Back
पचमढ़ी के एक होटल में LPG सिलेंडर फटना, 19 पर्यटक घायल
AGAbhishek Gour
Feb 02, 2026 06:22:52
Narmadapuram, Madhya Pradesh
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल में एलपीजी सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि करीब 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक कांप उठा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह लगभग 8:30 बजे हुए इस हादसे में होटल सिनेरिटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद होटल की दीवारें, छत और अंदर रखा सामान पूरी तरह टूट-फूट गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल होटल को सील कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देजन होटल के आसपास आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। होटल में उस समय कुल 19 पर्यटक ठहरे थे। हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के चार सदस्य—पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे धमाके की चपेट में आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा होटल में कार्यरत एक कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले पचमढ़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें पिपरिया अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि होटल का मालिकाना हक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी के एसडीओ संजीव शर्मा के पास है। यह होटल “बेटा बावर्ची होटल” के संचालक तुषार जायसवाल को किराए पर दिया गया है, जो वर्तमान में इसका संचालन कर रहे हैं। फिलहाल एलपीजी सिलेंडर फटने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। सिलेंडर में लीकेज या लापरवाही हादसे की वजह तो नहीं बनी इस बिंदु पर भी जांच जारी है। पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:170
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 18:16:430
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 18:15:520
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 18, 2026 18:15:190
Report