Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461223

सिवनी मालवा में घर के बाहर से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

Aug 27, 2024 12:41:52
Seoni Malwa, Madhya Pradesh

सिवनी मालवा में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार-मंगलवार की रात वार्ड क्रमांक 12 लोकमान्य तिलक मार्ग पर एक घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। परिजनों ने जब देखा तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने तुरंत सिवनी मालवा थाने में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GBGovindram Bareth
Nov 08, 2025 04:36:48
Saiki, Bihar:नकाबपोश लूट के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। चंद घंटों में किया गया आरोपियों को गिरफ्तार। 2 आरोपियों के कब्जे से सोने चाँदी के जेवरात व नगदी रकम कुल कीमती 250000₹ बरामद किया गया था। एक और फरार आरोपी आया पकड़ में। लुट के तीनों आरोपी गया जेल। एंकर/ग्राम सराईपाली (अमझर) मे लूट के आरोपीगणो के पता तलाश हेतु टिम गठित कर आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा कुछ ही घंटो में लूट के आरोपीगणो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। प्रार्थिया रमशीला चौहान सराईपाली (अमझर) निवासी द्वारा दिनांक 04.11.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि हथियार से लैस अज्ञात नकाबपोश द्वारा घर में घुसकर सोना, चांदी तथा नगदी रकम करीबन कुल कीमती 600000/रू लूट कर लिया गया की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अप०क० 583/25 धारा 309 (6) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया व ग्रामीणों से सघन पूछताछ कर संदेहियो का पता किया गया जिसमे जानकारी मिली कि संदेही सुकेश कुमार सिदार प्रार्थीया के घर लगभग दो वर्षो तक उनके खेत पर काम किया था तथा उसका प्रार्थीया के घर आना जाना था जिस पर संदेही आरोपी सुकेश कुमार सिदार जोगीडीपा से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य दो साथियो के साथ लूट कर लूट से प्राप्त नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात को आपस मे बटवारा करना बातये जाने से आरोपी पुरुषोत्तम सिदार जोगीडीपा कों अभिरक्षा मे लेकर दोनों से सोना चांदी व नगद रकम करीबन 250000/रू जप्त किया गया बाद आरोपियों कों विधिवात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी फरार था जिसे पुलिस कुछ ही घंटे के पकड़ लिए।जिसके पास से लाखों के जेवर और नगद राशि भी बरामद कर ली गई है。
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 04:35:58
Patna, Bihar:लोकेशन पटना अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी और तेजस्वी को नटवरलाल बताया मुद्दा नहीं इसलिए फालतू चीजों को मुद्दा बना रहे हैं 14 नवंबर को झूठ बोलने वाले वंशवादी भ्रष्टाचारी अपराधियों को राजनीतिकरण करने वाले कुछ नहीं बोल सकते हैं विपक्ष को 14 नवंबर के बाद बक्सर जेल में बनने वाला फांसी का रास्ता गले में लगाकर इन्हें फांसी देगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमारी होंगे इसमें कोई दो राय नहीं है तेजस्वी 14 नवंबर के बाद जेल के काल कोठरी का मुख्य कैदी होगा सब लोग जमानत पर हैं इनका जमानत टूटेगा और जेल में होंगे उनके मुख्य आका मेडिकल बिल पर है और अपराधियों का प्रचार चुनाव में कर रहे हैं मैं आवेदन दिया है न्यायालय को लालू का मेडिकल बिल टूटे इसे जेल के अस्पताल में रखा जाए लालू यादव बहुत ही हिंसक आदमी है समाज में हिंसा फैला देगा बाहर रहकर
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 08, 2025 04:35:28
