icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चित्रकूट के पहाड़ी इलाकों में गुप्त गोदावरी में बाढ़ जैसी स्थिति, दुकाने बंद

Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गए हैं। गुफाओं के भीतर से अचानक पानी का तेज बहाव निकलने के कारण दोनों मुख्य गुफाओं में जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है और दोनों गुफाओं समेत आसपास की सभी दुकानों को आगामी आदेश तक पूरी तरह बंद करवा दिया है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे है।
0
0
Report

यूपी 2027 चुनाव: ब्राह्मण सम्मान और अखिलेश बनाम विचार, मुस्लिम मुख्यमंत्री पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: Arun Bharti (Lok Janshakti Party, MP) On 2027 Assembly Election/ Akhilesh Yadav/ Rahul Gandhi/ Ncert/ Amit Shah सोर्स एएनआई यह उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के चुनावों से जुड़ी राजनीतिक रणनीतियों और आलोचनाओं पर बात करता है। इसमें ब्राह्मण समुदाय को सम्मान देने और उन्हें शामिल करने की कोशिशों पर ज़ोर दिया गया है। साथ ही, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के नज़रिए की तुलना इस पार्टी के नज़रिए से की गई है; अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समुदाय का अनादर करने का आरोप है। पार्टी "चाणक्य चौपाल" के ज़रिए ब्राह्मणों को वह सम्मान और भागीदारी देने की योजना बना रही है जिसके वे हकदार हैं। अखिलेश यादव की आलोचना इसलिए होती है क्योंकि उनके पास कोई स्पष्ट विज़न या मुद्दे नहीं हैं और उन पर सिर्फ़ सत्ता पाने की कोशिश करने का आरोप है। चर्चा में अखिलेश यादव के जाति-आधारित जनगणना के समर्थन का भी ज़िक्र है, जिसका मकसद हाशिए पर मौजूद समुदायों को अधिकार और सम्मान दिलाना है—ठीक वैसे ही जैसे बी.आर. अंबेडकर ने दलितों के लिए वकालत की थी। इसके अलावा, यह कंटेंट अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में बड़ी मुस्लिम आबादी को देखते हुए किसी मुस्लिम मुख्यमंत्री को नियुक्त करने पर विचार करने की चुनौती भी देता है, और उन पिछली घटनाओं का हवाला देता है जब दूसरी पार्टियों ने मुस्लिम नेतृत्व का समर्थन किया था。
0
0
Report
Advertisement

राजभर बोले—अखिलेश ने 5 साल CM रहते जाति जनगणना क्यों नहीं करवाई?

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। अखिलेश यादव के जाति जनगणना वाले बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वो 5 साल मुख्यमंत्री तो गिनती तो नहीं करवा पाए। उनको नीतीश कुमार से सीखना चाहिए था कि सरकार के खिलाफ रहकर भी उन्होंने बिहार की जनगणना करवाई थी। ये सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। ये खुद 5 साल मुख्यमंत्री थे, इन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा लिया? सत्ता से बाहर होने पर इन्हें याद आ रहा है।" अखिलेश यादव द्वारा खुद (ओम प्रकाश राजभर) पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, "वो अपने बारे में सोचें, हमारे बारे में न सोचें। अखिलेश जी को हमारी सलाह है कि अपने बारे में सोचें। वो हमारे बारे में जो सोच रहे हैं तो उनका 2017 वाला हाल होने वाला है। चुनाव के बाद उनका TMC वाला हाल होगा।"
0
0
Report

दिल्ली में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा; 41 फोन समेत संदिग्ध गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के भारत नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ स्नैचिंग के 21 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. आरोपी के कब्जे से पिस्टल, 41 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है. दिल्ली की सड़कों पर राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले आरोपी अब पुलिस के रडार पर हैं. भारत नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित मोबाइल स्नैचर जुनैद उर्फ हटेला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी झांसी रानी फ्लाईओवर से होते हुए डीसीएम की तरफ जाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फ्लाईओवर पर जाल बिछाया और आरोपी को मौके से दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, अलग-अलग कंपनियों के 41 मोबाइल फोन बरामद हुए. इसके अलावा स्नैचिंग की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है. पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो उसके खिलाफ स्नैचिंग के 21 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई. पुलिस को शक है कि आरोपी लंबे समय से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था और छीने गए मोबाइल फोन को आगे बाजार में बेचता था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी छीने गए मोबाइल फोन को किन लोगों के जरिए बाजार में खपाता था. साथ ही बरामद 41 मोबाइल फोन को लेकर भी जांच की जा रही है कि ये फोन किन-किन वारदातों से जुड़े हैं. फिलहाल भारत नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है.
0
0
Report
Advertisement

झीरम केस: एनआईए फैसले से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज, राजनीति गर्माई

Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम मामले का फैसला 31 अगस्त को एनआईए की विशेष अदालत सुनाने जा रही है, लेकिन अदालत के फैसले से पहले झीरम मामला एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गया है, अदालत के फैसले से पहले झीरम मामले की जांच को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं, कांग्रेस का कहना है कि मामले की जांच राजनीतिक साजिश के एंगल से होनी चाहिए थी लेकिन एनआईए ने तत्कालीन मुख्यमंत्री से लेकर एसपी और आईजी से पूछताछ तक नहीं की, कांग्रेस का आरोप है कि NIA ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की है, वहीं भाजपा ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस को पर निशाना साधा है, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के बड़े नेता झीरम मामले के सबूत जेब में रखने का दावा करते थे लेकिन सत्ता में रहने के दौरान कोई भी सबूत कांग्रेस के द्वारा जांच एजेंसी या कोर्ट में नहीं दिया गया, भाजपा ने नक्सली विचारधारा का सपोर्ट करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है और फैसले से पहले ओछी राजनीति करने का कि बात कही है।
0
0
Report

