461775
Hoshangabad - बहुचर्चित रवि विश्वकर्मा हत्या कांड मामले में 7 अभियुक्त को उम्र कैद
Pipariya, Madhya Pradesh:पिपरिया अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल की अदालत ने बहुचर्तिच रवि विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए 18 में से 7 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, एवं अन्य 11 को दोषमुक्त कर बरी कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद पहली बार खुले, तिलक-आरती से स्वागत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में आज से खुले परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद पहली बार खुला स्कूल तिलक व आरती से हुआ बच्चों का स्वागत. वाराणसी में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज 16 जून से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पठन-पाठन हुआ शुरू. महमूरगंज के कम्पोजिट विद्यालय में अनोखे अंदाज में हुआ नौनिहालों का स्वागत, स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल. पहले दिन स्कूल पहुंचने पर बच्चों को लगाया गया तिलक, उतारी गयी आरती. छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए फूलों की हुई वर्षा. भीषण गर्मी के मद्देनजर जून महीने में सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक ही संचालित होंगे स्कूल. शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक रुककर निपुण तालिका और अन्य प्रशासनिक कार्य निपटाने के निर्देश. स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति पर रहेगा शिक्षा विभाग का पूरा जोर.0
0
Report
नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण हादसा: वैगनआर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मौत
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:नेशनल हाईवे पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रॉली में फंस गई और चालक को हादसे की जानकारी न होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली वैगनआर को करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए मैगलगंज थाना क्षेत्र की ओर ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चपरतला में मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया, तब हादसे की भयावहता सामने आई। बताया जा रहा है कि घटना हरदोई जनपद के जहानीखेड़ा क्षेत्र में हुई । सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में पति और पत्नी और उनकी बेटी तीन मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.0
0
Report
पटना के कोचिंग विवाद: तेजस्वी ने सीबीआई से जांच की मांग
Patna, Bihar:पटना में चर्चित कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र लिखकर पटना के प्रसिद्ध फैज़ल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े इस गंभीर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में जनभावनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराया जाना बेहद आवश्यक है ताकि सच सबके सामने आ सके तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।0
0
Report
Advertisement
अलवर अतिक्रमण हटाओ अभियान: क्या कार्रवाई निष्पक्ष?
Alwar, Rajasthan:अलवर शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस वक्त विवादों में घिर गई, जब यूआईटी और नगर निगम का संयुक्त दस्ता बस स्टैंड के पास पहुंचा और कार्रवाई के दौरान एक महिला का हाई-वोल्टेज विरोध पूरे घटनाक्रम का केंद्र बन गया। महिला का चलती जेसीबी पर चढ़ गई , ड्राइवर को नीचे खींचने का प्रयास किया , इस माहौल ने न सिर्फ भीड़ को उग्र किया, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए। घटना के दौरान यूआईटी तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल, नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी निशा लखानी और एक्सईएन धर्मेन्द्र मीणा सहित अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ देर के लिए नियंत्रण कमजोर पड़ता नजर आया। भीड़ की हूटिंग और पत्थरबाजी ने साफ कर दिया कि यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि अंदर ही अंदर पनप रहा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही पर असंतोष था । सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष है? महिला ने सीधे आरोप लगाया कि प्रशासन केवल उसके ढाबे को निशाना बना रहा है, जबकि आसपास कई अन्य दुकानों के आगे भी अवैध निर्माण मौजूद हैं। यह आरोप कोई नया नहीं है, बल्कि शहर में लंबे समय से यह चर्चा रही है कि कार्रवाई अक्सर “चयनात्मक” होती है। एक शॉप संचालक हनी ने आरोप लगाया कि सिर्फ उसकी दुकान का पटाव तोड़ा जबकि आसपास की दुकानों को छोड़ दिया गया । हकीकत यह भी है कि अलवर के मुख्य बाजारों में खासकर बजाजा बाजार में नालों