Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331
रेलवे फाटक क्षेत्र में नलों से गंदा पानी, नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग
ADArjun Devda
Jan 07, 2026 12:45:35
Harda, Madhya Pradesh
शहर में नलों से आ रहा गन्दा पानी, कर्मचारियों अधिकारी नही करता सुनवाई, शहर के रेलवे फाटक क्षेत्र में नलों से गंदा और मटमैला पानी आने से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते तीन महीनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब नल खुलते हैं तो शुरुआत के करीब आधे घंटे तक पानी पीने योग्‍य नहीं रहता। पानी में गंदगी और बदबू होती है, जिससे मजबूरी में भी उसका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। साफ पानी तब आता है, जब नल बंद होने का समय हो जाता है, जिससे लोग पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी भर नहीं पाते। गंदे पानी के कारण निस्तार की टंकीयों में कीड़े तक पड़ रहे हैं, जिसके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि पानी के चैंबर नालियों के अंदर बने हुए हैं, इसी वजह से गंदा पानी पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय बाइटें: शांता बाई, प्रेम बाई, अनीता बाई, क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। बाइट 05 प्रिंस सोनकर, स्थानीय बाइट 06 अमर रोचलानी, नेतापक्ष कांग्रेस
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SCSandip Chowdhury
Jan 08, 2026 15:26:14
Katwa, West Bengal:কলكاتায় আইপ্যাকের কর্ণধার প্রতীক জৈনের বাড়ি ও কার্যালয়ে ইডি হানার প্রতিবাদে কাটোয়ায় তৃনমূল কংগ্রেসের প্রতিবাদ মিছিল ও পথসভা। আজকে সকাল থেকেই রাজ্য রাজনীতি উত্তাল হয়ে রয়েছে আইপ্যাক কর্ণধারের বাড়ি ও তাদের কার্যালয়ে ইডির হানা এবং তারপর সেখানে মুখ্যমন্ত্রীর পৌঁছে যাওয়াকে কেন্দ্র করে। দলের নির্দেশে রাজ্যের বিভিন্ন জায়গার মত কাটোয়া শহর তৃনমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে আয়োজিত হলো প্রতিবাদ মিছিল ও পথসভা। পূর্ব বর্ধমান জেলা তৃনমূল কংগ্রেসের সভাপতি রবীন্দ্রনাথ চট্টার্জী বলেন, মূলত আজকে হঠাৎ করেই ইডি তৃনমূল কংগ্রেসের সহযোগী সংস্থা আইপ্যাকের এমডি প্রতীক জৈন ও তার অফিসে চারবছর আগেকার একটি কয়লা সংক্রান্ত মামলার তদন্ত করতে এসে সার্চ করার নাম করে তৃনমূল কংগ্রেসের বুথ ভিত্তিক সামগ্রিক নথি সহ বিরোধীদেরও বিভিন্ন কার্যকলাপের নথি চুরি করার উদ্দেশ্যে এসেছিল। সঙ্গে সঙ্গে ঘটনাস্থলে মুখ্যমন্ত্রী পৌঁছান এবং এই ঘটনার প্রতিবাদ করেন। এই ঘটনার প্রতিবাদে দলীয় নির্দেশে সারারাজ্যের বিভিন্ন জায়গায় মিছিল ও পথসভা করার নির্দেশ দেওয়া হয়েছে। এই মতো আমরাও এই ঘটনার প্রতিবাদে এই মিছিল ও পথসভায় সামিল হয়েছি। মিছিলটি কাটোয়া শহরের সংহতি মঞ্চে সামনে থেকে গোয়েঙ্কা মোর হয়ে শহর পরিক্রমা করে কাটোয়া পৌরসভার সামনে এসে শেষ হয়। পথসভায় বক্তব্য রাখেন জেলা তৃনমূল কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক বিশ্বনাথ সাহা। এছাড়াও উপস্থিত ছিলেন দলের অন্যান্য নেতৃত্ব ও কর্মীবৃন্দ।
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Jan 08, 2026 15:25:24
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Jan 08, 2026 15:24:28
Narayanpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अब बदलाव की तस्वीर साफ दिखने लगी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर जिले के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा में एक दिवसीय प्रवास कर जमीनी हालात का प्रत्यक्ष जायजा लिया और इसे विकास की नई शुरुआत का संकेत बताया। ओरछा रेस्ट हाउस के सामने आयोजित जन चौपाल में उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। यह चौपाल सरकार और जनता के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बनती नजर आई। इस दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी ने यह संदेश दिया कि अबूझमाड़ में विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर से लेकर अबूझमाड़ तक नक्सल गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है और हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब गांवों से विकास से जुड़े आवेदन और प्रस्ताव सीधे शासन तक पहुंच रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि लोगों का भरोसा बढ़ा है और भय का माहौल टूट रहा है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अबूझमाड़ में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना है और इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि यदि गांव से जुड़े नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं, तो शासन की योजना के तहत उस ग्राम पंचायत के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। यह पहल शांति और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह दौरा सिर्फ एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अबूझमाड़ के लिए नक्सल साये से निकलकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का मजबूत संदेश बनकर सामने आया है। जन चौपाल के माध्यम से सरकार की सीधी मौजूदगी यह दर्शाती है कि अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी बदलाव की बयार तेज हो रही है।
