icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow5 Sept 2024, 05:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव 2026: लोक कला और हस्तशिल्प के रंग सेधूम

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर जोधपुर मे पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान मारवाड़ की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के पहले दिन जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ के ऊंट दस्ते और केसरिया साफा पहने स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों से सजी यह हेरिटेज वॉक घंटाघर से रवाना होकर उम्मेद स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हेरिटेज वॉक के माध्यम से मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। आयोजन में शामिल प्रतिभागियों ने राजस्थान की लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। मारवाड़ महोत्सव के तहत दो दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही मूंछ प्रतियोगिता, साफा प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। महोत्सव में पतंगबाजी, हस्तशिल्प मेला और सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के जरिए मारवाड़ की लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा। मारवाड़ महोत्सव के आयोजन से जोधपुर की ऐतिहासिक पहचान, लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
0
0
Report

राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनाव: पानी, सड़क और विकास पर मतदाताओं की जोरदार प्रतिक्रिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में गांव री सरकार चुनबा खातर मतदान हो रह्यो है। गांवां में सरपंच अर वार्ड पंच चुनबा खातर मतदाता उत्साह सूं वोट दे रिया है। मतदान पूरा होवण री बाद देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित होवण री संभावना है। इण बीच गांव रा बुजुर्ग मतदाता भी विकास ने लेकर आपरी राय रख रिया है। जी मीडिया री टीम जद गांव पहुंची तो बुजुर्गां नै गांव री समस्यावां अर सरपंच सूं आपरी उम्मीदां बताई। बुजुर्गां रो कहणो है कि गांव में लंबे समय सूं पाणी री समस्या बनी हुई है। सड़कां री हालत भी ठीक कोनी है। गांव में मूलभूत सुविधावां रो विकास होणो जरूरी है, ताकि ग्रामीणां नै रोजमर्रा री जिंदगी में परेशानी कोनी आवे। बुजुर्गां रै मुताबिक, सरपंच पढ़ेलिख्यो होवें तो अच्छी बात है, पण सबसे जरूरी बात ई है कि उणने गांव री समझ होवे। गांव री समस्या जाणै, ग्रामीणां री पीड़ा समझै अर गांव रै भला खातर काम करै। सरपंच ऐसो होवणो चाहिए, जो चुनाव जीतबा पाछै भी जनता रै बीच रहैअर विकास रै वाद्यां ने पूरा करै। बुजुर्गां रो मानणो है कि जद गांव में पाणी, सड़क, शिक्षा अर दूसरी मूलभूत सुविधावां रो समाधान होसी, तभी गांव आदर्श गांव बण सकसी। अब देखण वाली बात ई है कि मतदाता किस उम्मीदवार पर भरोसो जतावै है अर गांव री विकास री जिम्मेदारी कुणने सौंपै है।
0
0
Report
Advertisement

खाद-बीज नमूनों की जाँच अब फेसलेस, पारदर्शी: डाक विभाग से एमओयू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर: राज्य में कृषि विभाग ने खाद-बीज और पेस्टिसाइड्स की जांच की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब इन आदानों के सैंपल लेने के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रहेगी और कॉन्टैक्टलेस होगी। डाक विभाग के साथ 3 वर्ष के लिए एमओयू किया गया है ताकि नमूनों की संग्रहण, परिवहन और लैब परीक्षण में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो। निरीक्षक केवल ऐप के जरिए डिजिटल सैंपल लेंगे और जियो-टैगिंग व सुरक्षित QR कोड पैकिंग की जाएगी। ऑटोमेटेड सिस्टम तय करेगा कि कौन सा सैंपल किस लैब में जाएगा, न लैब को डीलर-निर्माता की पहचान पता चलेगी, और नमूने स्पीड पोस्ट से सुरक्षित भेजे जाएंगे। डाक विभाग ने 'Book Now Pay Later' भी दी है। इससे घटिया कृषि सामग्री के बजाय क्वालिटी एडान किसानों तक पहुँचेंगे। AgriQMS ऐप से निरीक्षक नमूने लेंगे, लैब आवंटन रैंडम होगा, लैब-व्यापारी पहचान नहीं पाएंगे। मंत्री ने कहा किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं; प्रमाणिक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना और ईमानदार व्यापारियों को प्रोत्साहन देना।
0
0
Report

जोधपुर में शांतिपूर्ण मतदान शुरू, बालेसर में रिकॉर्ड मतदान दर्ज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में शांतिपूर्ण मतदान की शुरुआत, सुबह 10 बजे तक 24.01% वोटिंग बालेसर में सर्वाधिक 25.63 प्रतिशत मतदान, 14 ग्राम पंचायतों में sarpanch निर्विरोध निर्वाचित जोधपुर। पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जोधपुर जिले की छह पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान सुबह 10 बजे तक कुल 24.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान 60,840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 2,53,445 मतदाता पंजीकृत हैं। सुबह के मतदान आंकड़ों के अनुसार बालेसर पंचायत समिति में सर्वाधिक 25.63 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं आगोलाई में 25.22 प्रतिशत, शेखाला में 23.93 प्रतिशत, शेरगढ़ में 23.81 प्रतिशत, चाबा में 23.46 प्रतिशत और चामु पंचायत समिति में 22.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। चुनाव के दौरान 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें चाबा पंचायत समिति की पांच, चामु की चार, शेखाला की तीन, शेरगढ़ की एक और बालेसर की एक ग्राम पंचायत शामिल है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पंचायत समितियों में कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक मनीष देव ने बताया कि सुबह से ही मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के ग्राम पंचायत चुनावों में भारी उत्साह; 111 ग्राम पंचायतों में मतदान

