461001
Narmadapuram: श्री खेड़ापति माता मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के ग्राम जासलपुर में नवनिर्मित श्री खेड़ापति माता मंदिर में गुरुवार सुबह 10 बजे से भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर समिति के सदस्य प्रवीण सिंह राजपूत ने बताया कि विधिपूर्वक हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रभु श्रीराम दरबार और मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विप्र जनों द्वारा हवन और पूजन विधि संपन्न कराई गई जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज: 1–2 दिन में हो सकता है विस्तार
Noida, Uttar Pradesh:यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज. CM योगी सायंकाल साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. योगी मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को मौका मिल सकता है. यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों के शामिल होने की संभावना है. महिलाओं की अगर बात की जाए तो फतेहपुर से तीन बार की विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाया जा सकता है. कृष्णा पासवान महिला के साथ ही दलित (पासी) भी हैं. लिहाजा, बीजेपी अखिलेश के PDA को भी साधेगी. इसके अलावा सपा की बागी विधायक पूजा पाल को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. सपा के बागी एक अन्य विधायक और ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडे भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. वही पूर्व भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी योगी मंत्री मंडल में शामिल हो सकते है सूत्रों के अनुसार 1–2 दिन में ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा0
0
Report
भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर तेज़ चर्चा
Jaipur, Rajasthan:एंकर भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अब जल्द होने की संभावना है सरकार के कार्यकाल को ढाई साल होने वाले हैं ऐसे में अटकलें तेज हैं कि मंत्रिपरिषद में खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जायेगा संकेत मिल रहे हैं कि कुछ नॉन परफोरमिंग मिनिस्टर्स की कैबिनेट से छुटटी भी तय मानी जा रही है भजनलाल शर्मा ने पन्द्रह दिसंबर दो हजार तेबीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली पन्द्रह जून को भजनलाल सरकार के कार्यकाल को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं इस बीच बार बार अटकलें लगती रहीं कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की तारीखों पर कयास लगे पर देखते ही देखते सरकार के कार्यकाल को ढाई साल पूरे होने को आये मंत्री बनने के लिए विधायक लॉबिंग करते करते थक से गये हैं पर उत्साह बरकरार हैखंडार से भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल की उम्मीदें भी पूरे परवान पर हैं गोठवाल खंडार से दूसरी बार विधायक बने हैं वसुंधरा राजे की पिछली सरकार में संसदीय सचिव रह चुके हैं पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं हाल ही में बंगाल के चुनाव में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है गोठवाल के चेहरे पर मुस्कान है और मंत्री बनने का पूरा भरोसा भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में अभी छह मंत्री पद खाली हैं सीएम समेत चौबीस मंत्री हैं पर माना जा रहा है मंत्रिमंडल विस्तार के बजाय ये मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन होगा जिसमें कुछ नॉन परफोरमिंग मिनिस्टर्स की कुर्सी जाना तय मानी जा रही है ये चेहरे कौन होंगे ये अभी या तो पार्टी का आलाकमान जानता है या फिर सीएम भजनलाल शर्मा जो मंत्री सरकार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे उनकी विदाई तय मानी जा रही है उन्होंने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर लागू करने में सुस्ती बरती जनता के बीच सक्रिय नहीं रहे ऐसे मंत्रियों का मंत्रिपरिषद से छुटटी तय मानी जा रही है जिनकी सीएम से पटरी नहीं बैठ रही ऐसे चेहरे भी मंत्रिपरिषद से बेदखल हो सकते हैं कौन बन सकते हैँ कालीचरण सराफ विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं वसुंधरा राजे की सरकार में मंत्री रह चुके हैं कई महकमें संभालने का लंबा अनुभव है वैश्य समाज के बड़े चेहरे हैं श्रीचंद कृपलानी पूर्व