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 7 नवंबर। हरियाणा पुलिस ने 5 से 20 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन का आग़ाज़ बेहतरीन रणनीति के साथ किया है। इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगोड़े अपराधियों को तेजी से कानून के दायरे में लाकर जेल भेजना और उनके आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। हरियाणा पुलिस ने 5 नवंबर को पहले ही दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर ऐतिहासिक शुरुआत की है, जो हालिया समय में एक दिन में दर्ज की गई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस ऑपरेशन का सीधा नेतृत्व आईजी क्राइम राकेश आर्य कर रहे हैं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर (90342 90495) जनता के लिए साझा किया है ताकि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सके। पहले दिन की ऐतिहासिक सफलताः 32 आरोपी क़ाबू ऑपरेशन की शुरुआत वाले पहले दिन यानी 5 नवंबर को ही हरियाणा पुलिस ने एक ही दिन में 32 कुख्यात और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करके मिसाल कायम की है। इसके साथ ही 4 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, ताकि उनके आपराधिक इतिहास को अपडेट करके भविष्य में उनकी जमानत रद्द कराना और भारी संवैधानिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी सुनिश्चित करना आसान हो सके। यह उपलब्धि सिर्फ़ संख्या भर नहीं-बल्कि इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा पुलिस पूरी ताकत और सूझबूझ के साथ अपराध के खिलाफ़ ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार है। SHO और DSP पर सीधी जिम्मेदारी, ज़िलेवार लक्ष्य तय “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत हर थाना अपने क्षेत्र में “सबसे कुख्यात 5” अपराधियों की पहचान करेगा और उनकी गिरफ्तारी, सरेंडर या जमानत रद्दीकरण का सुनिश्चित करेगा। इसी तरह हर ज़िला और पुलिस जोन “सबसे कुख्यात 10” की सूची बनाएगा, जिन पर कार्रवाई की पूर्ण ज़िम्मेदारी एसपी, डीसीपी या सीपी की होगी। राज्य स्तर पर एसटीएफ “सबसे कुख्यात 20” अपराधियों की सूची बनाकर उन पर सबसे कठोर कार्रवाई करेगी। इस ऑपरेशन में स्पष्ट किया गया है कि यदि अपराधी दोबारा वारदात करते हैं, तो क्षेत्राधिकार वाले एसएचओ या डीएसपी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा यानी गिरफ्तारी के साथ-साथ रोकथाम को भी उतनी ही प्राथमिकता दी गई है। पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल हरियाणा पुलिस ने इस अभियान को सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय तेज़ किया गया है। सीमावर्ती जिलों में नाके लगाकर, संयुक्त छापेमारी और वारंट तामील जैसी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं ताकि कोई फरार अपराधी राज्य बदलकर पहचान या कानूनी पकड़ से बच न सके। इस तरह एक इंटरस्टेट नेटवर्क बनाया गया है जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान और कस्टडी ट्रांसफर तुरंत हो सके। पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद हरियाणा पुलिस ने यह ऑपरेशन जनता की भागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आम नागरिकों को सीधी सूचना तंत्र में शामिल किया है। आईजी क्राइम राकेश आर्य का व्यक्तिगत नंबर सार्वजनिक करना पुलिस की पारदर्शिता और जनता के प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह एक स्पष्ट संदेश है कि अपराध के विरुद्ध लड़ाई में जनता और पुलिस एक साथ हैं। फोकस-नतीजों पर, दिखावे पर नहीं अभियान का फोकस सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि वास्तविक नतीजों पर है कितनी गिरफ्तारियाँ हुईं, किन आरोपियों की जमानत रद्द हुई, किन अपराधियों की संपत्ति जब्त की गई, और कितनी नई वारदातें रोकी गई। पुलिस थानों से लेकर एसटीएफ तक, हर स्तर पर काम का मूल्यांकन नतीजों के आधार पर होगा। पहले ही दिन की सफलता के बाद यह बिल्कुल साफ है कि “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” हरियाणा में अपराधियों के लिए ‘नो-प्लेस-टू-हाइड’ साबित होगा.
