icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में बाढ़ का प्रलय: भैयानगला समेत कई गांव संपर्क मार्ग कटे, प्रशासन अलर्ट

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में उफनते पानी का कहर, भैयानगला गांव सहित गांवों का संपर्क मार्ग कटा, कई गांव बाढ़ की चपेट में। बढ़ते जलस्तर के बीच डीएम अजय द्विवेदी और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी किया निरीक्षण, ग्रामीणों को अलर्ट, कटान वाले इलाकों से दूर रहें, बच्चों को भी न जाने दें। ग्रामीणों के आवागमन की बाध्यता बढ़ी है; ग्राम भैयानगला में जलस्तर बढ़ने के कारण संपर्क मार्ग टूटे हैं, जिसके कारण कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है और आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटान वाले क्षेत्र के नजदीक न जाएं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। अगर स्थिति बदले तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
0
0
Report

उन्नाव के पोरई गांव में बाढ़ का कहर: लोगों के घर पानी में डूबे, नाव से जिंदगी बचाने की कोशिश

Unnao, Uttar Pradesh:पोरई में बाढ़ का कहर, गांव चारों तरफ पानी से घिरा उन्नाव में बाढ़ ने बीघापुर तहसील क्षेत्र के पोरई गांव में हालात बिगाड़ दिए हैं। गंगा की सहायक लोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी गांव तक पहुंच गया है और पोरई गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों का राशन और अनाज भीग गया है, जबकि ग्रामीणों को अपने मवेशियों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। गांव में आने-जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक मदद और नाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने का आरोप लगाया है। वहीं बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने तकिया-पाटन-पुरवा मार्ग को ब्लॉक कर पुलिस की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी है。 उन्नाव में लोन नदी का बढ़ता जलस्तर अब ग्रामीण इलाकों के लिए मुसीबत बन गया है। बीघापुर तहसील क्षेत्र का पोरई गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिर गया है। गांव के अंदर तक पानी पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों में पानी घुसने के कारण खाने-पीने का सामान, अनाज और राशन भीग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि उन्हें अपने मवेशियों को दूसरे गांवों में पहुंचाना पड़ा, जबकि महिलाओं और बच्चों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। कुछ परिवारों के घरों में कई दिनों से चूल्हा नहीं जला है और लोग दूसरे लोगों के घरों में खाना खाने को मजबूर हैं। गांव के अंदर और आसपास कई जगह कमर से लेकर गले तक पानी होने की बात ग्रामीणों ने कही है। आवागमन के लिए ग्रामीण छोटी नावों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साधनों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में अब तक पर्याप्त सरकारी राहत और नाव की व्यवस्था नहीं पहुंची है और स्थानीय स्तर पर प्रधान द्वारा ही कुछ सहायता की जा रही है। दूसरी ओर लोन नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने तकिया-पाटन-पुरवा मार्ग को बंद कर दिया है। एसडीएम बीघापुर ने निरीक्षण के बाद पुलिस की ड्यूटी लगाई है और सड़क की पहचान के लिए लाल झंडियां भी लगवाई हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार सुरक्षित आवागमन तथा राहत की व्यवस्था की जा रही है।
0
0
Report

दुमका के स्कूलों के चारों ओर लोहे की जाली, सुरक्षा के लिए उपायुक्त निरीक्षण

Dumka, Jharkhand:ANCHOR : दुमका में सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासकर हाइवे और मुख्य सड़कों के पास स्थित स्कूलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है। स्कूल परिसर के अब चारों और लोहे की जाली से बाउंड्री बनाया जा रहा है ताकि स्कूल परिसर में बच्चे सुरक्षित रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके। दुमका में फिलहाल ऐसे 62 स्कूलों को चिन्हित किया गया है जहां डीएमएफटी फंड से लोहे की जाली का बाउंड्री बनाया जा रहा है। जिसको लेकर उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तार से की गई बाउंड्री का निरीक्षण कर छोटे छोटे पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षा के साथ साथ खेलने का भी माहौल दिया । उपायुक्त  विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिस भी विद्यालय गये वहां  उपस्थित बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की भी जानकारी लिया । उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में होने वाले पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। उपायुक्त ने बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की व्यवस्था एवं बच्चों को परोसे जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली। दुमका उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुरक्षा पहला सवाल है इसीलिए वैसे स्कूलों को चिन्हित किया गया है जो हाईवे किनारे हैं या मुख्य सड़क किनारे बने है  ऐसे स्कूलों में लोहे के तार से चारों ओर चार दिवारी  देने का काम कराया जा रहा है जिससे बच्चे सुरक्षित हो सके आने वाले समय में वैसे अन्य स्कूलों को भी चिन्हित किया जाएगा जिसका बाउंड्री वॉल नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उत्साह, गंगा जमुनी तहज़ीब का नज़ारा