में यूडीएच मंत्री रह चुके हैं चित्तौड़गढ का लोकसभा में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं टास्क मास्टर माने जाते हैं सीएम भजनलाल शर्मा के पसंदीदा विधायकों में से एक हैं इसलिए सीएम ने ग्राम विकास चौपाल का आगाज भी इनके विधानसभा क्षेत्र से किया है पुष्पेंद्र सिंह राणावत लगातार चुनाव जीत रहे हैं वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके हैं विधानसभा में पुष्पेंद्र सिंह का शानदार रिकॉर्ड रहा है सौमय राजपूत चेहरा हैं कुलदीप धनखड़ विराटनगर से भाजपा विधायक हैं संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है सीएम भजनलाल शर्मा के भरोसेमंद माने जाते हैं डॉ. विश्वनाथ मेघवाल खाजूवाला से विधायक हैं पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में संसदीय सचिव रह चुके हैं इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन में युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी तरजीह मिलना तय माना जा रहा है भजनलाल सरकार के कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी किया जा सकता है कुछ को राज्य मंत्री से स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है तो कुछ मंत्रियों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की अटकलें लग रही हैं YANI विस्तार और फेरबदल में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधने की पूरी कोशिश होगी गुर्जर मेघवाल यादव के साथ एसएसीएसटी वोट बैंक को ठीक से साधने की कोशिश होगी जिन बड़े समाजों को सरकार गठन के समय मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिल पाई थी संभावना है कि उस वर्ग को विस्तार फेरबदल में तरजीह मिलेगा बहेमंत मीणा राजस्व मंत्री झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ साफ संकेत दिये हैँ कि रिशफलिंग की घड़ी नजदीक है पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भावी चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसले लेंगे काबिल विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी बंगाल में टीएमसी का किला ध्वस्त करने के बाद भाजपा में चारों तरफ खुशियां हैं असम में बीजेपी अपनी सरकार रिपीट करने में कामयाब रही है तो केरल में भी कुछ सीटों पर कमल खिला है माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है पार्टी ऊर्जावान चेहरों को मंत्री बनाकर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है ताकि इसकी गूंज अगले चुनाव तक सुनाई पड़े0
0
Report
द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में लक्ष्मणगढ़ में 115 मामले निस्तारित, 50.29 लाख रुपए का अवार्ड पारित
Sikar, Rajasthan:हैडर/हैडलाइन- द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 115 मामलों का हुआ निस्तारण, 5029852 रूपए का अवार्ड पारित किया। एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा लक्ष्मणगढ़ न्यायालय परिसर में आज द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव सुरभी महला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समिति अध्यक्ष व अपर जिला सेशन न्यायाधीश सुश्री श्र्वेता शर्मा की एकल बैंच का गठन कर प्रीलिटिगेशन प्रकरणों सहित मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक मामले पारिवारिक प्रकरण व अन्य दीवानी ओर फौजदारी करीब 115 मामलों का निस्तारण कियााकर 5029852 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बैंच सदस्य अधिवक्ता बाबूलाल ढाका, अन्य अधिवक्ता संजय जाट, एडवोकेट महावीर प्रसाद सैनी, एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, एडवोकेट ईश्वर मीणा व जयप्रकाश सैनी सहित न्यायालय कर्मचारी उपस्थित थे。0
0
Report
Advertisement
अनिल विज ने अम्बाला में महाराणा प्रताप की मूर्ति का उद्घाटन, अकबर महान नहीं