0
comment0
Report
TDTapan Deb
Nov 08, 2025 04:34:39
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার জেলায় নিজের ৭ মাসের কন্যা সন্তানকে গলা টিপে মেরে বাড়ির পাশে ডোবায় ফেলে দিয়েছে মা। ঘটনাটি ঘটেছে আলিপুরদুয়ারের দক্ষিন চেচাখেতায়। শুক্রবার দুপুর থেকে শিশুটির মা পূজা ঘোষ চিৎকার চেচামেচি শুরু করে তার সন্তান ঘরে নেই। প্রতিবেশীরা এসে দেখেন শিশুর বিছানা থাকলেও শিশু নেই। গোটা শহর জুড়ে আলোচনা শুরু হয় ঘর থেকে শিশু চুরি। ঘটনায় নামে আলিপুরদুয়ার থানার পুলিশ। মহকুমা পুলিশ আধিকারিক শ্রী নিবাস তদন্ত যান। বিকেল থেকে সন্ধা পর্যন্ত পুলিশের কুকুর দিয়ে তল্লাশী চলে। পুলিশ কুকুর বাড়ে বাড়ে বাড়ির ছাদে উঠে যাচ্ছিল। রাত শুরু হয় জিজ্ঞাসাবাদ। মা পূজা ঘোষ প্রথমে জানায় সে শ্বশুরকে খেতে দিয়ে মেয়েকে ঘুম পাড়িয়ে স্নানে যান। ফিরে এসে মেয়েকে দেখতে পায়নি। পুলিশের জেরার কাছে হাল না ধরলে পরে স্বীকার করে নেন নিজের সন্তানকে গলা টিপে মেরে পাশের জলাশয়ে ফেলে দেওয়ার কথা। পরে রাতেই পুলিশ_puzha-কে সঙ্গে নিয়ে জলাশয় থেকে উদ্ধার করে। এর পরে পূজা ঘোষকে গ্রেপ্তার করে। মামলা ও ময়নাতদন্ত আজ হবে।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Nov 08, 2025 04:33:59
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ एक बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चनपटिया विधानसभा के कुड़िया कोठी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे पश्चिम चंपारण के नौ सीट और पूर्वी चंपारण के 12 सीट को साधेंगे बता दे की पश्चिम चंपारण में नौ विधानसभा सीट है 2020 में एनडीए ने नौ विधानसभा सीट में आठ सीट पर जीत दर्ज की थी इस बार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम चंपारण के नौ सीट और पूर्वी चंपारण के 12 सीट को जीतने के लिए लाखो की भीड़ को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला में उत्साह का माहौल है
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 08, 2025 04:33:35
Korba, Chhattisgarh:शुक्रवार को बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय मार्ग पर चैतमा पुलिस चौकी इलाके के घुचवा बैरियर के पास एक बोलेरो ने सामने जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. घटनाकारित करने के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित भागने के फिराक में था जिसे राहगीरों ने रोका और चैतमा चौकी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चैतमा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत व्यक्ति का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया साथ ही बोलेरो को जब्त कर चालक के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक 35 वर्षीय पुजारी मरकम उतरदा का रहने वाला था जो अपने घर से कटघोरा जाने के लिए निकला हुआ था. इसी दौरान एनएच मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो सड़क किनारे दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 08, 2025 04:33:16
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में विधवा महिला पर मायके में घुसकर एसिड अटैक किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को जेठ ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी करने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। महिला के इंकार करने पर गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। दरअसल कंपू थाना अंतर्गत अवाड़पुरा इलाका मुस्लिम बाहुल्य बस्ती है। शुक्रवार शाम मायके में रही एक विधवा पर उसी के जेठ ने घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए ज्यारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम मुशीर खान बताया गया है। आरोपी बोतल में एसिड लेकर पहुंचा था। आरोपी शादी करने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। जब महिला ने साफ तौर पर आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया, तब गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला का पूरा चेहरा, सीना, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के दौरान महिला अपने घर में सब्जी काट रही थी। तभी हमलावर जेठ के दुस्साहस की शिकार हो गई। पीड़िता की शादी 12 साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक शराब पीने का आदी था। 9 महीने पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता के एक दस साल का बेटा और चार साल की बेटी है। आरोपी मुशीर खान की भी पत्नी का देहांत हो चुका है। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। यही वजह है कि बच्चों से मिलने के बहाने महिला के मायके आता जाता था। वहीं घटना की सूचना पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दविश दी और देर रात हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 08, 2025 04:32:54