Ranchi, Jharkhand:देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह हांडी फोड़ प्रतियोगिता और रात 12:00 बजे बालकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लेकिन उसके पहले ही नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी का प्रारूप बन छोटे नन्ने बच्चे झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। हाथ में बांसुरी और सर पर मोर पंख लगा कर बच्चों के चेहरों पर चमक साफ दिख रही है। लेकिन इन सब के बीच गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी देखने को मिली। खातून कहती हैं कि यही हिंदुस्तान की खूबसूरती है कि सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहारों को धूमधाम से बनाते हैं और यह वजह है की जन्माष्टमी के मौके पर उनकी बेटी राधा बनी है। वहीं राधा बनकर उनकी बेटी भी बेहद उत्साहित है। जन्माष्टमी के मौके पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक राजीव रंजन ने बताया कि आज शाम मटका फोड़ प्रतियोगिता मुरबाड़ी मैदान में आयोजित की गई है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।
0
0
Report

पाकुड़ में पुलिस को 18 मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो: गश्त मजबूत करने के संकेत

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्त को मजबूत करने के लिए पुलिस को 18 नई मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो वाहन मिले हैं। राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने हरि झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से जिले को कुल 14 बोलेरो और 18 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों और ओपी में भेजा गया है ताकि जरूरत के अनुसार पुलिस गश्ती और कार्रवाई तेजी से हो सके। नए वाहनों से खासकर रात की गश्त को मजबूत करने में मदद मिलेगी; मोटरसाइकिलों के जरिए पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र की उन तंग गलियों और संकरी जगहों तक भी पहुँच सकेंगे जहां बड़े वाहनों से गश्त करना मुश्किल होता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधों को रोकने में सहायता मिलेगी। बोलेरो और मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाकर घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा ताकि रात में नियमित पेट्रोलिंग के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सके। नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना करने के बाद जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला गया ताकि पुलिस अपनी सक्रिय मौजूदगी का संदेश दे सके और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत्तरो। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। नए वाहनों के मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की आवाजाही और गश्त बढ़ने की उम्मीद है। उसी समय राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार जिले में आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है; पुलिस को मिले नए वाहनों से गश्त और आपातकालीन कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी।
0
0
Report
Advertisement

रत्नागिरी में मनसे के पक्ष में माहौल, बदलाव की उम्मीद जागी

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी : मनीष पाथरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) रत्नागिरी जिल्हा संघटक उत्तर रत्नागिरी प्रभारी जिल्हाध्यक्ष रत्नागिरीत मनसेसाठी पोषक वातावरण; जनतेला बदल हवा : मनीष पाथरे विद्यानंद बापट मारहाण प्रकरणाचा निषेध; मुंबई-गोवा महामार्गाच्या ९५ टक्के कामाच्या दाव्यावर सवाल चिपळूणमध्ये प्रमुख पदाधिकाऱ्यांची बैठक, जिल्हा संघटक मनीष पाथरे यांची उपस्थिती On मनसे पक्ष वातावरण: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे रत्नागिरी जिल्ह्यात वातावरण उत्तम असल्याचा दावा खेडपासून जिल्हा दौऱ्याला सुरुवात; कार्यकर्त्यांमध्ये उत्साह आणि जोश असल्याचे निरीक्षण जनतेला बदल अपेक्षित असून बदलाच्या दृष्टीने नागरिक मनसेकडे पाहत असल्याचा दावा On विद्यानंद बापट मारहाण: पुण्यात विद्यानंद बापट यांना भरदिवसा मीडियासमोर झालेल्या मारहाणीचा तीव्र निषेध या घटनेमुळे लोकशाही आणि कायद्याचे राज्य शिल्लक असल्याचा सवाल वैचारिक विरोध असू शकतो; मात्र मारहाणी कोणत्याही परिस्थितीत मान्य नसल्याची भूमिका On मुंबई-गोवा महामार्ग: मुंबई-गोवा महामार्ग चौपदरीकरणाचे काम अनेक वर्षांपासून रखडल्याचा आरोप महामार्गाचे ९५ टक्के काम पूर्ण झाल्याच्या सत्ताधाऱ्यांच्या दाव्यावर सवाल सत्ताधाऱ्यांनी सोबत येऊन सलग दहा किलोमीटरचा उत्तम दर्जाचा रस्ता दाखवावा, असे आव्हान गणेशोत्सव जवळ आला की महामार्गाच्या कामाची लगबग दाखवली जाते, असा आरोप On नाणार बॉक्साईट प्रकल्प: नाणार, सागवे येथील बॉक्साईट प्रकल्पाला स्थानिकांचा विरोध स्थानिकांना जे हवे आहे, त्यांच्या पाठीशी मनसे ठामपणे उभी राहणार On मनसे रोडमॅप: रोजगार, विद्यार्थी आणि महिलांच्या प्रश्नांवर रत्नागिरी जिल्ह्यासाठी स्वतंत्र रोडमॅप तयार करण्यात येत असल्याचीही माहिती महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे रत्नागिरी जिल्हा संघटक तथा प्रभारी जिल्हाध्यक्ष मनीष पाथरे यांची माहिती
0
0
Report
Advertisement

