461001
शैल में सरपंच और पत्रकार के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:ग्राम शैल में गुरुवार-शुक्रवार की रात शराब के नशे में दो युवकों ने सरपंच निलेश गोर और पत्रकार प्रवीण गौर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जानकारी के अनुसार, अभिनाश और सदाशिव बरखने मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहे थे। जब सरपंच ने समझाने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया और युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115, और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुल्तानपुर: शिक्षक दंपती हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। आठ दिन पहले हुए शिक्षक दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक दंपती की हत्या चोरी के दौरान पहचान उजागर होने के डर से की गई थी। मामले में उनके संस्थान में काम करने वाले ड्राइवर राकेश यादव और उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया है। कादीपुर के कुंभी डडिया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में 28 सितंबर की रात चोरी की कोशिश के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, राकेश को स्कूल और वहां लगे सीसीटीवी की पूरी जानकारी थी। चोरी के दौरान विनीता सिंह ने दोनों को देख लिया। पहचान सामने आने के डर से राकेश ने फावड़े से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने पीछा कर मुकेश सिंह की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और नकदी, मोबाइल व आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 35 हजार रुपये, खून से सना फावड़ा और कुल्हाड़ी, आधार कार्ड और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
आमेट में पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का भव्य आगाज; कुम्भलगढ़ विधायक ने किया झंडारोहण
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के आमेट उपखंड मुख्यालय पर बहुप्रतीक्षित पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आगाज हर्षोल्लास के साथ हुआ। संत हरिदास महाराज की मौजूदगी में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत झंडारोहण कर इस भव्य आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता समेत क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यापारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को राजस्थान की संस्कृति पर आधारित विशेष कार्यक्रम, 7 अक्टूबर: देशभक्ति कार्यक्रम, 8 अक्टूबर को मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या और 9 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।0
0
Report
राहुल-प्रियंका चुनाव आयोग के लिए रवाना, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:rahul video rahul priyanka on way to election commission0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में दिनेश आर्य का राज्यसभा नामांकन, मुख्यमंत्री समेत नेता मौजूद
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर दिनेश आर्य ने विधानसभा में अपना नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि दिनेश आर्य पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष रहे हैं और अभी राज्य मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने एक उचित व्यक्ति का चयन किया है।0
0
Report
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के दो चरण, कब-कब होगा मतदान जानिए
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावो की तारीख में बदलाव, 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण ओर 7 में दूसरे चरण में मतदान पंचायतीराज चुनावों को लेकर पूर्व में की गई तारीखों की घोषणा में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बदलाव किया गया है | डूंगरपुर जिले में 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण में 22 अक्टूबर ओर 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर ओर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड ओर 14 पंचायत समितियों के 234 वार्डो ओर 442 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव करवाए जायेंगे。 पंचायत चुनाव के तहत डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में पहले चरण के चुनाव होंगे। इसमें 233 ग्राम पंचायतों में 595 मतदान बूथ बनाए गये है । जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक वापसी ओर 15 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे。 इन पंचायत समितियों में दूसरे चरण में होगा चुनाव डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए गये है। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 27 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 28 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 31 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत समिति ओर जिला परिषद की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवम्बर को उपजिल प्रमुख, 27 नवम्बर को प्रधान ओर 28 नवम्बर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे。0
0
Report
बीकानेर नगरपालिका में कचरा-स्वच्छता मामले पर पार्षदों का भारी हंगामा
Bikaner, Rajasthan:नगर निगम में जमकर हुआ हंगामा शहर के कचरे और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों में आक्रोश सुबह से ही पार्षद लगातार उठा रहे थे सफाई व्यवस्था का मुद्दा समस्या पर सुनवाई नहीं होने से भाजपा-कांग्रेस के पार्षद हुए नाराज दोनों दलों के पार्षदों ने निगम प्रशासन के सामने जताई नाराजगी कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने उठाए सवाल आयुक्त कक्ष में बढ़ा विवाद, मौके पर काफी देर तक चला हंगामा0
0
Report
Advertisement
चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर कहर: दो छात्रों में एक की मौत, दूसरा घायल
Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे दो छात्रों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल。 चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया。 हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में बताई जा रही है। दोनों छात्रों के गम्हरिया निवासी होने की बात सामने आ रही है。 घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。 हादसे के बाद एक बार फिर चांडिल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चांडिल गोलचक्कर और आसपास के मार्ग की खराब स्थिति के बावजूद NHAI की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सड़क पर खराब सतह और यातायात व्यवस्था की समस्या के बीच इस तरह के हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं।0
0
Report
राहुल-तेजस्वी के प्रदर्शन पर बीजेपी ने किया तीखा हमला, राजनीतिक कचड़ा साफ होगा
Darbhanga, Bihar:राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावги ने दोनों नेताओं पर तीखा हमला बोला है। संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल यानी राजनीतिक कचड़ा” बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता धीरे-धीरे इस राजनीतिक कचड़े को साफ कर रही है और आने वाले चुनाव में बचे हुए कचड़े को भी जनता साफ कर देगी। संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर की साफ-सफाई कर कचड़े को बाहर कर देते हैं, उसी तरह देश की जनता राजनीतिक कचड़े को भी साफ कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है और अपनी राजनीति बचाने के लिए दोनों नेता सिर्फ सियासी नौटंकी कर रहे हैं।0
0
Report
रanchi में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट और खिलाड़ियों की जर्सी मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेडियम के बाहर दूसरे दिन भी टिकटों की बिक्री जारी है और टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, मैच को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जर्सी का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम वाली जर्सियां खूब बिक रही हैं। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जर्सी की मांग ज्यादा बताई जा रही है। मैच चाहे रांची में हो या देश के किसी दूसरे शहर में, हॉकर स्टेडियम के आसपास भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी बेचते नजर आते हैं। इनका कहना है कि बड़े मुकाबलों के दौरान फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचना पसंद करते हैं। यानि मैच से पहले ही रांची में क्रिकेट का रंग चढ़ चुका है। टिकट के लिए उत्साह हो या पसंदीदा खिलाड़ी की जर्सी पहनने का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह का लेवल अलग ही नजर आ रहा है。0
0
Report
Advertisement
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, 7 घायल
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे की बैरिकेडिंग के दोनों ओर फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में कोई समाचार नहीं मिला
Durg, Chhattisgarh:0
0
Report
दिनेश चंद्र आर्य का राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन: धामी मंत्रिमंडल में हलचल
Dehradun, Uttarakhand:एक्सक्लूसिव एंकर राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के तौर पर भाजपा से दिनेश चंद्र आर्य ने विधानसभा में अपना नामांकन किया। आसाराम मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ सभी कैबिनेट के मंत्री और विधायक भी विधानसभा में मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के हर कार्यकर्ता पर नजर रखती है। समय आने पर सभी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। दिनेश आर्य की बहुत सीधे सरल व्यक्ति हैं जो पिछले चार दशक से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। टिक टैक डाक्टर धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
टैक्सी यूनियन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग की
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में टैक्सी यूनियन मालिक चालक कल्याण समिति ने वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की है। टैक्सी चालक कुंदन भंडारी ने कहा कि वाहन चालक लंबे समय से कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले वाहनों का समय पर भुगतान करने, वाहन चालकों के साथ अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने, परमिट व अन्य दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने तथा वाहनों की जाँच के दौरान उचित प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई है।0
0
Report
पानी नहीं, कर्ज से परेशान चोपडा के किसान बैलजोडी बेचने को मजबूर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,चोपडा जळगावच्या चोपडा तालुक्यात पावसाअभावी शेतकऱ्यांवर संकट, शेतकऱ्यावर बैलजोडी विक्रीची वेळ पावसाअभावी शेतात काहीच पिकलं नसल्याने कर्ज फेडण्यासाठी शेतकऱ्यावर बैलजोडी विक्रीला आणण्याची वेळ बैल बाजारात जोडी आणली, मात्र व्यापाऱ्यांकडून कमी भावाची मागणी; मिळणाऱ्या पैशातून कर्ज फेडणेही कठीण एकीकडे कर्जफेडीची चिंता तर दुसरीकडे बैलजोडीच्या चारा-पाण्याचा खर्च करणेही शेतकऱ्याना अशक्य चारापाण्याअभावी शेतकऱ्यांनी बैलजोडी विक्रीचा निर्णय घेत कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या बैल बाजारात बैलजोड्या विक्रीसाठी कर्ज फेडायचे की बैलजोडी सांभाळायची, शेतकऱ्यांसमोर मोठा प्रश्न दुष्काळी परिस्थितीमुळे पशुधन विकण्याची वेळ आल्याने शेतकऱ्यांची चिंता वाढली बाईट शेतकरी...0
0
Report
गरबा इवेंट में आस्था के अनुसार एंट्री: उपमुख्यमंत्री ने बयान का समर्थन
Jagdalpur, Chhattisgarh:आगामी नवरात्र पर्व मे होने वाले गरबा पर्व मे मुस्लिम समाज की एंट्री पर वफ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के दिए गए बयान को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान का समर्थन किया है, उन्होंने कहा गरबा इवेंट नहीं बल्कि आराधना ऐसे में जिनकी आस्था पर्व में है उन्हीं लोगों की ही एंट्री गरबा में होनी चाहिए इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गरबा का आयोजन करने वाले लोगों से व्यक्तिगत रूप से अपील करते हुए कहा कि गरबा के आयोजन में इस बात को जरूर समाहित करे कि मां दुर्गा में आस्था रखने वाले लोग ही गरबा में शामिल हो। बाइट विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