0
comment0
Report
SBSoumen Bhattachrya
Jan 08, 2026 15:23:20
Kolkata, West Bengal:খাই খাই কর কেন, এস বস আহারে, খাওয়াব আজব খাওয়া, ভোজ কয় যাহারে। সুকুমার রায়ও বুঝতে পেরেছিলেন বাঙালি কতটা খেতে ভালবাসেন।ভোজনরসিক বাঙালির প্রিয় একঝাঁক খাদ্যতালিকা নিয়ে কেষ্টপুরে আয়োজিত হয়েছে খাদ্যমেলা *আহারে প্রগতি* ।মেনু তালিকায় কী নেই! ফুচকা, ঝালমুড়ি, ভেলপুড়ি থেকে কাটলেট সান্ধ্য জলখাবারের যেন এলাহি বন্দোবস্ত মেলা জুড়ে।একটু এগিয়ে গেলেই রয়েছে তন্দুরি কাবাব স্টল, বিরিয়ানি প্রিয় বাঙালির জন্য রয়েছে বিরিয়ানির বন্দোবস্তও। খাদ্য উৎসব এবং মিষ্টি থাকবে না তা হয়। এ বছরেও বহু নাম করা মিষ্টির দোকান স্টল দিয়েছে খাদ্যমেলায়। রয়েছে বিভিন্ন ফ্লেভারের রসগোল্লা থেকে জলভরা সন্দেশ, গুড়ের পায়েস সহ রকমারি মিষ্টি。 দ্বিতীয় বছরের খাদ্যমেলা *আহারে প্রগতি* প্রদীপ জ্বেলে উদ্বোধন করেন সংগীত শিল্পী রুপম ইসলাম , সংগীত শিল্পী সৌমিত্র রায় ও মোহন বাগান ক্লাবের সচিব সৃঞ্জয় বসু। চার দিন ধরে চলবে এই খাদ্যমেলা, এবছর মেলায় অংশ নিয়েছে মোট ৪৫ টি স্টল।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Jan 08, 2026 15:22:28
Betul, Madhya Pradesh:लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री एवं बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जिला जेल बैतूल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिक क्रमांक-01 में गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर एवं जनजातीय नायक वीर सरदार विष्णुसिंह गोंड की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। जेल परिसर भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी ली और बंदियों द्वारा की गई दीवार चित्रकारी की सराहना की। साथ ही रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने बंदियों के लिए संचालित तकनीकी कौशल प्रशिक्षण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 15:22:06
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Jan 08, 2026 15:21:53
Jalore, Rajasthan:भीनमाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत समिति सभागार में विस्तृत संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन प्रभारी मंत्री महेंद्र मेघवाल ने की। बैठक में आगामी चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी एवं जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने भी संगठन की मजबूती, नए बूथ निर्माण और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत पर बल दिया। बैठक में जिले व मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Jan 08, 2026 15:21:27
Jaipur, Rajasthan:छोटी काशी जयपुर राममय हो उठी। सीकर रोड स्थित नींदड़ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सानिध्य में 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। जय श्रीराम के जयकारों के बीच कथा स्थल कुछ देर के लिए अयोध्या नगरी में तब्दील नजर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवार सहित कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेकर मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में आहुति दी और विश्व कल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी श्रीराम कथा में शामिल हुईं और कथा श्रवण किया। 