icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow8 May 2025, 12:44 pm

नर्मदापुरम में अवैध शराब का धंधा: विधायक की अपील बेअसर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:

नर्मदापुरम शहर में इन दोनों अवैध शराब का धंधा लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है, हर चौक चौराहे एवं घर-घर अब शराब बेचे जा रही है. विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा के सपा और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी शहर में अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है. जिसके चलते शहर के हर चौक-चौराहे, गली-मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री शराब माफियाओं द्वारा की जा रही है. वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं सोम गेट नंबर 4 के सामने बने कंपलेक्स में लाल कलर की स्कूटी पर शराब रखकर सरेआम बेचे जा रही है, जिसका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संजू देवी की गोल्ड जीत पर पाली में छत्तीसगढ़ी बेटी का भव्य स्वागत

Korba, Chhattisgarh:एंकर: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ के कोरबा की बेटी संजू देवी का गृह ग्राम पाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर सिंह मरकम ने कहा कि यह संजू देवी और उनके माता-पिता के कड़े संघर्ष का ही परिणाम है, जिसकी बदौलत आज इस बेटी ने पूरे देश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव की बेटी ने देश के लिए गोल्ड जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। वहीं, गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों, کوच और समर्थकों को देते हुए सभी का आभार जताया।
0
0
Report

नरसिंहपुर SBI ACB शाखा में टिफिन विवाद पर गार्ड ने गोली चलाई

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नरसिंहपुर में SBI की ACB शाखा में टिफिन को लेकर विवाद, गार्ड ने बंदूक से की फायरिंग घटना बीती रात 9 बजे की है टिफिन सेंटर संचालक और बैंक गार्ड के बीच एक टिफिन कम आने को लेकर विवाद हुआ विवाद बढ़ने पर गार्ड राजकुमार ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी गोली चलने के बाद बैंक के पास मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाकर छिपे घटना के वक्त बैंक में फर्नीचर का काम चल रहा था, मजदूरों के लिए आया था टिफिन सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, गार्ड को हिरासत में लिया पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर फायरिंग के कारणों और घटना में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

40 डिग्री तापमान में कुरजां लूणकरणसर पहुंचे, रिकॉर्ड प्रवास

Bikaner, Rajasthan:40 डिग्री तापमान के बीच लूणकरणसर पहुंचीं हजारों कुरजां मंगोलिया के अल्ताई पर्वतीय क्षेत्र से करीब 2 हजार किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचीं पक्षी अब तक करीब 20 हजार कुरजां के पहुंचने का अनुमान GPS ट्रैकिंग से सामने आया कुरजां के लंबे प्रवास का रोमांचक सफर मार्च के अंत तक लूणकरणसर में रहने की संभावना बीकानेर जिले के लूणकरणसर में एक बार फिर विदेशी मेहमान कुरजां का आगमन शुरू हो गया है खास बात ये है कि बीकानेर में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद हजारों कुरजां अपने तय समय पर लूणकरणसर पहुंच गई हैं अब तक करीब 20 हजार कुरजां के यहां पहुंचने का अनुमान है पक्षी विशेषज्ञ डॉ. दाऊ बोहरा के अनुसार, कुरजां पश्चिमी मंगोलिया के होव्द-उल्गी क्षेत्र के पास से उड़ान भरकर अल्ताई पर्वतमाला, चीन के शिनजियांग और काशगर होते हुए आगे बढ़ती हैं इसके बाद पामीर, काराकोरम और हिमालयी पर्वतीय क्षेत्रों को पार कर उत्तरी भारत में प्रवेश करती हैं और करीब 2 हजार किलोमीटर का सफर तय कर लूणकरणसर पहुंचती हैं लूणकरणसर की झील, जलाशय और आसपास के खुले मैदान कुरजां को पानी, भोजन और रात में ठहरने के लिए अनुकूल वातावरण देते हैं क्षेत्र में कुरजां का मौसमी आगमन दो दशक से अधिक समय से देखा जा रहा है सर्दियों के दौरान यहां प्रवास करने والی कुरजां के मार्च के अंत तक रहने की संभावना है 3 अक्टूबर को टैग की गई कुरजां का यहां पहुंचना भी पक्षी विशेषज्ञों के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

साहिबाबाद के लाजपत नगर में दशहरे के बम बनाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, तीन लोग घायल

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow6m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन इलाके के लाजपत नगर में दशहरे के लिए बम और रावण के पुतले में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा एरिया डोमिनेशन में 4 भैंस चोरी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:एरिया डोमिनेशन अभियान में सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 चोरी की भैंस बरामद कर 2 चोर किए गिरफ्तार , 3 स्थाई वारंटी, शराब तस्कर व 3 सटोरिए भी पकड़े सरमथुरा (धौलपुर) पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने बथुआ गांव से चोरी हुई 4 भैंसों को 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत एक आरोपी को 56 पव्वों सहित पकड़ा गया।।पुलिस के अनुसार बथुआ गांव से चोरी हुई चार भैंसों को बरामद कर रामनरेश निवासी कृष्णापुरा और मानसिंह निवासी लोकूपुरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं गैंदापुरा रोड से विकेश पुत्र बासुदेव निवासी कोटे चन्द्रावली को 56 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों तेजेन्द्र उर्फ तेजवरन, श्रीकेश और देशराज को भी गिरफ्तार किया। वहीं जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अमीन, लक्ष्मण सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाबी और उस्मान अली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थाना प्रभारी कैलाश चंद द्वारा की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top