन्होंने पूरे अरमान के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए मधुबनी पेंटिंग से तैयार राखी भेजी है। बिहार का प्रसिद्ध उत्पाद मखाना, विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग और भागलपुर का रेशम के धागों से तैयार यह राखी न सिर्फ रक्षाबंधन की भावना को दर्शाती है, बल्कि बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति को भी देश के शीर्ष तक पहुंचाने का संदेश देती है।
0
0
Report

झारखंड में कांग्रेस का धरना: खान विधेयक 2026 पर केंद्र पर निशाना साधना

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सांसद और विधायक शामिल हुए। इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा लाया गया खान विधेयक 2026 झारखंड के राजस्व पर प्रहार है। सेस लगाने का अधिकार राज्य सरकार का अधिकार है। पेशा कानून झारखंड की संस्कृति को प्रभावित करेगा। इन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जो कल्याणकारी योजनाएं चलाना चाहती है उसपर केन्द्र सरकार प्रहार कर रही है। वहीं विधायक डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य को टैक्स लगाने का अधिकार होता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार झारखण्ड सरकार ने सेस लगाया था जिससे झारखंड को आमदनी हुई। और यह राशि झारखंड की जनता पर खर्च किए जा रहे है। ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा उठाया गया कदम निंदनीय है। इन्होंने खान विधेयक 2026 को काला कानून बताया।
0
0
Report

बिहार सरकार ने रक्षा-बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए योजनाओं की सौगात दी

Patna, Bihar:बिहार सरकार की ओर से महिलाओं के लिए पिछले तीन दिनों से कई योजनाओं की सौगात दी गई.. राज्य की आदि आबादी को साधने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया... राजद ने कहाँ की.आधी आबादी इन दिनों बिहार में काफी दिक्कतों का सामना कर रही है। जो वादा था दीदियों के लिए, 1,90,000 मिल गया क्या?जिन दीदियों को आपने कहा था कि हम समायोजन करेंगे, नौकरियां देंगे, प्राप्त हो गया क्या?बड़ा मुश्किल से सीने पर पत्थर रख कर के जिन्होंने वोट देकर के आपकी सरकार बनाई, भले ही सरकार जिनके नाम पर बनी हो पर उप मुख्यमंत्री तो आज सम्राट चौधरी जी हैं ना?तो अपनी कमिटमेंट का क्या हुआ? 1,90,000 जब पूरा करेंगे तब आधी आबादी महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।बाकी तो और आधी जो आबादी हैं, उनका तो हश्र क्या है बताने की जरूरत नहीं है। सड़कों पर युवा और युवतियां हैं। TRE-4 के अभ्यर्थी इधर-उधर की ठोकरें खा रहे हैं, अपनी आवाज उठा रहे हैं। मंत्री कैमरे बंद करवा रहे हैं।महिला हो या युवा हो या पुरुष हो, इन दिनों हर लोग सरकार के क्रियाकलाप से दुखी हैं।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज पुलिस ने 80 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस के द्वारा कोचाधामन थाना क्षेत्र के पुनास गांव के समीप एक आर्टिका कार में छापेमारी कर लगभग 80 किलो गांजा के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देहरादून और नागालैंड निवासी बिपिन पवार और किशनगंज जिले के निवासी मुजीबुर रहमान की रूप में हुई है। किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नागालैंड से गांजा लेकर किशनगंज के रास्ते दरभंगा में डिलीवरी करने जा रहा थें। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मुख्य तस्कर बिपिन पावर एक्स सर्विस मैन है,जिसे पूछताछ करने के दौरान कई राज खोला है। एसपी ने कहा कि बिपिन पावर नागालैंड और देहरादून दोनों ही जगह पर रहते है और इनका अंतराज्जीय तस्करों के साथ नेटवर्क है। एसपी ने दावा किया है कि गांजा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
0
0
Report

झारखंड ने नेपाल को मदद का ऐलान; आपदा मंत्री बोले पहुंचाएंगे राहत

Jamtara, Jharkhand:नेपाल में आई भीषण त्रासदी को लेकर झारखंड सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाने की घोषणा की है। जामताड़ा पहुंचे झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर नेपाल को हर संभव राहत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी और छोटे भाई जैसा देश है, ऐसे संकट की घड़ी में उसकी मदद करना हमारा फर्ज है। जामताड़ा में झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने नेपाल में हुई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर उचित निर्णय लिया जाएगा और नेपाल को जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और छोटे भाई जैसा है। आज वह विपत्ति की घड़ी से गुजर रहा है, ऐसे में उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार के मंत्रियों से भी उनकी बातचीत हुई है। इरफान अंसारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्री होने के नाते जरूरत पड़ने पर वह स्वयं नेपाल जाएंगे और राहत कार्यों में सहयोग करेंगे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
0
0
Report

बाबूलाल मरांडी ने खदानों की नीलामी से झारखंड के विकास पर जोर दिया

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को राज्य के विकास और जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पड़ोसी राज्य ओडिशा झारखंड से छोटा है, लेकिन वहां की सरकार ने खदानों की नीलामी कराकर अरबों रुपये का राजस्व अर्जित किया है। वहीं, झारखंड में पिछले छह वर्षों में खदानों की नीलामी को लेकर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न राज्य है। यहां खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार इसका सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रही है। अगर खदानों की पारदर्शी तरीके से नीलामी की जाए तो राज्य को भारी राजस्व मिल सकता है और उस राशि से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता राज्य का विकास नहीं, बल्कि अपनी तिजोरी भरना है।
0
0
Report
Advertisement

मोहाली के तारापुर मजरी में पेड़ों की कटाई पर सवाल, जांच की मांग उठी

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਾਰਾਪੁਰ ਮਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਖੈਰ ਦੇ ਦਰੁੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਥਿਤ ਕਟਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਗਰਮਾਉਂਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਥਾਨਕ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ。 ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਫੇਜ਼-2 ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 325 ਖੈਰ ਦੇ ਦਰੱਖਤ ਕੱਟੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਪਰ ਕੋਈ ਢੁਕਵੀਂ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ。 ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਇਹ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦਰੁੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਬਣਾਈ ਗਈ ਫੋਰੈਸਟ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਲੋਕਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੀ ਥਾਣਾ ਮਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਖੈਰ ਦੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਨਜ਼ੂਰੀਆਂ, ਰਿਕਾਰਡ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕਟਾਈ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਲੋਕਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。 ਇਸ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਡੀਐੱਫਓ ਅਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਫੋਨ ’ਤੇ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਸੰਪਰਕ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੋਨ ਰਿਸੀਵ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਕੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਾ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top