icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow29 Sept 2024, 11:18 am

सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय सिविल हॉस्पिटल गुना में रक्त परीक्षण शिविर का किया आयोजन

Guna, Madhya Pradesh:

विश्व हृदय दिवस पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ जिला गुना के सौजन्य से आज सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय सिविल हॉस्पिटल गुना में रक्त परीक्षण शिविर अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में शुभारंभ किया गया। इसमें "लाल "पैथोलॉजी नयापुरा गुना एवं साइंस पैथोलॉजी गुना द्वारा निशुल्क रक्त परीक्षण किया गया। रक्त परीक्षण में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच के सेम्पल लिए गए। डॉ .पी.बुनकर अध्यक्ष आरोग्य भारती जिला गुना द्वारा उपस्थित जनों को बताया बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किसानों से रिश्वत मांगने वालों पर विजय शर्मा की सख्त चेतावनी, कार्रवाई की धमकी

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा स्लेग: रिश्वतखोरों को डिप्टी CM की खुली चेतावनी! हेडिंग: किसानों से पैसे मांगे तो खैर नहीं! विजय शर्मा बोले—एक-एक दिन मुरकीटा जाबे! कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोहारा में एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि राजस्व मामलों में किसानों से काम के बदले पैसे मांगने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को “एक-एक दिन मुरकीटा जाबे” कहते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। दरअसल, लोहारा में धान खरीदी से जुड़े मामले में किसानों ने शिकायत की थी। शिकायत सामने आते ही उप मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे बैठकर बातचीत की और संबंधित पटवारी के निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद पटवारी संघ ने भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निलंबन पर सवाल उठाए। इस पर विजय शर्मा ने दो टूक कहा कि पटवारी काम नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चुपचाप पैसे देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई काम के एवज में रिश्वत मांगता है, तो सीधे उन्हें फोन करें। विजय शर्मा के इस सख्त तेवर और बयान का वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि इस चेतावनी का सरकारी तंत्र पर कितना असर पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में 75 दिन 75 कदम: प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की जनता की पहल

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है। शहर के कुछ जागरूक लोगों ने 75 दिन 75 कदम अभियान शुरू किया है, जिसमें हर दिन सड़क पर 75 कदम के दायरे में पड़े प्लास्टिक और पॉलीथिन कचरे को साफ किया जा रहा है। खास बात ये है कि यह अभियान किसी एनजीओ या संस्था के बैनर तले नहीं, बल्कि लोगों ने स्वप्रेरणा से शुरू किया है। इसी अभियान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए और खुद सड़क पर उतरकर पॉलीथिन कचरा साफ किया। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हम सभी पर्यावरण और स्वच्छता की बातें तो करते हैं, लेकिन खुद कोई अभियान शुरू नहीं करते। आम लोगों की ऐसी पहल समाज को जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। 75 दिन,75 कदम अभियान लगातार 75 दिनों तक चलेगा। रोजाना छोटे-छोटे कदमों से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की इस मुहिम को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।
0
0
Report

मतदाता सूची संशोधन शुरू: हर बूथ पर BLO, 12 नवंबर सूची, 11 दिसंबर दावे-आपत्तियाँ

Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा TT मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आज से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 से नाम हटवाने और फॉर्म-8 से विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। खास बात ये है कि आप 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या विवरण में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं, तो शनिवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

हिंडोली के बैंक एटीएम गैस कटर से काटे; पुलिस गश्त पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के हिंडोली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा नयागांव स्थित बैंक की अशोक नगर ब्रांच के एटीएम को बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काट दिया। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल दिखाकर डराया और स्टोर रूम में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस बड़ी वारदात ने हिंडोली पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। सवाल यह है कि देर रात बेखौफ बदमाश गैस कटर लेकर वारदात करते रहे और पुलिस गश्त कहां थी? सूचना के बाद हिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं बैंक अधिकारी एटीएम में रखी राशि और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
0
0
Report