हॉस्टल पर पथराव के आरोपी को गिरफ्तार, भूमि विवाद के कारण चौंकाने वाला खुलासा

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने गैलन गांव में चित्रकूट परियोजना हॉस्टल पर पथराव करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में जमीन विवाद को लेकर शराब के नशे में हॉस्टल पर पथराव करना कबूल किया है। पथराव में हॉस्टल भवन की टीन में छेद हो गए और जालियों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी और कर्मचारी भयभीत हो गए थे। धंबोला थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि 13 अगस्त को हॉस्टल प्रमुख अंबालाल गमेती ने रिपोर्ट दी थी कि चित्रकूट परियोजना गैलन के धोदरा में चल रही है। यहां 10 विद्यार्थी और परियोजना से जुड़े 4 कर्मचारी रहते हैं। 12 अगस्त की रात के समय अज्ञात बदमाशों ने हॉस्टल भवन के पीछे से गाली-गलौज करते हुए तेज पथराव किया। इससे भवन की टीन और जालियों को नुकसान पहुंचा। बाहर सो रहा एक कर्मचारी पथराव के कारण भागकर भवन के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों पर निगरानी रखी गई। जाँच के दौरान पुलिस ने गैलन निवासी दिनेश पुत्र हकरा कटारा को डिटेन कर लिया। पूछताछ में उसने जमीन विवाद को लेकर 12 अगस्त की रात शराब के नशे में हॉस्टल के पीछे से पथराव करना कबूल किया। उसने बताया कि चित्रकूट धाम परियोजना करीब 15 बीघा जमीन पर बनाई जा रही है। जमीन की एक तरफ राजेंद्र पाटीदार, दूसरी तरफ जंगलात और तीसरी तरफ सविता पत्नी हकरा कटारा की जमीन है। परियोजना के निर्माण के समय जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बाद में ग्रामीणों की बीच बचाव करते हुए करीब डेढ़ से दो बीघा जमीन छोड़कर रास्ता भी दिया था। संस्था ने शेष जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए जेसीबी से सफाई शुरू कराई और पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवाए। बाउंड्री का काम शुरू होने से पशुओं के चारे की व्यवस्था को लेकर वह नाराज था। इसी नाराजगी में उसने शराब के नशे में हॉस्टल के पीछे से पथराव कर दिया। घटना के बाद आरोपी करीब दो दिन तक अपनी मौजूदगी छिपाता रहा और मौका देखकर अहमदाबाद चला गया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report

जनता कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या, जमीन विवाद बना तनाव

Alwar, Rajasthan:जनता कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से अपने बेटे से जुड़े पारिवारिक विवाद और करीब 23 लाख रुपए के जमीन संबंधी मामले को लेकर तनाव में थी। परिजनों के मुताबिक, इन विवादों के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। महिला का पीहर खेरली थाना क्षेत्र के सालवाड़ी में और ससुराल कठूमर तहसील के सेडू का नंगला में है। उसके पति तुलसीराम का पहले ही निधन हो चुका है। वर्तमान में महिला अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के मौजपुर हाउस के पास जनता कॉलोनी में रह रही थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। बेटे रामगोपाल की शादी गढ़ बंजारी में हुई थी। बताया जा रहा है कि रामगोपाल कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ चला गया था, जिसके बाद परिवार और समाज में विवाद बढ़ गया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

इचलकरंजी के स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, विद्यार्थी उपस्थित नहीं थे

Kolhapur, Maharashtra:कोल्हापूर जिल्ह्यातील इचलकरंजी शहरात एका शाळेचे छत कोसळले आहे. सुदैवाने या शाळेमध्ये विद्यार्थी नसताना हा अपघात घडला आहे. छत कोसळत असतानाचे सीसीटीव्ही फुटेज समोर आला असून पहिल्या दुसऱ्या तिसऱ्या रांगेवर हे छत कोसळल्याचे दिसून आल आहे. इचलकरंजी महानगरपालिकेच्या आनंदीबाई कर्वे विद्यामंदिर शाळेत ही घटना घडली आहे.. धक्कादायक बाब म्हणजे काही महिन्यापूर्वी खासदार फंडातून ज्या शाळेंचं डिजिटलायझेशन झालं त्या शाळेचा समावेश आहे. त्यामुळे शाळेत झालेल्या विकासाच्या कामावरच प्रश्नचिन्ह उपस्थित झाला आहे.
0
0
Report

सन्त कबीरनगर में सरयू उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में सरयू नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान के करीब पहुँच गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी और एम बडी बांध के बीच बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गुनवतिया, भौवापार, गायघाट, ढोलबजा, सियरकला सहित करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की धान, मक्का, गन्ना और अन्य फसल पानी में डूब गए हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। इलाके के स्कूलों में पानी भर जाने से पढ़ाई प्रभावित हो गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीण सहमे हुए हैं। वहीं सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है । कटान के खतरे को देखते हुए एमबीडी बंधे की लगातार निगरानी की जा रही है。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में भगवान शिव की चलित जलधारी शोभायात्रा, 5 किलो चांदी का शिवलिंग आकर्षण

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में भगवान शिव की चलित जलाधारी की भव्य 쇼भायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया। शोभायात्रा सुबह करीब 10 बजे केशव राय मंदिर से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा केशव राय मंदिर से रवाना होकर धान मंडी, सूरजपोल चौराहा होते हुए एरिया पति रोड स्थित महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल 5 किलो चांदी से निर्मित शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शिवलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। महादेव मंदिर पहुंचने के बाद चांदी से निर्मित शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि भगवान शिव के प्रति आस्था और दीप नाथ महादेव के आशीर्वाद से उन्हें यह पुनीत आयोजन करने का अवसर मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top