10 दिवसीय श्रीराम कथा के पहले दिन किष्किंधा कांड का भावपूर्ण वर्णन किया गया। रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी 1412वीं कथा की शुरुआत करते हुए भगवान श्रीराम के जन्म, सूर्यवंश की महिमा और हनुमानजी की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान जब प्रसंग आया कि विरह की अग्नि में तप रहे हनुमान जी से प्रभु श्रीराम मिलते हैं, तो मंच से निकली भावनाओं ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं। महाराज ने कहा श्रीराम ने हनुमान जी को गले लगाकर अपने आंसुओं से उन्हें शीतल किया। कथा के दौरान रामायण की चौपाइयों और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महाराज ने कहा कि कलियुग में हनुमान जी ही संकटों से रक्षा करेंगे। पूरा पांडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अमूल्य योगदान है। भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ यज्ञ का विशेष महत्व है। ऐसे यज्ञ सद्भावनाओं को सशक्त करते हैं और समाज को जोड़ते हैं। वहीं रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, अखंड और अजय बनाने की कामना से किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की समृद्धि और प्रगति की भी कामना की। 10 जनवरी को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक एक लाख 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Jan 08, 2026 15:20:43
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अफसरों से कहा कि प्रदेश सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैंगस्टर राजस्थान आए नहीं, आए तो वापस नहीं जा पाएंगे। सीएम ने प्रदेश में महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय पुलिस को पता नहीं चलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें। जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अफसरों से कहा कि प्रदेश सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर ना सिर्फ आम आदमी की परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि प्रदेश की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने चेतावनीभरे लहजे में कहा कि राज्य में कोई भी गैंगस्टर राजस्थान में आए नहीं और आए तो यहाँ से जाए नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे राज्य में शांति कैसे रह सकती है और अपराध कैसे रुक सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग श्रेणी के ग्रुप बनाकर चर्चा करें और फिर उसे अमल में लाएं। भजनलाल शर्मा ने अफसरों से कहा कि संगठित गैंगवार की घटनाओं पर शत प्रतिशत लगाम लगाने की जरूरत है। इंटेलिजेंस और सर्विलांस में समन्वय जरूरी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगते हैं। मुख्यमंत्री ने मुंबई ATS और गुजरात पुलिस के राज्य में आकर कार्रवाई करने तथा स्थानीय पुलिस को पता नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। बाहर की टीमें आकर कार्रवाई कर जाती हैं और हमारी जिला पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं होती है। यह सूचना जिला पुलिस के पास होनी चाहिए थी, उसका कारण भी खोजना होगा, यह कार्रवाई हमारी पुलिस द्वारा की जाती तो अच्छा होता। पुलिस अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं। थाने पर सूचना प्रणाली का उपयोग अपराध और अपराधियों के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी की जाए। इस तरह का तंत्र विकसित किया जाना चाहिए ताकि एक्सपर्ट हों दो दिन की कार्यशाला करनी चाहिए। पहली बार अपराध होने पर किस तरह से नियंत्रित कर सकते हैं, जो भी आवश्यकता है पुलिसिंग के लिए पूरा करने के लिए सरकार तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में कानून व्यवस्था का बड़ा हाथ है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में अपराधों में 15 प्रतिशत, हत्या के प्रकरणों में 25 प्रतिशत, लूट के प्रकरणों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। महिला अत्याचार में 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अत्याचार में 28 प्रतिशत की कमी आई है। युवाओं के लिए, नए कानूनों के तहत थानों को सुदृढ़ किया जा रहा है और ई-रिकॉर्ड के जरिए प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। 12 जनवरी के युवा दिवस पर विद्यार्थियों को थाने की विजिट कराई जाएगी ताकि उन्हें नशा, यातायात सुरक्षा और पुलिसिंग की जानकारी मिले। खुफिया सूचनाओं के विश्लेषण में प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़े, सभी पुलिस अधिकारी प्रतिवर्ष 100 घंटे प्रशिक्षण दें और Experienced अधिकारियों को हर जिले के थाना को गोद लेना चाहिए। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में पुलिस बल की भूमिका अहम है। इस सम्मेलन में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा में प्रौद्योगिकी के उपयोग, मादक पदार्थ एवं अपराधों पर नियंत्रण तथा पुलिस सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में ई-विजिटर्स पोर्टल एवं ई-जीरो एफआईआर के शुभारम्भ और राजस्थान पुलिस प्राथमिकता-2026 पुस्तिका का विमोचन किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top