icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow8 May 2025, 10:11 am

Narmadapuram - बहुचर्तित रवि विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में 7 को आजीवन कारावास की सजा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया शहर के बहुचर्चित रवि विश्वकर्मा हत्याकाण्ड में अहम फैसला आया, जिसमें अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल ने हत्याकाण्ड के 7 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। बीओ01/ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सोहन लाल चौरे ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरिया के बहुचर्चित रवि विश्वकर्मा हत्याकांड में न्यायालय ने 7 आरोपियों को सजा सुनाई है। जिसमें राहुल पिता कामता, जगदीश उर्फ मुन्ना, अजय उर्फ कल्लू, नितिन उर्फ मामा, संजय उर्फ संजू, अजीत पटेल, राजेंद्र उर्फ रज्जू को भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत भारतीय दंड संहिता में दोषी पाया गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायपुर के बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया

Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट राजधानी रायपुर से बड़ी खबर बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से किया वार. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने अपने ही गले पर चाकू से किया हमला. गंभीर हालत में युवक-युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती. होटल के कमरे में दोनों के ठहरने के दौरान हुई वारदात. युवती की चीख सुनकर होटल स्टाफ पहुंचा मौके पर. खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए होटल कर्मचारी. मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद. युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज, वाराणसी निवासी के रूप में. युवती रिमन मंडावी, मोहला-मानपुर निवासी. गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल चौक स्थित बंसल होटल का मामला
0
0
Report

देवरी के व्यापारी पर सालों से शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

Sagar, Madhya Pradesh:व्यापारी पर महिला का आरोप सालों से कर रहा शोषण पति से तलाक का करवाया केस अब नहीं कर रहा शादी, पुलिस ने मामला किया दर्ज। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यापारी पर महिला ने सालों से अपने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला पहले से शादी शुदा है और उसका आरोप है कि देवरी के एक व्यापारी नीरज श्रीवास्तव साल 2015 से लगातार उसका शोषण कर रहा है, महिला के पति से तलाक और भरण पोषण का केस कोर्ट में लगवाकर उसे अलग किराये के मकान में रखे है और 11 सालों से शादी का झांसा दे रहा है। हाल ही में महिला को मालूम चला कि नीरज शादीशुदा है तो उसके होश उड़ गए और जब इस मामले में उसने नीरज से बात करना चाही तो व्यापारी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद महिला ने देवरी पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज एक जांच में लिया है।
0
0
Report

सीकर के 50 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण, 114 आवास पट्टे वितरित; 16 अगस्त को पुलिया का उद्घाटन संभव

Sikar, Rajasthan:सीकर में 46 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण, मंत्री खर्रा ने बांटे 114 आवासीय पट्टे, 16 अगस्त को नवनिर्मित नवलगढ़ रोड पुलिया के लोकार्पण की भी जताई संभावना यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ओबीसी आंकड़ों पर विपक्ष के उठाए सवाल पर किया पलटवार, शहरी निकाय एवं पंचायत राज चुनाव में जीत का जताया भरोसा, बोले भाजपा सरकार के पिछले 31 महीनों में जनसमस्याओं और विकास के काम को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को सीकर नगर परिषद क्षेत्र में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नगर परिषद की ओर से आयोजित समारोह में मंत्री खर्रा ने वर्ष 2026-27 में स्वीकृत 4231.78 लाख रुपए की लागत से सीसी, बीटी और इंटरलॉक सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं 378.14 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री ने आमजन को 114 आवासीय पट्टे वितरित किए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तीन लाभार्थियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए। समारोह के बाद यूडीएच मंत्री ने नगर परिषद परिसर से सफाईकर्मियों की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सीकर शहर में 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। कुछ अन्य योजनाओं पर भी जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि घुमंतु और अर्ध-घुमंतु परिवारों के सर्वे के बाद आवासीय योजना का लेआउट पास हो चुका है और जल्द ही लॉटरी निकालकर पट्टे वितरित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि नानी बांध की समस्या के समाधान के लिए बजट स्वीकृत कर काम शुरू कर दिया गया है। आगामी बरसात से पहले समस्या का काफी हद तक समाधान करने का प्रयास है। बांध में जमा पानी को शुद्ध कर किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने तथा आसपास के जोहड़ों में पानी भरकर भूजल रिचार्ज की व्यवस्था करने की योजना भी प्रस्तावित है। सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री खर्रा ने कहा कि कुछ काम बाकी है और संभवत: 16 अगस्त को इसकी सौगात सीकरवासियों को मिल सकती है। ओबीसी आंकड़े पर विपक्ष के बयान पर किया पलटवार वहीं ओबीसी आंकड़ों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर उनकी नीयत सही थी तो सत्ता में रहते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग या राजनीतिक गठन करवाकर आंकड़े जुटाने का काम किया जा सकता था। चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा उन्होंने निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 31 महीनों में जनसमस्याओं और विकास को लेकर काम किया है। उन्होंने पानी, बिजली, कानून व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के काम गिनाए। उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय और पंचायत राज चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीकर के विकास के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास के कार्यों की सौगात मिली है। शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए भी बजट स्वीकृत कर काम शुरू करवाया गया है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों से सीकर शहर का कायाकल्प होगा। निकाय चुनावों में गुटबाजी के सवाल पर सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा में निकाय चुनाव को लेकर किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सीकर में भाजपा का बोर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। समारोह में पूर्व विधायक रतन जलधारी, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी, भाजपा नेता पवन मोदी, जितेंद्र कारंगा, नेमीचंद कुमावत सहित भाजपा नेता और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 1.बाइट - झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री, राजस्थान सरकार। 2.बाइट - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती पूर्व सांसद, सीकर。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के टिब्बी में नशा मुक्ति शिविर: विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) टिब्बी में ‘लक्ष्मण रेखा’ अभियान के तहत नशा मुक्ति शिविर, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे के अग्रवाल पैलेस में शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी के ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ के तहत प्रेरणादायी नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय प्रभारी बीके अनिता एवं चौकी प्रभारी सुमेर सिंह कड़वासरा मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में डीएवी स्कूल एवं श्री सिद्धि विनायक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान कला दर्पण मंच के कलाकारों ने नशे के खिलाफ लघु नाटिका का मंचन कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