के ऊपर पक्की दुकानें आज भी धड़ल्ले से खड़ी हैं। इन बड़े और स्थायी अतिक्रमणों को हटाने की हिम्मत नगर निगम और यूआईटी अब तक नहीं जुटा पाए हैं। ऐसे में छोटे दुकानदारों या ढाबा संचालकों पर कार्रवाई कहीं न कहीं “आसान टारगेट” की तरह नजर आती है। शहर को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त करने का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन बिना ठोस प्लानिंग के चलाया गया यह अभियान सवालों के घेरे में है। अगर अलवर को इंदौर की तर्ज पर साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहर बनाना है, तो सिर्फ जेसीबी चलाना काफी नहीं होगा—जरूरत है एक पारदर्शी, समान और दीर्घकालिक रणनीति की। जब तक कार्रवाई में समानता नहीं दिखेगी और बड़े अतिक्रमणों पर भी सख्ती नहीं होगी, तब तक “पीला पंजा” सिर्फ दिखावा ही माना जाएगा—और ऐसे विरोध आगे भी सामने आते रहेंगे.0
0
Report
डिमोलेशन केस: सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा विवादित मामला
Delhi, Delhi:डिमोलेशन पर सुप्रीम कोर्ट की दस्तक। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के झड़ौदा वार्ड से निगम पार्षद गगनदीप चौधरी की संपत्ति पर हुई डिमोलेशन कार्रवाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। एडवोकेट रामवीर चौहान ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका दावा है कि एमसीडी अधिकारियों ने कानून और न्यायालय के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए यह कार्रवाई की। बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में निगम पार्षद गगनदीप चौधरी की संपत्ति पर हुई डिमोलेशन कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में एडवोकेट रामवीर चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। याचिका में दावा किया गया है कि एमसीडी ने अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्शन के नाम पर कानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्रवाई की। एडवोकेट रामवीर चौहान का कहना है कि किसी भी निर्माण को अवैध घोषित कर उसे तोड़ने से पहले संबंधित पक्ष को कारण बताओ नोटिस यानी शो-कॉज नोटिस देना अनिवार्य होता है। लेकिन इस मामले में बिना नोटिस दिए सीधे बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई। उनका आरोप है कि यह कदम प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और अदालतों द्वारा तय प्रक्रिया के विपरीत है। मामाला सिर्फ डिमोलेशन तक सीमित नहीं है। याचिकाकर्ता ने डीडीए पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि "O" ज़ोन के नाम पर लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा है। जबकि योजना दस्तावेजों के अनुसार "O" ज़ोन को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया ह।जानकारी के मुताबिक वजीराबाद, संगम विहार और जगतपुर जैसे इलाके "O" Zon-2 की श्रेणी में आते हैं। आरोप है कि संबंधित विभाग केवल "O" ज़ोन के बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहा है और यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि अलग-अलग ज़ोन की वास्तविक परिभाषा और नियम क्या हैं। एडवोकेट रामवीर चौहान का कहना है कि विपक्षी नेताओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक एजेंसियां चुनिंदा कार्रवाई कर रही हैं। वहीं भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है और क्या डिमोलेशन करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। एडवोकेट रामवीर चौहान का कहना है कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका के बाद यह मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि अदालत इस कार्रवाई को लेकर क्या टिप्पणी करती है और प्रभावित पक्षों को क्या राहत मिलती है।0
0
Report
टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग: ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत टोरी रेलवे क्रॉसिंग से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीण भाकपा और किसान सभा के बैनर तले पैदल march करते हुए लातेहार पहुंचे। यहाँ लातेहार डीसी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि या तो रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाया जाए या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाए। लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे क्रॉसिंग लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। चंदवा से चतरा होते हुए डोभी तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग जाम का पर्याय बन गया है। टोरी रेलवे स्टेशन से कई अलग-अलग रूट की लाइन जाती है जिस कारण यहां अक्सर रेलवे फाटक बंद रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे में कम से कम 15 से 16 घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहता है। कभी-कभी तो स्थिति और भी विकराल हो जाती है। समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि ग्रामीण ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन भी करते आ रहे हैं। लगातार आंदोलन के बाद भी रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य आरंभ नहीं कराया गया तो मजबूरी में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोमवार को पैदल march करते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे और यहाँ डीसी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपनी मांग में साफ कहा है कि या तो ओवर ब्रिज का निर्माण आरंभ कराया जाए या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाए। भाकपा नेता अयूब खान ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लगी रहती है। चंदवा प्रखंड के ही रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर रहने वाले लोगों को अस्पताल, स्कूल और कार्यालय तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगे रहने के कारण कई बीमार लोग एंबुलेंस में ही दम तोड़ चुके हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है अब स्थिति असहनीय हो गई है।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ में कोटपा उल्लंघन पर एक माह में 107 कार्रवाइयाँ, 21,400 रुपये जुर्माना
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। कोटपा एक्ट के तहत पिछले एक माह में जिलेभर में 107 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 21,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस के अनुसार, थाना खैरागढ़ में 67 मामलों में 13,400 रुपये और थाना छुईखदान में 40 मामलों में 8,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाना और सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाना है। खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
पूर्णिया एयरपोर्ट ने 9 माह में 2.38 लाख यात्रियों के साथ तेज प्रगति की
Purnia, Bihar:पूर्णिया एयरपोर्ट ने अपने 9 माह के सफर में काफी तेजी से प्रगति की है। 9 माह में महज 5 फ्लाइट चला कर पूर्णिया एयरपोर्ट से 238000 से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। आज पूर्णिया एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यात्रियों को टीका लगाकर स्वागत किया गया, बच्चों द्वारा चित्रकला, मेडिकल कैंप आदि कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर दीप प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के अनुसार एक पौधा लगा कर आज यात्री सुविधा दिवस की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर जो भी फ्लाइट चल रही हैं, 90% से अधिक फुल जा रहीं हैं। 15 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस 9 माह के सफर में पूर्णिया एयरपोर्ट से 238000 पैसेंजर यात्रा कर चुके हैं, जबकि अभी यहाँ दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता की कुल 5 फ्लाइट ही चल रही हैं। आने वाले दिनों में और अधिक फ्लाइट यहाँ से चलेगी। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर भी होगा। पार्किंग पर भी काम किया जा रहा है। सबसे खास बात कि अब पूर्णिया एयरपोर्ट से कैब सेवा चलेगी, जिसका दर निर्धारण डीटीओ के द्वारा किया जाएगा। अभी पूर्णिया एयरपोर्ट से सरकारी बस सेवा चल रही है। आने वाले दिनों में यह एयरपोर्ट तेजी से आगे बढ़ेगा।0
0
Report
बकरीद के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश: शांति समिति ने नियम लागू किये
Latehar, Jharkhand:बालूमाथ थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर एसडीपीओ उमेश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जहां एसडीपीओ ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनायें। त्योहार के दौरान बाधा उत्पन्न करनेवालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हर कमिटी में जुलूस के दौरान वीडियो ग्राफी, लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए जैसे, कई चीजों पर ध्यान देने की बात कही, थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि संवेदन शील जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी एवं त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी साथ ही सोशल मीडिया पर धर्मविशेष टिप्पणी करने से बचें। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनावें प्रशासन आपके साथ है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर शरीफ: 13 दिन सूफ़ियाना कव्वाली थमी, मोहर्रम से ज़िक्र-ए-करबला शुरू