दानापुर दियाराः बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप और चारे की व्यवस्था; मंत्री राम कृपाल यादव ने किया निरीक्षण

Danapur, Bihar:गंगा के रौद्र रूप के बीच दानापुर दियारा पहुंचे सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द कहाँ दानापुर के बलदेव स्कूल में बन रहा राहत कैंप, भोजन-पानी से लेकर पशुओं के चारे तक की की जा रही है व्यवस्था पटना के दानापुर दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं घरों में पानी है गलियों में पानी है खेत जलमग्न हैं और अब लोगों के सामने खाने-पीने से लेकर पशुओं के चारे तक का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ के इस विकट हालात के बीच बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह दानापुर विधायक राम कृपाल यादव अधिकारियों के साथ दानापुर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। मंत्री ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य की तैयारी की गई है दानापुर के बलदेव स्कूल में राहत कैंप बनाए गए हैं जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन पेयजल और अन्य सुविधा की व्यवस्था की जाएगी साथ ही पशु चारा की भी व्यवस्था की जा रही है
0
0
Report

डाकोर में जन्माष्टमी उत्सव: भक्त मंगल आरती और धूमधाम से मनाएंगे

Kheda, Gujarat:ખેડા બ્રેકિંગ યાત્રાધામ ડાકોર ખાતે જન્મAUTOશ્ઠમી પર્વ પર મંગળા આરતી નો ભાવિક ભક્તો એ લાભ લીધો.. મંગળા આરતી મોટી સંખ્યામાં ભક્તો આરતી ને લાભ લીધો આજે રાજાધિરાજ રાજા રણછોડ ના ધામ ડાકોર ખાતે જન્માષ્ટમી ની ઉજવણી કરવામાં આવશે. હાથી ઘોડા પાલખી જય કનૈયાલાલ કી ના ગગનભેદી નાદ સાથે ડાકોર મંદિર ગૂંજી ઉઠ્યું સવારની 6:45ની મંગળાઆરતીમાં કૃષ્ણ ભક્તોનો જય રણછોડના ના સાથે મંદિર ભુજ ઉઠ્યું આજે મધરાતે 12 વાગ્યે કૃષ્ણજન્મોત્સવ સમયે લાખોની સંખ્યામાં ભક્તો ઉમટી પડશે, કૃષ્ણ જન્મોત્સવ બાદ ભગવાનને સોનાના પારણે ઝુલશે
0
0
Report
Advertisement

बिहार में मानसून फिर सक्रिय: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश व वज्रपात का खतरा

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 4 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का भी खतरा है। IMD ने 24 जिलों में बारिश, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 सितम्बर को बारिश तेज रह सकती है। 6 से 8 सितम्बर के बीच बारिश कुछ कम होगी, लेकिन वज्रपात का खतरा बना रहेगा। वहीं, 9 सितम्बर को फिर भारी बारिश की संभावना है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
0
0
Report

शारदा नदी उफनाई, लखीमपुर खीरी बाढ़ग्रस्त गांवों में विधायक नाव से मदद का भरोसा दिया

