icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow9 May 2025, 07:01 pm

Hoshangabad - किसान ने रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती से कमाई बढ़ाई

Sohagpur, Madhya Pradesh:

सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम हीरापुर निवासी किसान सुभाष चंद्र पटेल ने रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि क्षेत्र में सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। आत्मा योजना के तहत प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहायता से श्री पटेल ने कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा अर्जित कर यह सिद्ध किया है कि यदि सही तकनीक और समर्पण हो तो खेती लाभकारी व्यवसाय बन सकती है।जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार रात 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष चंद्र पटेल पिछले छह वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि इस विधि से कीटनाशकों के उपयोग पर निर्भरता कम हुई, जिससे न केवल भूमि की गुणवत्ता बनी रहती है, बल्कि उपज भी स्वास्थ्यवर्धक होती है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिवनी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया गाड़ियां, करीब एक लाख रुपये कीमत की, बरामद की हैं। मामले में एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। दरअसल, जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई मोटरसाइकिल चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पहली घटना में लूघरवाड़ा निवासी रामजी बघेल की स्प्लेंडर MP-22-J-1677 ग्राम लोनिया नहर के पास से चोरी हुई थी। दूसरी वारदात में एसपी बंगले के सामने रहने वाले मदन सिंह ठाकुर की स्कूटी MP-22-S-3177 घर के सामने से चोरी की गई थी। तीसरी घटना में गणेश चौक निवासी अभिंजय प्रजापति की एक्टिवा MP-22-SA-9656 तिकोना पार्क के पास से चोरी हुई थी। वहीं चौथी वारदात में सीवी रमन वार्ड निवासी राहुल कुशराम की हीरो स्प्लेंडर MP-22-MH-4752 घर के सामने से चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मीत बिसेन निवासी बालाघाट और हिमांशु सदाफल निवासी सिवनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चारों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक मीत बिसेन के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के 8 मामले, जबकि हिमांशु सदाफल के खिलाफ चोरी और मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने चारों चोरी के दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है, बरामद कर लिए हैं।
0
0
Report

जवाई नदी में बजरी खनन पर सवाल, लोढ़ा ने किया निरीक्षण

Pali, Rajasthan:पाली जवाई नदी में कथित बजरी खनन पर उठे सवाल, रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने किया निरीक्षण, सुमेरपुर जवाई नदी क्षेत्र में कथित बजरी खनन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने पाली-जालोर जिला सीमा स्थित जवाई नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नदी में लीज के नाम पर हो रहे कथित बजरी खनन को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं। ग्रामीणों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो भी लोढ़ा को दिखाया। यह वीडियो नोवी गांव की एक महिला ने बनाया था, जिसमें वह नदी क्षेत्र में हो रहे बजरी खनन को लेकर सवाल उठाती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से बताए जा रहे आंकड़ों और मौके की स्थिति में अंतर है। ग्रामीणों ने कथित खनन स्थलों एवं लीज बिंदुओं की जानकारी भी दी। इसके बाद लोढ़ा जालोर जिले के पावटा नदी क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। निरीक्षण का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक स्वरूप, खनन गतिविधियों और संरक्षण से जुड़े पहलुओं की जमीनी स्थिति को समझना बताया गया।
0
0
Report
Advertisement

खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई

Udaipur, Rajasthan:खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाई गई। कालीबाई जनजाति छात्रावास में मिली शिकायतों के बाद खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी निलेश कलाल और बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। वार्डन मौके पर नहीं मिलीं, बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर बताया गया; बच्चों ने बताया वार्डन रात में भी नहीं रुकतीं। नाश्ते से लेकर भोजन सही समय पर नहीं दिया जा रहा; राशन खराब हालत में मिला; बाथरूम दरवाजे टूटे मिले। एसी समस्याओं पर नोटिस जारी किया गया और कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर 11kV लाइन से चिंगारी उठी, आग में 1000 मन कड़वी जलकर राख

Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ अलवर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बारौली के समीप गोविंदगढ़ सीकरी मार्ग पर ज्वार ओर बाजरे की कड़बी में ऊपर से जा रही 11000 की विद्युत लाइन में से उठी चिंगारियां से आग लग गई और आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही समय में वहां रखी हुई लगभग 1000 मन कड़वी जल कर राख हो गई। घटना की information होने पर गांव के लोग मौके पर भाग कर पहुंचे लेकिन बिजली बंद हो जाने के कारण खेतों में लगे पंप सेट नहीं चल पाए और पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को फोन किया लेकिन लगभग 7:00 बजे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची इतने समय में लगभग 1000 मां कड़वी जलकर राख हो चुकी थी ग्रामीणों ने वहां रखी हुई और कड़वी को मौके से हटाए लेकिन हल्की चल रही हवा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी घटना से मार्ग पर जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तैयब पुत्र झड़िया, Tariф पुत्र जुमदिन, सौकीन पुत्र इसाक, नब्बू पुत्र कल्लू, उस्मान पुत्र जुहुरू, दर्शन पुत्र बलदेव सिंह की ज्वार और बाजरे की कड़बी वहां पर रखी हुई थी। शौकीन खान ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत तबाह हो गई अब पशुओं के लिए उनके पास चारा नहीं बचा।
0
0
Report

Jaipur police held meeting with merchants to boost security and traffic before festive season

Jaipur, Rajasthan:त्यौहारों से पहले पुलिस सतर्क, पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आया है । पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मंगलवार को जलेबी चौक स्थित पूर्व निगम कार्यालय सभागार में अहम बैठक ली । बैठक में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ,एडिशनल कमिश्नर एडमिन एंड ट्रैफिक प्रदीप मोहन शर्मा , डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक ,डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के साथ ही पुलिस ,नगर निगम, पर्यटन विभाग के अधिकारी और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे । इस महीने शुरू हो रहे नवरात्र और पर्यटन सीजन ,दीपावली और नववर्ष के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मंथन किया । व्यापार मंडलों की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने ,यातायात व्यवस्था सुधारने ,सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव दिए । पुलिस कश्मिनर सचिन मित्तल ने त्योहारी और पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस अधिकारियों को बाजारों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए । यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दिवाली पर सजावटी गेट सड़क सीमा से हटाकर बनाने को कहा । वहीं त्योहारी और पर्यटन सीजन को देखते हुए ई रिक्शा को नियंत्रित करने और बाजारों में पार्किंग व्यवस्था पर सख्ती करने को कहा । बैठक में मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने परकोटे के पर्यटन स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था करने ,पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी । बैठक के दौरान व्यापारियों ने निगम अधिकारियों से त्योहारी सीजन को देखते हुए साफ सफाई ,टूटी सड़कों की मरम्मत करने ,आवारा पशुओं की समस्या दूर करने की मांग की । बैठक में आए सुझावों के आधार पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आगामी बैठक में प्लान तैयार किया जाएगा ।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पुलिस ने कौलारी मतदान केन्द्रों की सुरक्षा समीक्षा, निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारी

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने कौलारी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस बल के साथ कौलारी थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर मीणा, थानाधिकारी थाना कौलारी हरिनारायण मीणा, डीएसटी टीम सहित पुलिस जाप्ते के साथ मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, आसपास के क्षेत्र की स्थिति तथा मतदान के दौरान संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों का गहनता से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता एवं स्थानीय परिस्थितियों के संबंध में जानकारी लेते हुए चुनाव के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस जाप्ते की उपलब्धता, नियमित गश्त एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। धौलपुर पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। आमजन से भी अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें
0
0
Report

राज्यसभा की 8 सीटों के जरिए बीजेपी ने 2027 तक मिशन साफ किया

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में राज्यसभा के रण की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है... बीजेपी ने 8 नए चेहरों को मैदान में उतारा है..और सब ने اپنا नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है.. जबकि समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों का नॉमिनेशन पहले ही दाखिल कर चुकी है.. तीसरी सीट के लिए नंबर गेम कमजोर होने के चलते एसपी ने कदम पीछे खींच लिए बीजेपी के लिए ये सिर्फ राज्यसभा की 8 सीटें नहीं हैं...इन आठ चेहरों के जरिए 2027 से पहले...बीजेपी ने जातीय समीकरण... संगठन... महिला प्रतिनिधित्व और नए चेहरों को साधने की कोशिश की है...यानी राज्यसभा के बहाने... मिशन 2027 का भी संदेश साफ है...
0
0
Report