Ambala, Haryana:आज अंबाला छावनी में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज से अकबर महान नहीं लिखा जाएगा बल्कि महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा और जिसकी शुरुआत अंबाला से हो चुकी है आज अंबाला छावनी के सदर चौक पर महान महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण अनिल विज ने किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ पांडाल में पहुंचे । अपने संबोधन के दौरान कहा कि महाराणा प्रताप की मूर्ति जीवंत प्रेरणा है और ये मूर्ति ही नहीं बल्कि सदा जलते रहने वाली मसाला लगाई है यह मूर्ति यहां से हर गुजरने वाले व्यक्ति को देशभक्त स्वाभिमान की याद दिलाती रहेगी। देशभर में से अंबाला के एक अलग ही पहचान है यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई गई sुभाष चंद्र बोस पार्क बनाया गया यहां पर भगत सिंह की भी प्रतिमा लगाई गई है और जल्दी ही राजगुरु और सुखदेव जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी जल्दी बाबा भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा लगाने जा रहे हैं यहां पर शहीदी स्मारक बनाया गया है जिसमें आजादी की पहली लड़ाई के वह अंग संग हीरो जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई लड़ी जिसकी शुरुआत अंबाला छावनी से हुई जिनको कभी किसी ने याद नहीं किया जिनके लिए कभी भी किसी की आंख से आंसू नहीं चलता उनके लिए भी 1857 में हिंदुस्तान में जहां-जहां पर हमारे सैनिक और देशवासीयों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई उन सबको आजादी के इस स्मारक में रिक्रिएट किया गया। और इस शहीदी स्मारक में श्रद्धांजलि देने के लिए एक शहीद स्मारक भी बनाया गया है अंबाला छावनी के सदर चौक पर लगाई गई महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा केवल धातु के प्रतिमा मात्रा नहीं यह जीवन प्रेरणा है उन आंखों के लिए जो सपना देखते हैं और उन हाथों के लिए जो अन्याय के खिलाफ उठते हैं अनिल विज ने कहा कि 9 में 1540 कुंभलगढ़ के दुर्ग में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ और तब वह केवल राजकुमार नहीं बल्कि भारत की अस्मिता के रक्षक थे 1572 में जब महाराणा प्रताप का राज तिलक हुआ तो उसे दौरान उनके सामने दुनिया का सबसे शक्तिशाली साम्राज्य अकबर मुगलिया सल्तनत थी राज तिलक के बाद महाराणा प्रताप ने संकल्प लिया और राजसी ठाठ छोड़कर जंगलों में रहे और इस सर्वोच्च बलिदान महाराणा प्रताप ने दिया और हल्दीघाटी के युद्ध में मुगलो को पराजित किया और देश की मिट्टी को मुगलों से आजाद कराया । अनिल विज ने कहा कि हमें किताबों में पढ़ाया गया कि अकबर महान है लेकिन अकबर महान नहीं था महान है महाराणा प्रताप यहां पर हमने लिखवाया है महाराणा प्रताप दी ग्रेट लिखा है क्योंकि हम किसी आक्रांत को महान नहीं मानते जिसने हमारे देश पर हमला किया हो उसको हम महान नहीं मानते यह तो गुलामी की मानसिकता थी लेकिन आजादी के बाद भी जो सरकार है आई वह भी अंग्रेजों की मानसिकता में डूबी हुई थी और उन्होंने भी अकबर महान लिखा लेकिन आज के बाद कहीं पर भी अकबर द ग्रेट नहीं लिखा जाएगा लिखा जाएगा तो महाराणा प्रताप दी ग्रेट।0
0
Report
शाहाबाद के युवक की आर्मेनिया में मौत, शव भारत लाने में मदद मांग रहा परिवार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले के शाहाबाद क्षेत्र के 35 साल के युवक की आर्मेनिया में मौत हो गई। युवक रोजगार की तलाश में विदेश गया था। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।0
0
Report
CBN ने मंदसौर में अवैध मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:CBN की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में अवैध मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ नशा मुक्त भारत के संकल्प की दिशा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने मंदसौर जिले में चल रही एक 'सीक्रेट सिंथेटिक ड्रग लैब' को नेस्तनाबूद कर दिया है। मामला मंदसौर के दलौदा तहसील का है, जहाँ लसुदिया इला गाँव के पास एक खेत में बने कमरे से मेफेड्रोन (Mephedrone) बनाने का अवैध खेल चल रहा था। सटीक सूचना मिलते ही कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ और जावरा की टीमों ने इस गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बरामद सामान: 21.189 किलो मेफेड्रोन (ड्रग) 0.487 किलो अफीम 30.800 लीटर संदिग्ध केमिकल्स भारी मात्रा में लैब उपकरण और ड्रग बनाने की मशीनें मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसके अंतरराज्यीय संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की गहन जाँच की जा रही है। CBN ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए ऐसे ऑपरेशन्स आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद: चाचूपुर तालाब मामले में पुलिस पर हमला, भारी तनाव
