icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां पंचायत चुनाव: अंतिम दिन नामांकन में प्रत्याशियों की भीड़, तीनों दल मैदान में

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां। पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़ बारां जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीसरे और चौथे चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी‍यों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिले। कांग्रेस के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी नाचते हुए नजर आए। बारां जिला परिषद की 29 सीटों पर तीनों दलों ने दमदारी से उम्मीदवार उतारे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नेताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। जिले की छह पंचायत समितियों में भी तीसरे चरण के तहत चुनाव होने हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है। बहुजन समाज पार्टी के चुनाव संयोजक नरेश मीणा ने कहा कि पार्टी ने सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और जनता बदलाव चाहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आवाज को मैदान में उतारा है और इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगा। तीनों दलों के दावों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।
0
0
Report

दिल्ली सरकार ने MTS, ASHA व शिक्षा कर्मियों के वेतन में बड़ा इज़ाफा किया

New Delhi, Delhi:एमटीएस (डीबीसी) कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और DBT के माध्यम से वेतन भुगतान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वही के मौजूदगी में एमटीएस कर्मचारियों को वेतन दिए गए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- मैं आप सभी को बधाई देती हु आज जिस तरीके से आपने अपनी बुलंद आवाज के लिए मेरा अभिवादन किया में सभी को ध्यानवाद करती हु वर्षों की यह पीड़ा आपके दिल में थी, आज जब उस समस्या का समाधान हुआ आपकी वर्षों की मेहनत का सम्मान है गलियों में घरों में जाना दिल्ली के स्वास्थ्य की चिंता करना, डेंगू के समय पहली बार यह नियुक्तियां हुई थी तबसे लेकर आज तक आप काम कर रहे है 30 सालों से आप लोग मेहनत कर रहे है, 30 साल कम नहीं होते है प्रवेश जी बार बार मुझे कहते थे कि यह करना चाहिए, सरकार में जितने भी अधिकारी कर्मचारी है वो एक परिवार है हमारी दिल्ली की जनता की सेवा हमे करनी है जो nurses training पर होती थी पिछली सरकार उन्हें बस 500 रुपया देती थी, हमने उससे बड़ा कर 13000 रुपया दे रहे हे Asha workers को basic salary के रूप में सिर्फ 3000 मिलते थे, उससे हमने 6000 किया है 3000 से vocational teachers की salary को भी हमने 38000 किया holistic edu teachers की सैलरी को 35400 किया है आंगनवाड़ी workers की सैलरी आने वाले समय में बढ़ाई जाएगी 4000 MTS परिवारों को हमने जायज़ वेतन दिया है यह आपकी मेहनत का सम्मान है मैं आपको दिवाली के इस त्यौहार पे ढेरों बधाई देती हु मैं आपको विश्वास दिलाती हु कि एक एक व्यक्ति की चिंता आपकी मुख्यमंत्री बहन हमेशा आपके साथ है जब एक MTS का कर्मचारी किसी घर जाता है तब एक कर्मचारी नहीं पूरी सरकार जा रही है, आप सरकार का चेहरा हो हम उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम रखेंगे जो प्यार से काम करेंगे अच्छे से काम करेंगे
0
0
Report
Advertisement

AAP मुख्यमंत्री के विदेश संबंध, ड्रग्स और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