पानीपत में शराबी चालक-ASI भिड़ंत: थप्पड़बाजी, मामले में युवक हिरासत में

Panipat, Haryana:पानीपत में खाकी और शराबी चालक के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा ASI ने मारा थप्पड़ तो युवक ने भी जड़ा तमाचा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी वीडियो वायरल नंबर प्लेट नहीं होने पर रोकी बाइक, शराब पीकर वाहन चलाने की जांच के दौरान हुआ विवाद; पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया पानीपत। संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे एक युवक और ASI के बीच कहासुनी के बाद थप्पड़बाजी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने ASI की शिकायत पर युवक के Against सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम संजय चौक पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। ASI पवन कुमार ने उसे एल्कोसेंसर से जांच कराने के लिए कहा, लेकिन युवक ने जांच कराने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी। डीएसपी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। घटना के दौरान ASI द्वारा युवक को थप्पड़ मारने और युवक द्वारा भी ASI को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने युवक की पहचान असलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई है। बाइक भी जांच के दायरे में है पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट होने के कारण बाइक भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बाइक किसके नाम पर है और कहीं चोरी की तो नहीं है। इसके अलावा युवक का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी ने स्कूल में भोजन कर बच्चों से संवाद किया

Katihar, Bihar:डीएम कटिहार ने बच्चों के साथ भोजन किया. भोजन के बाद अपनी थाली अपने ही धोया. डीएम पहुंचे स्कूल, किया छात्र-छात्राओं से संवाद, साथ-साथ खाया खाना, धोई थाली. और फिर बने शिक्षक। कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी मिडिल स्कूल रौतारा में पहुँचेकर छात्र व छात्राओं से किया संवाद. वहीं डीएम दिखे शिक्षक की भूमिका में. बच्चों की ली क्लास. कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी कोड़ा प्रखंड के मिडिल स्कूल रौतारा में पहुंचकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लिया. डीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया और कक्षा में स्वयं ही बच्चों को पढ़ाने लगें. डीएम ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर भी किया. उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय में उपलब्ध नई एवं आधुनिक सुविधाओं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डीडीसी नेहा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन के साथ विद्यालय के प्राचार्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.
0
0
Report

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जहर खाने वाली महिला यात्री की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Barh, Bihar:बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक महिला रेल यात्री को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में ट्रेन से नीचे उतारा गया। एक महिला कांस्टेबल ने महिला को बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला रेल यात्री ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खा लिया था। प्रीति कुमारी खगड़िया जिला की रहनेवाली है। महिला तीन बच्चों की मां है और पति से कुछ दिनों से उसका झगड़ा चल रहा था। वह तीनों बच्चों को बंगाल के जामताड़ा में छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। वह किसी काम से पटना जा रही थी, तभी रास्ते में बरौनी रेलवे स्टेशन के पास जहर खा लिया। रेल यात्रियों ने मोकामा में आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। महिला को यात्रियों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। फिलहाल महिला का बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
0
0
Report