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में तनावपूर्ण घटना। तालाब से शव बरामदगी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव और धक्कामुक्की में चार से पांच पुलिसकर्मी घायल, परिजनों को भी चोटें आईं। शराब के ठेके के पास शव मिलने से ग्रामीणों का विरोध शुरू हुआ तो मामला लाठी और पत्थरों पर भी पहुंच गया पुलिस ने महिलाओं पर भी जमकर भांजी लाठियां शव को खींचते परिजन और पुलिस शनिवार को चाचूपुर गांव के तालाब में शव मिलने की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस पहुंची। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही थी, तभी ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो भीड़ ने पुलिस को घेर लिया, हाथापाई की और ईंट-पत्थर चलाए। अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स पहुंची और हालात काबू में किए। पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस अधिकारी का बयान "सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और पथराव करने वालों की पहचान हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी." तालाब से शव बरामदगी और उसके बाद बवाल से इलाके में तनाव। बाइट --कपिल कुमार घायल उपनिरीचक बाइट -- श्रीमती आरती सिंह पुलिस अधीक्षक0
0
Report
मुजफ्फरनगर: संपत्ति विवाद में भाई ने भाई की हत्या, ईंट से कूचकर मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर कलयुगी भाई ही निकला भाई का हत्यारा, पत्नी से झगड़ा व संपत्ति विवाद पर भाई की गई हत्या, शराब पिलाकर भाई को ईंट से कूचलकर उतारा मौत के घाट, 10 दिन पूर्व बिरालसी के जंगलों में मिला था अज्ञात शव, मृतक की पहचान हाथ पर लिखा दीपक नाम से हुई थी, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर भाई को किया अरेस्ट, पुलिस ने भाई सचिन को अरेस्ट कर हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने आला कत्ल ईंट व घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामद, मुजफ्फरनगर की चरथावल कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
लोहिया प्रतिमा पर कीचड़ से उभरी राजनीति, पुलिस ने लिया नियंत्रण
Mainpuri, Uttar Pradesh:लोहिया पार्क में लगी डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा कीचड़ से सनी दिखाई दी। इसके चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं में रोष देखा गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर घटना करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस सक्रिय हुई और CCTV खंगाले गए। जांच में नतीजा आया कि बारिश के बाद बच्चों ने एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछाला, जो प्रतिमा तक पहुंच गया। पुलिस ने प्रतिमा को साफ कराया और लोहिया पार्क के कर्मचारियों को दोबारा ऐसी घटना न होने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
औरैया में दबंगों पर पुलिस का डर? वायरल वीडियो में पिटाई सामने आई
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - औरैया में दबंगो को नही है पुलिस का भय। अब अजीतमल कोतवाली गेटके पास पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल। वीडियो के वाइरल होने से पुलिसिंग व्यवस्था की एक वार फिर जनपद में खुली पोल। जनपद में नही रुक रही दबंगई की घटनायें। वाइरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि अजीतमल कोतवाली के गेट पर युवक की डंडे से जमकर की जा रही है पिटाई। सूत्रों की माने तो पुलिस बनी रही मूकदर्शक। अब देखने बाली बात यह होगी कि वाइरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस क्या करती है कार्रवाई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली के गेट के पास का बताया जा रहा है वाइरल वीडियो।0
0
Report
रायबरेली-जंगल से मां बिछड़कर हिरन का शावक गांव पहुँचा, ग्रामीणों ने बचाया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-जंगल में मां से बिछड़कर हिरन का शावक पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने कुत्तों के हमले से शावक को बचाया, सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम शावक को साथ लेकर गयी,चंदापुर थाना क्षेत्र के गजरी मजरे बहादुर नगर गांव का मामला。0
0
Report
ढाणी नोलावाली जयरामपुरा में शॉर्ट सर्किट से आग, पशु चारे के साथ जल गए