अलवर के राजकीय स्कूल में बदहाली, 7 शिक्षक भर्ती के बाद भी भवन-सुविधाओं का अभाव

Alwar, Rajasthan:स्कूल के बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में धरने पर बैठे स्टूडेंट, 7 शिक्षक नियुक्त; दो शिफ्ट के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति अलवर। जिले के थानागाजी क्षेत्र के जोधावास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। स्कूल की समस्याओं से परेशान स्टूडेंट धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा और छात्रों व ग्रामीणों से बातचीत की। छात्र के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में स्कूल में 7 नए शिक्षकों की नियुक्ति की। इसके बाद विद्यालय में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि स्कूल भवन की कमी को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालय को दो शिफ्ट में संचालित करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्र और ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद विभागीय टीम को वापस लौटना पड़ा। जर्जर भवन से बढ़ी परेशानी दरअसल, कुछ दिन पहले विद्यालय के बरामदे का पटाव अचानक भरभरा कर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्र हो गए और प्रशासन को इसकी सूचना दी। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में भवन की स्थिति बेहद खराब है। स्कूल में महज दो कमरे हैं और बारिश के दौरान दोनों कमरों की छत से पानी टपकता है। ऐसे में बारिश के समय विद्यार्थियों को पेड़ों के नीचे या अन्य सुरक्षित स्थानों पर बैठना पड़ता है। सुविधाओं का भी अभाव ग्रामीणों और छात्रों के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। स्कूल में खेल मैदान नहीं है। पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। छात्राओं को शौचालय के लिए खुले में जाने की मजबूरी है। वहीं विद्यालय के क्रमोन्नत होने के बावजूद शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इस साल कंडम घोषित हुआ स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि विद्यालय को इस वर्ष कंडम घोषित किया गया था। स्कूल भवन की खराब स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। साथ ही नए भवन के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय के लिए नया भवन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इधर, शिक्षा विभाग की ओर से 7 शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों और ग्रामीणों की नाराजगी दूर नहीं हुई है। दो शिफ्ट में स्कूल संचालन के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने के बाद छात्रों ने शुक्रवार सुबह फिर से धरना देने का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी फिलहाल छात्रों और ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report

पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बिसवां की ओर से अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पालिका कर्मियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण करीब 200 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे नागरिक हाथों में थामकर रैली के आगे-आगे चल रहे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। यात्रा को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में पालिका कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ: बिजलीकर्मियों की बिजली घर में घुसने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी, हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बिजली विभाग की खुली गुंडई बिना नोक किये घर मे घुसे बिजली कर्मचारी घर के कोई पुरुष मौजूद न होने की बात कही महिलाओं ने जिसपर बिजली कर्मियों ने महिलाओं के साथ कि बदसलूकी और गाली गलौज गड़ी कनौरा क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा प्रेमवती नगर गड़ी कनौरा में बिजली चोरी के नाम पर घर में घुसने का महिलाओं ने लगाया आरोप पीड़ित महिलाओं का आरोप घर में घुसे बिजली विभाग के दर्जनों कर्मचारी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप परिवार के सदस्यों से भी अभद्रता का आरोप बिजली कर्मियों पर पूरे परिवार के साथ मारपीट का आरोप घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत पीड़ित महिलाओं ने आलमबाग कोतवाली में मामले की शिकायत की बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कथित घटना सीसीटीवी में हुई कैद आपबीती बताते हुए रोने लगी मुस्लिम महिला बाइट - पीड़ित महिला और पुरुष
0
0
Report

सोनभद्र में स्कूली बस तालाब में पलटी, कुछ बच्चों को हल्की चोटें

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में बच्चों से भरे स्कूली वाहन के अनियंत्रित होकर तालाब में पलटने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तस्वीरें सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव की हैं, जहां बच्चों को लेकर जा रहा स्कूली वाहन अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। बताया गया कि वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्कूली वाहन लिटिल एंजेल प्राइवेट विद्यालय के बच्चों का बताया जा रहा है। हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल बभनी थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

पूर्णिया में हर घर तिरंगा रैली: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने देशभक्ति का संदेश फैलाया

Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरा उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ रैली में सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, प्रशासक श्री प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेनी पांडेय, ऑपरेशन मैनेजर श्री रिचर्डसन झा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख श्री डेविड कुमार, गतिविधि प्रभारी श्रीमती संचारी दास, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्री राहुल शांडिल्य सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ रौतारा गांव में तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रैली का विशेष पड़ाव रौतारा टोल प्लाजा रहा, जहाँ ग्रामीणों एवं आम लोगों के बीच तिरंगे वितरित किए गए और उन्हें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम और उत्साह से भर दिया। विद्यालय की यह पहल केवल एक रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर विद्यालय ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। रैली को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में रौतारा थाना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय परिवार थाना प्रभारी श्री लालसारबिंद, उपनिरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव एवं पूरी पुलिस गश्ती दल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने सुरक्षा एवं गश्ती व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में रौतारा टोल प्लाजा एजेंसी – संदीप कंस्ट्रक्शंस के मालिक श्री अजीत सिंह एवं प्रभारी श्री विकास यादव का भी विद्यालय परिवार हृदय से धन्यवाद करता है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रौतारा कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्री अभिषेक मेहता एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने भी आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार इन सभी संस्थाओं, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उनके सहयोग से यह तिरंगा रैली सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया की यह पहल राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और विद्यालय परिवार के सामुदायिक प्रयास ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जय हिंद! वंदे मातरम्!
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का सत्याग्रह: शुद्धिकरण घटना के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता और पार्टी के सम्मान से जोड़ते हुए विरोध जताया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि दलित, वंचित और पीड़ित समाज का अपमान कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। सामाजिक न्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से जारी रहेगी। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा का संकल्प लिया। सत्याग्रह के बाद गांधी पार्क से बालाजी मंदिर चुंगी चौकी तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर में दर्शन कर ऐसे कृत्य करने वालों को सद्बुद्धि देने की कामना की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीम अख्टर, मोहित खंडेलवाल, आजम कुरैशी, दिनेश कुमार जाट, संजय पांडे, राहुल चौरडिया, रामस्वरूप भड़ाना सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

भाजपा ने हरियाणा में जिला प्रभारी नियुक्त किए; कुरुक्षेत्र के लिए रमेश सैनी जिलाध्यक्ष

Chandigarh, Chandigarh:। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए श रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में रमेश सैनी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है。 संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला जिला प्रभारी का दायित्व इसके अलावा भाजपा ने ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। जारी सूची के अनुसार पंचकूला में रवि बतान, अम्बाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोनीपत में राजबाला एडवोकट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविन्द कोहली, डबवाली में रविन्द्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भिवानी में अरविन्द यादव, दादरी में शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में 51,600 करोड़ का MoU: स्टील हब बनने की राह, टेक्सटाइल-न्यूक्लियर को बढ़ावा