Morena, Madhya Pradesh:नकली पाउडर बनाने की शिकायत पर आयुष विभाग का शिवम फार्मेसी पर छापा ग्वालियर सत्यम फार्मेसी द्वारा आयुष विभाग को शिकायत की गई की ग्वालियर में डुप्लीकेट एडवांस बॉडी ग्रोथ पाउडर बनाया जा रहा है जिस पर जिला आयुष अधिकारी भरत कुमार उज्जैनिया ने कार्रवाई करते हुए शिवम फार्मेसी से 15 डिब्बे बॉडी ग्रोथ पाउडर के जव्त किए हैं जिला आयुष अधिकारी भारत कुमार उज्जैनिया ने बताया कि सत्यम फार्मेसी में शिकायत की थी की शिवम फार्मेसी उनके एडवांस बॉडी ग्रोथ पाउडर को डुप्लीकेट बनाकर बाजार में बेच रही है इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार को शिवम फार्मेसी जो हुजरात स्थित कार्यालय कार्रवाई की गई जिसमें 15 डिब्बे बॉडी ग्रोथ के बरामद हुए इससे पहले टीम छतरी बाजार स्थित फैक्टरी पर भी पहुंची लेकिन वहां कुछ नहीं मिला शिवम फार्मेसी बिना लाइसेंस के ही यह नकली दवा बनाकर बाजार में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रही थी जिसकी शिकायत भोपाल आयुष विभाग को की गई थी इसके अलावा आयुष विभाग में अन्य मेडिकल स्टोर को चेतावनी दी है कि वह इस तरह के प्रोडक्ट को न खरीदना न बेचे
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Nov 08, 2025 04:32:39
Khunti, Jharkhand:आज अगहन मास का पहला शनिवार है। और बाबा धाम में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से भी लोग बाबा आम्रेश्वर धाम पहुँचे। आज अगहन माह के पहले शनिवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में हजारों लोगों ने शनिदेव को तेल स्नान कराया और स्वयंभू महादेव भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। बाबा आम्रेश्वर धाम की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से व सच्चे मन से यहां भोलेनाथ की आराधना करेगा उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। जहाँ पर पुरातन काल में लोग गांव की रक्षा बीमारी से रक्षा खेती की रक्षा आदि के लिए यहां स्वयंभू महादेव से प्रार्थना करके कामना करते थे जिससे लोग सुखी संपन्न रहा करते थे। जिसके बाद दूर-दूर तक यहां की महात्म्य को जानने लगे और अब विभिन्न राज्यों से पूजा अर्चना करने यहां पहुँचते हैं। वही आज शनि देव की आराधना करने के लिए व तिल तेल, काला कपड़ा , काला तिल वगैरह अर्पित करने के लिए बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे जिसके कारण काफी भीड़ हुई और लोग कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा आम्रेश्वर धाम में शनिवार को पूजा करने से पुत्र सुख की प्राप्ति होती है। बच्चे निरोग रहते हैं और उन पर भगवान कृपा बरसाते हैं। इसलिए यहां पर आज पूजा करने पहुंचे हैं और हमेशा आते हैं। आज काला कपड़ा, लोहा, काला तिल तेल फूल आदि से पूजा अर्चना करते हैं। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि बाबा आम्रेश्वर धाम में लोग शनिवार को दूर-दूर से पूजा करने के लिए आते हैं। यहां के महात्म्य के कारण भक्तों में अटूट विश्वास है। लोग अपने मन में कामना लेकर आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं और उनकी मनोकामना पूरी होती है जिसमें जिनके दो बेटें हैं वे लोग भी कुछ मन्नतें मांगने आते हैं।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Nov 08, 2025 04:31:41
Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से खुद को आयुर्वेद पद्धति से कैसे रखें स्वस्थ अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डायरेक्टर बैध प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया ... जी मीडिया संवाददाता हरिकिशोर से बात करते हुए बताया कि आज के समय में आयुर्वेद पद्धति सभी जटिल से जटिल रोगों का इलाज करने में सक्षम है वही दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अगर कुछ जरूरी नियमों का लोग पालन करते हैं तो वह प्रदूषण से होने वाले कई बीमारियों से बच सकते हैं और उनका इलाज आयुर्वेद के अनुसार उनके घर में हमेशा मौजूद रहता है जैसे रात को सोते समय नाक में आड़ू का तेल डालें. गर्म पानी में रात को सोने समय और सुबह उठने के बाद हल्दी और नमक डालकर बॉईल करके गलगला करें, गुड़ का सेवन करें और गुड़ के साथ तुलसी पत्ता अवश्य खाये है. साथ ही सुबह उठकर अनुलोम विलोम जरूर करें. इसके बावजूद अगर ज्यादा खराब है तब अपनी नजदीकी चिकित्सक से जरूर सलाह ले. हालांकि इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख के खुद को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से बचाया जा सकता है. वही आगे सरकार को सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है क्योंकि हर साल इस मौसम में प्रदूषण बढ़ जाता है इस बार लोग पटाखे भी खूब जलाए हैं उसका भी असर है ऐसे में सरकार को लगातार पानी का स्प्रिंग कल पूरे दिल्ली के क्षेत्र में किया जाना चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे फूल पत्तियों पर धूल काफी ज्यादा जमा हुआ है जिससे हल्की हवा चलने के बाद भी वह उड़ने लगता है और लोगों को समस्याएं आती है ऐसे में पानी का स्प्रिंकल बहुत जरूरी है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top