New Delhi, Delhi:शर्म की बात है कि आम आदमी पार्टी के राज्य के मुख्यमंत्री इस तरह कानून तोड़ते हैं ऐसा समझ नहीं आता है कि उनके पास ऐसी क्या चीज थी विदेश से आते हुए जिसको यह डिक्लेअर नहीं करना चाहते थे झूठ बोलना चाहते थे ग्रीन चैनल से निकलना चाहते थे और कस्टम ऑफिसर ने टोका तो उसमें टैक्स लगने वाली आइटम निकले 50000 का जुर्माना हुआ है तो विदेश में इनके क्या संबंध है ऐसी क्या बात है जो यह छुपाना चाहते हैं जिसके कारण बहुत बड़े सवाल खड़े होते हैं मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि स्पष्टीकरण दे कि उनके पार्टी के मुख्यमंत्री हैं ऐसा क्या ला रहे थे पर ऐसा क्या छुपा रहे थे और उनकी पार्टी के कोई भी नेता हो चाहे अरविंद केजरीवाल या कोई बड़े नेता यह लोग कोई भी कानून को न मानने वाले लोग हैं के अनार्किस्ट बिहेवियर वाले लोग हैं यह चेक करना पड़ेगा की विदेश से जब वह लौट रहे थे तो किसी हालत में थे क्योंकि ऐसा बताया जाता है विधानसभा में भी वह शराब पीकर चले जाते हैं और इनको ज्ञानेश कुमार इनको सपने में भी नजर आ रहे हैं इनको आगे पंजाब के आने वाले चुनाव में पंजाब में अपनी हर आम आदमी पार्टी को दिखाई दे रही है उसका ग्राउंड है आज से ही बनना शुरू कर रहे हैं क्योंकि अब एवं मुद्दा नहीं है अब ज्ञानेश कुमार मुद्दा है जो चुनावी हार के बाद ही अपना बैकग्राउंड आज से बनाना चाह रहे हैं पंजाब का अगर हाल ड्रग्स के बारे में किया है तो आम आदमी पार्टी उसके लिए जिम्मेदार है पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन खराब है पंजाब के युवा को ड्रग्स की ओर धकेला गया है और उनके नेता भी ड्रग ट्रैफिकिंग में इंवॉल्व है
0
0
Report

रांची दुर्गा पूजा: ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस ने करोड़ों के चालान किए

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शहर में कुल 38 हजार 290 चालान काटे गए। इन चालानों के जरिए कुल 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। इस मामले में कुल 24 हजार 413 चालान काटे गए। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7 हजार 782 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1 हजार 931 चालान जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव के बीच ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इन आंकड़ों से साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखते हुए बड़े पैमाने पर चालान किए गए। रांची ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से बचने का संदेश दिया गया है।
0
0
Report

चित्रकूट में टीकाकरण अभियान को गति देने हेतु सीएमओ ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Anuj HanumatAnuj HanumatFollowJust now
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने और नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में टीकाकरण जागरुकता रथ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के जरिए उन परिवारों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. जहां जानकारी के अभाव या किसी तरह की आशंका के चलते बच्चों को ममय पर टीके नहीं लग पाते हैं। टीकाकरण को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके लाभ समझाएगा। अभियान के दौरान अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी टीके लगवाने की अपील की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी जाएगीए ताकि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो और खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में टीकाकरण की अहम भूमिका है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जागरूकता के अभाव में कोई भी बच्चा टीकों से वंचित न रहे। रथ के माध्यम से लोगों को नियमित टीकाकरण को लेकर भरोसा बढ़ाया जाएगा। डा० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर अपने बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लें और निर्धारित समय पर सभी जरूरी टीके लगवाएं।
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद अमृतसर में कृषि संस्थान निर्माण तेज होगा

Noida, Uttar Pradesh:ਮੈਂ ਅਜਿ ਕੇਂਦਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟ ਗ੍ਰੈਜੂਏਟ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਹਾਰਟੀਕਲਚਰ ਰੀਸਰਚ ਐਂਡ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਮੰਗ ਉਟਾਏ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਜਵਲ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਬਾਗਬਾਨੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਗਤੀ ਦੇਣ ਲਈ ਇਹ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਸੰਸਥਾਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਉਦਾਸੀਨਤਾ ਕਾਰਨ ਇੰਨਾ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅੱਜ ਵੀ ਅਧੂਰਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਮੈਂ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਜੀ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਉਸਾਰੀ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਰੁਕਾਵਟਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਇਹ ਸੰਸਥਾਨ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਤਿਆਰ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ।
0
0
Report

उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा: अंकिता भंडारी समेत भ्रष्टाचार पर सरकार से जवाब मांग

Karnaprayag, Uttarakhand:प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा आज कर्णप्रयाग पहुंची। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शुरू हुई इस न्याय यात्रा का कर्णप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकार नेतृत्व विहीन हो गई है और उसे प्रदेश की जनता के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कई अन्य समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करती नजर नहीं आ रही है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता न्याय और जवाबदेही की अपेक्षा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी और प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। कर्णप्रयाग पहुंची इस न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर जनता को जागरूक करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पार्टी का उद्देश्य इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगना और प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
0
0
Report