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में हो रही लगातार बारिश और बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफनाई हुई है। जिसके चलते कई तहसीलों के दर्जनों गांव या टापू में तब्दील हो गये हैं या फिर गाँवों में पानी घुस चुका है। कई गांव से संपर्क करने वाले मार्गों पर बाढ़ का पानी भर जाने से तब लोग नाव का सहारा लेने पर मजबूर हो गये हैं। ऐसे में विधायक देर रात करीब 12 बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक योगेश वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ नाव के सहारे गांव तक पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद पहुंचने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा- जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है, इसलिए मैं खुद आया हूं। जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूटती। प्रभावित ग्रामीणों का दर्द सुन विधायक ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। पूरे निरीक्षण को विधायक ने फेसबुक पर लाइव भी किया।
0
0
Report

UP के 2 शूटर गिरफ्तार: गणेश सिंह गिरोह सदस्य हत्या योजना उजागर

Jamshedpur, Jharkhand:गणेश सिंह गिरोह के सदस्य की हत्या करने आए यूपी के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद जमशेदपुर शहर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को एक और सफलता मिली है. निखार की हत्या में विफल होने के बाद अपराधी गणेश सिंह गिरोह के एक सदस्य की हत्या के लिए शहर आए 2 शूटरों को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या करने की सुपारी भी ली थी, लेकिन दोनों उसकी हत्या नहीं कर पाए. फिर दोनों ने गणेश सिंह गिरोह के दूसरे सदस्य की हत्या के लिए शहर पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की है. गुरुवार को प्रेस वार्ता में एसपी ऋषभ द्विवेदी ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. उसपर उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 10 मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपियों को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पाण्डेय घाट के पास से गिरफ्तार किया गया. भाड़ा के मकान में रह रहे थे एसपी ने बताया कि दोनों शूटरों को जमशेदपुर के सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह और अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव ने शहर बुलाया था. दोनों को कुम्हारपाड़ा स्थित अशोक कुमार के मकान में सुनील रजक के माध्यम से ठहराया गया था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने 19 अगस्त को निखार सबलोक की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी ली थी. लेकिन दोनों निखार की हत्या नहीं कर पाए. हालांकि, सुपारी की रकम के एडवांस को लेकर सिंटू सिंह से विवाद होने के कारण वे हत्या किए बिना उत्तर प्रदेश लौट गए थे. उन्हें एक अन्य व्यक्ति की हत्या के लिए टारगेट और सुपारी की रकम तय होने का इंतजार था. दोनों फिर गणेश गिरोह के एक सदस्य की हत्या के लिए जमशेदपुर पहुंचे. गिरोह के किस सदस्य की हत्या करनी है इसकी जानकारी दोनों को अशोक सिंह राघव से मिलनी थी. दोनों को यह नहीं पता था कि अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गणेश गिरोह के कई सदस्य विरोधी गुट के टार्गेट पर बताया जा रहा है कि गणेश सिंह गिरोह के निखार सबलोक की हत्या के बाद विरोधी गुट गणेश सिंह गिरोह के अन्य सदस्यों की हत्या भी करना चाहते थे. सूत्रों के अनुसार गणेश सिंह के रिश्तेदार विनोद सिंह, बागबेड़ा निवासी विजय सिंह उर्फ मोनू, नारायण की हत्या करने की योजना भी विरोधी गुट की थी. गणेश सिंह की रेकी भी की जा रही थी. इसके अलावा उसके साथियों की रेकी भी की जा रही थी. सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सिन्टू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह और अशोक सिंह राघव इनकी हत्या करने के लिए शूटरों को शहर बुलाया था. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए गणेश गिरोह के सदस्यों की हत्या की योजना बनाई गई थी. 24 अगस्त को निखार ही हुई थी हत्या 24 अगस्त को जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी स्थित 10th माइल स्टोन रेस्टोरेंट में हत्या की गई थी. उन्हें 11 गोलियां मारी गई थीं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों शूटर पहले निखार की हत्या के लिए शहर आए थे. लेकिन इनके विफल होने के बाद दूसरे शूटरों के माध्यम से निखार की हत्या कराई है. पुलिस ने निखार की हत्या मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अपराधी सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह की दिल्ली से गिरफ्तार होने की सूचना है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि सिंटू सिंह ने शूटरों को बुलाया था जबकि अशोक सिंह राघव फाइनेंस कर रहा था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top