दहेज़ हत्या: बगहा कोर्ट ने पति, सास और ससुर को दोषी करार

Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर: दहेज़ हत्या के चर्चित मामले में कोर्ट ने SDM ऑफिस के रिटायर्ड क्लर्क समेत ANM और पति को दोषी करार दिया है। आरोप सिद्ध होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया है। दरअसल दहेज़ के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने समेत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बगहा ADJ 4 मनवेन्द्र मिश्र की अदालत ने बुधवार को पति, सास और ससुर को दोषी करार दिया। कोर्ट ने रीना देवी की हत्या मामले में पति रंजीत चौधरी, माँ दयवंती देवी और रिटायर्ड क्लर्क मथुरा प्रसाद के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सिद्ध माना। लिहाजा तीनों को सजा के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सब साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गवाहों की गवाही, दस्तावेजी साक्ष्य और मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपितों को दोषी ठहराया। मृतका के पति रंजीत चौधरी, सास दयवंती देवी और ससुर मथुरा प्रसाद पर दहेज़ के लिए प्रताड़ना, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सिद्ध हुआ। रामनगर थाना क्षेत्र की इस दहेज़ हत्या की घटना के बारे में मृतका के पिता उपेन्द्र प्रसाद की लिखित शिकायत पर रामनगर थाना कांड संख्या 28/2017 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए), 302 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मृतका रीना देवी की शादी 2002 में रंजीत चौधरी के साथ हुई थी। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रीना देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे; 19 जनवरी 2017 को मृतका के मायके वालों को सूचना मिली कि रीना आग में जलकर मर गई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पति रंजीत चौधरी, सास दयवंती देवी और ससुर मथुरा प्रसाद ने जलाकर मार डाला है। पुलिस की जांच के बाद न्यायालय में 26 अप्रैल 2017 को आरोप गठित हुआ। इसके बाद अभियोजन और बचाव पक्ष की सुबूतों-गवाही की प्रक्रिया चली। 24 फरवरी 2026 को आरोपितों का बयान दर्ज हुआ। आखिरकार आज सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया। अब 14 अक्टूबर को सजा पर फैसले का इंतजार है; दहेज़ हत्या के मामले में उम्र कैद संभव है। बाइट- जितेंद्र भारती, एपीपी, सीविल कोर्ट बगहा
0
0
Report
Advertisement

जेपीएलएनएमसीएच में इलाज लापरवाही के आरोप: मरीज डिस्चार्ज के बाद भटक रहा है

Naya Chak, Bihar:इलाज में लापरवाही की शिकायत के आरोप के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई मरीज अब जुगाड़ गाड़ी से भटकने को मजबूर है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएनएमसीएच से सामने आई यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। दरअसल डॉटवॉट की रहने वाली शोभा देवी 11 तारीख को पीठ में गंभीर जख्म, हाथ में फ्रैक्चर और किडनी की परेशानी के चलते जेएलएनएमसीएच में भर्ती हुई थीं। परिवार को उम्मीद थी कि अस्पताल में इलाज मिलेगा और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेगी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लड की जरूरत पड़ी तो डोनर को लेकर ब्लड बैंक पहुंचे, जहां कथित तौर पर परेशानी खड़ी की गई। काफी कोशिश के बाद एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था हो सकी। इसके बाद 18 तारीख को परिजन इलाज में हो रही परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल अधीक्षण के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्हें पहले अधीक्षक से मिलने नहीं दिया गया। मैनेजर से मुलाकात हुई तो उन्होंने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध प्रवेश: अशरफ अली को दो साल छह महीने जेल

Kishanganj, Bihar:किशनगंज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक अशरफ अली को दोषी पाते हुए, अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए उसे ढाई साल की साधारण कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के मुताबिक, 10 हजार रुपये का जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने अशरफ अली को विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14(ए)(बी) के तहत दोषी पाया। दरअसल, यह पूरा मामला 8 जून 2024 का है। बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय बांग्लादेशी युवक को भातगांव बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि असरफ अली के पास भारत में प्रवेश करने के लिए वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसके बाद उसके खिलाफ किशनगंज के गलगलिया थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अब अपना फैसला सुनाते हुए असरफ अली को दोषी करार दिया और दो साल छह महीने की कारावास तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है。
0
0
Report

बगहा अस्पताल में विधायक की औचक जाँच, पर्ची काउंटर पर कर्मी बढ़ाने के निर्देश

Bagaha, Bihar:बगहा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण सदर विधायक राम सिंह ने किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, मरीजों से मुलाकात कर इलाज और दवा समेत सुविधाओं की जानकारी ली गई। इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक और जीएनएम कर्मचारी उपलब्ध थे लेकिन पर्ची काटने वाला कर्मी गायब था। विधायक ने वार्ड की सफाई और दी जा रही सुविधाओं की प्रॉपर जाँच की। डॉ. एसपी अग्रवाल ने दवाओं की उपलब्धता और इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा था; पर्ची काउंटर पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और समय पर पर्ची मिलनी चाहिए ताकि इलाज में देरी न हो। अनुमंडलीय अस्पताल कर्मियों में विधायक के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top