NSUI ने नाहन में छात्रों के मुद्दे उठाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने में सफल रही NSUI.. संकल्प,शपथ और युवान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, भविष्य में भी संगठन की मजबूती के लिए लगातार किए जाएंगे प्रयास, विषय को लेकर NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर मीडिया से रूबरू, एंकर- छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने और युवाओं को जागरूक करने में NSUI की भूमिका अहम रही है। संगठन की ओर से समय-समय पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर नाहन में आज मीडिया से रूबरू हुए। वीओ1- मीडिया से बात करते हुए NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई थी। इस कार्यकाल में उन्होंने छात्र हितों की आवाज बुलंद करने और युवाओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से NSUI लगातार प्रयासरत है। उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाने के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा दिखाना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में ‘संकल्प, शपथ और युवान’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। संगठन का मानना है कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। मनदीप ठाकुर ने कहा कि संगठन ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। मनदीप ठाकुर ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में इस्तेमाल करें। बाइट- मनदीप ठाकुर जिला अध्यक्ष NSUI सिरमौर
0
0
Report
Advertisement

बरनाला में SKM का विरोध: SIR प्रक्रिया रोकने की मांग

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी SIR प्रक्रिया को रद्द करने और कथित तौर पर काटे गए वोटों को दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे थे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए देश के करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर में 14 करोड़ 39 लाख वोट काटकर नागरिकता और लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है, तथा अल्पसंख्यक समुदायों पर निशाना बनाने की बात कही गई। जंतर-मंतर पर भी SIR मुद्दे को लेकर विद्यार्थियों और अन्य लोगों के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है, और चुनाव आयुक्त को हटाने तथा मामले दर्ज करने की मांग उठाई गई है। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक काटे गए वोटों को बहाल नहीं किया जाता और SIR प्रक्रिया रद्द नहीं की जाती, तब तक आवाज उठाई जाएगी। एक चार साल के बच्चे करमनजीत सिंह की भी मौजूदगी बातचीत का विषय बनी रही।
0
0
Report

संगड़ाह में विधायक विनय कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:संगड़ाह में विधायक विनय कुमार ने किया अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और श्री रेणुका जी विधायक विनय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया तथा रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने और क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखित - अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण करने के उपरांत विधायक ने क्षेत्र वासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि अब मरीज और तीमारदारों को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य स्थानों पर नहीं भटकना पड़ेगा। कार्यक्रम में बीएमओ सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विधायक विनय कुमार ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता دوहराई। उन्होंने कहा, जनसेवा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्कू सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट - विनय कुमार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

कर्णप्रयाग पहुँची न्याय यात्रा: भ्रष्टाचार- बेरोजगारी और अंकिता भंडारी केस पर कांग्रेस का हमला

Karnaprayag, Uttarakhand:प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा आज कर्णप्रयाग पहुंची। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शुरू हुई इस न्याय यात्रा का कर्णप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकार नेतृत्व विहीन हो गई है और उसे प्रदेश की जनता के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कई अन्य समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करती नजर नहीं आ रही है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता न्याय और जवाबदेही की अपेक्षा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी और प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। कर्णप्रयाग पहुंची इस न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर जनता को जागरूक करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पार्टी का उद्देश्य इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगना और प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
0
0
Report
Advertisement

एमएलसी चुनाव अपडेट : चित्रकूट में दोपहर 2 बजे तक 30.57 प्रतिशत हुआ मतदान

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow4m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत जनपद चित्रकूट में मतदान जारी है। जिले में मतदान के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चित्रकूट में कुल 11,622 मतदाता हैं, जिनमें 8,488 पुरुष और 3,134 महिला मतदाता शामिल हैं। दोपहर 2 बजे तक कुल 30.57 प्रतिशत मतदान हुआ है । सुबह मतदान की गति धीमी थी लेकिन धीरे धीरे तेज़ी आ रही है । लगातार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उपरोक्त जानकारी चित्रकूट के जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने साझा की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top