Patna, Bihar:रजनीश पटना नोट 06/08/2026 का मामला है आज के 8 बजे चर्चा के लिए देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश, बिहार बनेगा स्टील हब, टेक्सटाइल और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को भी मिलेगा बढ़ावा :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- - मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ लगभग 51,600 करोड़ रूपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए。 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए स्टील एवं मेटल सेक्टर में बड़े निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा。 टेक्सटाइल, न्यूक्लियर और फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता देते हुए इनमें निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे。 "Build and Believe in Bihar" के मंत्र के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ाते हुए औद्योगिक परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। पटना 06 अगस्त 2026 लोकसेवक आवास के संकल्प में आयोजित समारोह में आज मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए। जिन कंपनियों ने उद्योग विभाग के साथ एम०ओ०यू० पर हस्ताक्षर किये हैं उनमें- 1. श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 2. शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 3. नक्षित आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 6 हजार 836 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 4. श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5500 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 5. अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में Bihar में 6 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 6. श्री समृद्धि स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 290 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 7. ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (ग्रेस), बिहार में न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में 22 हजार 500 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 8. क्रियेटिव ग्रुप, बिहार में टेक्सटाइल सेक्टर में 250 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 9. भारत साइंस एंड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, बिहार में 200 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 10. अनुभव एपरेल्स प्राइवेट लिमिटेड, टेक्सटाइल सेक्टर में बिहार में 50 करोड़ रूपये का निवेश करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारकर बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उन्होनें कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में स्टील एवं मेटल आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में नए निवेश और बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे。 मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर को भी राज्य के औद्योगिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल कर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग श्रम आधारित होने के कारण बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की क्षमता रखता है। राज्य में इस सेक्टर से जुड़ी नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए क्लीन एनर्जी सेक्टर, विशेषकर Nuclear Energy से जुड़ी संभावनाओं पर भी फोकस किया गया है। ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देकर बिहार की बढ़ती औद्योगिक एवं आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ऊर्जा आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा。 मुख्यमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को भी बिहार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कृषि एवं खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में राज्य की ताकत का लाभ उद्योगों के विकास में मिलना चाहिए। फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के विस्तार से किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य एवं फार्मा सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा。 इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने Bihar Business Connect 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों को बिहार में उपलब्ध अवसरों से जोडने तथा राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "Build and Believe in Bihar बिहार के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र होगा। बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन और उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं। निवेशकों के विश्वास, सरकार की नीतियों और बेहतर आधारभूत संरचना के बल पर बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाया जाएगा। बिहार बिजनेस कनेक्ट में बिहार के बाहर रहनेवाले बिहारियों को भी जोड़ने की जरूरत है। कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के लिये भी उनका योगदान हो, इसको लेकर हम सब को प्रयास करना है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय और मिशन मोड में काम करने पर जोर देते हुए कहा कि MoU केवल निवेश प्रस्ताव तक सीमित न रहें, बल्कि परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए। निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराते हुए उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए。 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने का लक्ष्य है। स्टील, टेक्सटाइल, क्लीन एवं Nuclear Energy, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा तथा समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित थे。
0
0
Report

नेताजी पर नगेन राय के विवादित बयान की मंत्री शंकर घोष ने निंदा, सांसद जयंत राय ने उन्हें पागल कहा

Jalpaiguri, West Bengal:নেতাজি সুভাষচন্দ্র বসুকে নিয়ে নগেন.r.rায়ের বিতর্কিত মন্তব্যের.n.nিন্দা করেন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ। তিনি বলেন, “উনি ভুল স্বীকার করে নিয়েছেন, এরপর আর কিছু বলার থাকে না।” অন্যদিকে, সাংসদ জয়ন্ত রায় নগেনকে “পাগল” বলে কটাক্ষ করেন। তিনি বলেন, “নেতাজিকে অপমান করা যায় না' নেতাজির অপমান ক্ষমার অযোগ্য। ” স্বাধীনতা দিবসের প্রাক্কালে জলপাইগুড়ি জেলার রাজগঞ্জের ফাটাপুকুর কিশোর সংঘ ক্লাবে আয়োজিত রক্তদান শিবিরে উপস্থিত ছিলেন পর্যটন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ, জলপাইগুড়ির সাংসদ ডঃ জয়ন্ত রায়, জেলা প্রশাসন ও পুলিশ প্রশাসনের শীর্ষ কর্তারা। রাজগঞ্জ ট্রাফিক পুলিশ ও ক্লাবের যৌথ উদ্যোগে আয়োজিত এই শিবিরে যুব সমাজকে রক্তদানে উৎসাহিত করার পাশাপাশি জাতীয়তাবাদী চেতনা নিয়ে এগিয়ে চলার বার্তা দেন মন্ত্রী।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top