Back
14 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी और मां गिरफ्तार, बालिका बरामद
YSYatnesh Sen
Feb 19, 2026 11:19:05
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। आजाद नगर क्षेत्र में किराए से रहने आए एक परिवार ने घर पर कन्या भोज का आयोजन होने की बात कहकर क्षेत्र की दो युवतियों को बुलाया था। इनमें से एक युवती कुछ समय बाद वापस लौट आई, लेकिन दूसरी 14 वर्षीय बालिका को आरोपी युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि आरोपी और बालिका के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, जिससे लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी युवक व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowFeb 19, 2026 12:51:140
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 19, 2026 12:51:050
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 12:49:560
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 12:49:460
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 12:48:560
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 12:48:430
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 19, 2026 12:48:250
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 19, 2026 12:47:520
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 19, 2026 12:47:190
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 19, 2026 12:47:020
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 12:46:470
Report
0
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 19, 2026 12:46:290
Report