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,पशुओं का जला चारा,खेत में आग लगने से पशु भी झुलसे,चारा व सामान जलकर हुआ राख,शॉर्ट सर्किट से ढाणी नोलावाली जयरामपुरा में लगी आग,आगजनी की घटना के बाद पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी, मौका रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को की प्रेषित,महादेव सिंह मंगावा के खेत में आगजनी,पशु एम्बुलेंस भी पहुंची मौके पर एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के जयरामपुरा पंचायत स्थित ढाणी नोलावाली में स्टार्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मवेशियों के लिए रखे चारे और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से खेत में बंधे कुछ पशु भी झुलस गए, जिनकी चमड़ी जलने की जानकारी सामने आई है। आगजनी की घटना महादेव सिंह मंगावा के खेत में हुई। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पशु एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और झुलसे पशुओं का उपचार किया गया। वहीं लोगों ने स्वंय के संसाधनों से आग पर काबू पाया।0
0
Report
Advertisement
जालोर समेत पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव के संकेत, तापमान 41 डिग्री के पार
Jalore, Rajasthan:जालोर सहित जिलेभर में गर्मी ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के असर से दिन का तापमान बढ़कर 41 डिग्री के पार पहुँच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह हल्की ठंडी हवा चली, लेकिन दोपहर होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को तेज तपन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से पश्चिमी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने 9 से 12 May तक बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से जालोर में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इधर जिला प्रशासन की ओर से हीट वेव और लू तापघात को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए धूप में बाहर नहीं निकलने सहित गर्मी से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है।0
0
Report
लखनऊ के बंदरिया बाग चौराहे पर मोदी-योगी के भगवा पोस्टर की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद अब उसको लेकर लखनऊ में पोस्टर लगना शुरू हो गए हैं बंदरिया बाग चौराहे पर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान श्री कृष्ण और सीएम योगी आदित्यनाथ को अर्जुन की तरह दिखाया गया है। पोस्टर में भारत का नक्शा बनाकर 22 राज्यों में भगवा बीजेपी का दबदबा लिखा गया है।0
0
Report
हांसी की सफाई यूनियन ने प्रशासन के फैसले पर विशाल विरोध शुरू कर दिया
Hansi, Haryana:प्रवर्तनपूर्व सफाई कर्मचारी प्रधान रविंद्र और सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान विकास हांसी में जिला प्रशासन द्वारा शहर में प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने को लेकर नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले के बीच आज जमकर झड़प हुई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों के बीच तीखी बहसबाजी व झड़प हुई। विरोध के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गई और जेसीबी की हवा निकाल दी। कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने के फैसले का जोरदार विरोध किया। आपको बता दे कि प्रशासन पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई व्यवस्था शुरू करवाने पहुंचा था। इस दौरान सफाई कर्मचारी वाहनों के आगे लेट गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी अपने विरोध पर डटे रहे। मामले के दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने नगर परिषद की महिला सफाई कर्मचारी, यूनियन प्रधान सहित 23 पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मुल्तान कॉलोनी चौक में एकत्रित हो गए। कर्मचारियों को पता चला कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को अनाज मंडी पुलिस चौकी ले जाया गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने हिरासत में लिए गए सभी 23 कर्मचारियों को बाद में छोड़ दिया। पूर्व सफाई कर्मचारी प्रधान रविंद्र और सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान विकास ने इस तरह प्रशासन की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर में सफाई नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