पुरंदर मिश्रा: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और दंड संभव

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के मामले में पुरंदर मिश्रा का बयान लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी और दंड भी मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव काम के मामले में बहुत सख्त है. गलत करेगा उसको रावण की तरह दंडित किया जाएगा. CM ने कल हेल्पलाइन की बैठक में पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित किया था.....पीएम आवास निर्माण में लापरवाही करने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR दर्ज कराया था..... शराब घोटाले में हुए कार्रवाई कांग्रेस के लगाये गए आरोपों पर पुरंदर ने कहा - कांग्रेस का भ्रष्टाचार प्रमाणित हो गया है उनके अधिकारी नेता आधे जेल में है आधे बेल में, यदि हमारे अधिकारी नेता भी ग़लत है तो आप भी शिकायत करिए कार्रवाई होगी, मंहगाई पर पुरंदर मिश्रा ने कहा - समय के साथ दाम बढ़ते है…इनकम भी बढ़ रहा है..
0
0
Report

फरीदाबाद: नेशनल हाईवे पर छह कारों की भिड़ंत, महिलाओं समेत कुछ लोग घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: नीलम-अजरोंदा मेट्रो स्टेशन के पास 6 कारों की भिड़ंत, नेशनल हाईवे पर लगा जाम अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, कारों में सवार महिलाओं को आई हल्की चोटें, मौके पर पहुंची पुलिस फरीदाबाद में नीलम-अजरोंदा मेट्रो स्टेशन के पास नेशनल हाईवे पर छह कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पलवल की ओर जा रहे रास्ते पर एक कार के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में पीछे की कार में बैठी महिलाओं सहित कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। छह कारों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई की。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं पंचायत चुनाव: हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा चाक चौबंद, नाकाबंदी और फ्लैग मार्च

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस अलर्ट हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की विशेष निगरानी छह प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की हो रही चेकिंग पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना और बुहाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता संवेदनशील गांवों में पुलिस निकाल रही फ्लैग मार्च चुनाव में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर बोले- शांतिपूर्ण चुनाव करवाना प्राथमिकता पुलिस टीमें और आसूचना अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय झुंझुनूं जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमावर्ती जिला होने के कारण हरियाणा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हरियाणा की ओर से आने-जाने वाले छह प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और चुनाव में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में पंचायत समिति चुनाव तीन चरणों में होने हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरियाणा सीमा से सटे पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना और बुहाना सहित संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। सीमा से जुड़े छह प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।एसपी सागर ने बताया कि चुनाव के दौरान आमजन में विश्वास कायम रखने और भयमुक्त माहौल बनाने के लिए संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना और यह संदेश देना है कि पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।पुलिस चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने और अशांति फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है। एसपी ने बताया कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। पंचायत चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।एसपी कावेंद्र Singh सागर ने बताया कि थानाधिकारियों, पुलिस टीमों और आसूचना अधिकारियों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। यदि कोई असामाजिक या आपराधिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास गौर के हमले में किसान घायल, मुआवजे की मांग तेज

Bagaha, Bihar:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना जंगल के समीप खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली गौर ने हमला कर दिया। गौर के हमले के दौरान बुजुर्ग चिखता चिल्लाता रहा, जिसकी आवाज सुनकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को रामनगर CHC ले जाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का इकलौता क्षेत्र है जो वाल्मीकिनगर से बेतिया तक फैला है, जहाँ अक्सर वन्य जीवों की चहलकदमी होती है। जंगल से सटे खेत की ओर गए किसान और गौर के बीच घटना हुई। सूचना पर वन विभाग ने ambulance के जरिये घायल किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया। रामनगर CHC के डाक्टर आशिष कुमार ने बताया कि मरीज के साथ आये लोगों ने बताया कि गौर ने हमला किया और चोटें ज्यादा होने से फर्स्ट एड देकर GMCH के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में चोकट महतो नामक किसान जंगल से आए अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली गौर ने हमला कर दिया और कुचल दिया, जिससे उनके परिवार ने मुआवजे की मांग की। वन विभाग मुआवजे के प्रावधान के आधार पर क्रिया की दिशा में कारवाई करेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top