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द की बारगाह अजमेर शरीफ में चिश्तिया सिलसिले की रूहानी ग़िज़ा सूफ़ियाना कव्वाली अब 13 दिनों के लिए थम गई है। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुलल्लाह अलैही के दरबार मे यू तो हर रोज़ मुख़्तलिफ़ अंदाज़ में ज़ायरीन को सूफ़ियाना क़व्वाली का लुफ़्त उठाते देखा जा सकता है। लेकिन अब मोहर्रम का चांद नज़र आने पर दरगाह और उसके आस पास इलाक़ो में ज़िक्रे कर्बला किया जाएगा। यही वजह है कि 13 मोहर्रम तक ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे सूफ़ियाना कव्वाली का सिलसिला थम गया है। मोहर्रम में ज़िक्रे हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो और शोहदाये कर्बला के साथ दीगर रस्मों रिवायत के ताल्लुक से मज़ीद जानकारी फ़राहम कराई दरगाह के गद्दीनशीन पीर सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती ने,देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की एक खास रिपोर्ट।0
0
Report
बिहार में बिजली खपत रिकॉर्ड के करीब; 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना
Patna, Bihar:पटना बिहार में ऊर्जा क्षेत्र के लगातार विस्तार और बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की खपत नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। सोमवार रात करीब 8:45 बजे राज्य में बिजली की पीक डिमांड 8838 मेगावाट दर्ज की गई, जो अब तक के उच्चतम स्तरों में से एक है。 स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह मांग पिछले वर्ष दर्ज 8752 मेगावाट की पीक डिमांड से 86 मेगावाट अधिक है। वहीं, इसी वर्ष मई माह में राज्य की अधिकतम बिजली मांग 8818 मेगावाट दर्ज की गई थी。 ऊर्जा विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि के साथ आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ सकती है। विभाग का अनुमान है कि राज्य में बिजली की खपत जल्दी ही 9000 मेगावाट के आंकड़े को भी छू सकती है。 बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है और राज्य की बिजली आपूर्ति प्रणाली पूरी तरह सक्षम है। साथ ही, बिहार सरकार ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आगामी 30 वर्षों की दीर्घकालिक कार्ययोजना पर भी काम कर रही है。 ऊर्जा विभाग के अनुसार, राज्य में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके。 बिहार की बिजली मांग पिछले 10 वर्षों में दोगुने से भी अधिक तेजी से बढ़ी है, जो राज्य में बढ़ते विद्युतीकरण, उद्योगों और एसी/कूलर के उपयोग को दर्शाता है。 पूर्वी भारत में बिहार बिजली मांग के मामले में प्रमुख राज्यों में शामिल हो चुका है...0
0
Report
चंदौली: विवाहिता प्रेम विवाह के कारण टावर पर चढ़ी, पुलिस ने बचाया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - पति के साथ रहने की मांग को लेकर विवाहिता रिलायंस टावर पर चढ़ी - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा - युवती को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया - बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था - पारिवारिक विवाद और अलगाव के चलते युवती ने यह कदम उठाया - पति के साथ रहने की इच्छा जताते हुए टावर पर चढ़ने की बात सामने आई - दोनो लड़का, लड़की मुहम्मदाबाद गांव मे एक मुहल्ले के है निवासी - चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव की बताई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली चौराहे पर खड़ी वैन जल कर राख।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। कस्ता चौराहे पर खड़ी मारुति वैन में अचानक आग लग गई , आग लगने से मारुति वैन पूरी तरह जल गई, सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का कार्य किया।0
0
Report
स्कूल शूटिंग: घटना पर ताजा अपडेट
Begun, Rajasthan:SCHOOL SHOTS0
0
Report
सहारनपुर के कमला कॉलोनी में स्मैक तस्करों के हमले से बारात लौटे लोग घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:स्मैक तस्करों के हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर शुरू की कार्रवाई। सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की कमला कॉलोनी में कथित स्मैक तस्करों द्वारा बारात से लौट रहे लोगों पर किए गए हमले का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी निवासी कुछ लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक खुलेआम नशा करते दिखाई दिए। बारात में महिलाओं की मौजूदगी को देखते हुए लोगों ने उन्हें वहां से हटने और सार्वजनिक स्थान पर नशा न करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल पक्ष का आरोप है कि फज्जू, उसके भाई और उनके कुछ साथी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं तथा कुछ आरोपित पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले में थाना मंडी पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है。 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