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर सूं बड़ी खबर बीकानेर में पंच अर सरपंच रै चुनाव नै लैर ग्रामीणां में देखण नै मिल्यो भारी उत्साह 111 ग्राम पंचायतां में पंच अर सरपंच पदां खातर होयो मतदान खाजूवाला, छतरगढ़, पूगल अर रुणिया इलाकै में मतदान केंद्रां पर उमड़ी मतदातावां री भीड़ महिलावां अर युवावां में दिख्यो खासो उत्साह, सवेरे सूं ही वोट देण खातर पहुंचता रया मतदाता शांतिपूर्ण मतदान खातर पुलिस जाब्तो तैनात, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन री पूरी नजर गांव री सरकार चुनण खातर ग्रामीणां लोकतंत्र रै परब में बढ़-चढ़कर लियो भाग
0
0
Report
Advertisement

तुलेश्वर ग्राम में सरपंच चुनाव: पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं पर वोटिंग शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। गांव की सरकार चुनने के लिए जोधपुर जिले की छह पंचायत समितियों की 207 ग्राम पंचायतों में sarpanch और वार्ड पंच के चुनाव हो रहे हैं। इनमें 14 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। शेष पदों के लिए शनिवार सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गांवों में लोकतंत्र के इस उत्सव के बीच मतदाता अपने गांव के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहे हैं। सरपंच कैसा होना चाहिए, उसे क्यों चुना जाए और वह गांव के विकास के लिए क्या करेगा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए जी मीडिया की टीम तुलेश्वर गांव पहुंची। यहां सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। तीनों ही उम्मीदवारों ने गांव के विकास को अपना प्रमुख मुद्दा बताते हुए जनता से समर्थन और वोट की अपील की। पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ऐसा होना चाहिए, जो केवल चुनाव के समय वादे नहीं करे, बल्कि जीतने के बाद गांव की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करे। पेयजल संकट दूर करने के साथ सड़क, चिकित्सा सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने वाले उम्मीदवार को ही वे अपना प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में सरपंच पद के उम्मीदवारों की असली परीक्षा चुनाव जीतने के बाद होगी, जब उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। मतदान के बाद होगा फैसला गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब सभी की नजरें मतदान समाप्त होने के बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि तुलेश्वर गांव की कमान किस उम्मीदवार के हाथों में जाएगी और ग्रामीणों ने विकास की जिम्मेदारी किसे सौंपी है।
0
0
Report

सशक्त युवा संवाद

Kanpur, Uttar Pradesh:रामा यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम, राज्यसभा 6 स्थित रामा यूनिवर्सिटी के अडोटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने अंगवस्त्र और श्री राम दरबार का प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं को बहला-फुसलाकर सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिशों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद किया जा रहा है, ताकि युवा जागरूक रहें और किसी भी देशविरोधी या बाहरी शक्ति के बहकावे में आकर इस्तेमाल न हों। उन्होंने युवाओं से देशहित को प्राथमिकता देने की अपील की। वहीं, रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने कहा कि देश का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने सांसद प्रकाश पाल से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व संगठन मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केडी त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र तिवारी, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अनूप तिवारी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा सहित विशाल अवस्थी, राज राठौर, अमित पाल, धीरज सिंह ठाकुर और प्रमोद सिंह राजावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

सaharनपुर से नकली सिक्के बनाने के गिरोह के मास्टरमाइंड मिथिलेश चौरसिया गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:मधुबनी से करोड़ो के नकली सिक्के बनाने के गिरोह सम्बन्धित मिथिलेश चौरसिया हुआ गिरफ्तार। यूपी के सहारनपुर पुलिस ने राजनगर थाना के लड्डुगांव से किया गिरफ्तार। 12 सितम्बर को सहारनपुर पुलिस ने संतोष चौरसिया अभय सिंह सहित 5 शातिर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। मिथिलेश पर 70 करोड़ रुपये का नकली सिक्के खपाने के अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। 12 सितम्बर को सहारनपुर में पकड़ी गई थी नकली सिक्के की फैक्ट्री जहां 20 रुपये का नकली सिक्का तैयार किया जाता था। फैक्ट्री से 6 मशीन लाखो का जाली सिक्का सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया अन्तर्राज्यीय गिरोह में कई संदिग्धों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है जाली 20 रुपया का सिक्का तैयार करने में 6 रुपया की सामग्री लगती है और दस से पंद्रह रुपया में खपाने के लिए दिया जाता है। नेपाल बॉर्डर इलाके में ये जाली सिक्का आसानी से खपाया जाता है।
0
0
Report

होमगार्ड पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और रायफल से हत्या की धमकी देने का आरोप

ASAmit SinghFollow36m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक होमगार्ड पर आए दिन गाली-गलौज करने, दरवाजे पर चढ़कर धमकी देने और रायफल से हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित रामेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका दावा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी होमगार्ड आए दिन उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि डायल 112 पुलिस को सूचना देने और पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपी का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और रायफल से जान से मारने की धमकी दी।रामेश्वर सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी गांव के हरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने के मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आए दिन गांव के किसी न किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करता रहता है। इससे गांव के कई लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी के होमगार्ड विभाग में कार्यरत होने के कारण थाने में उसकी पकड़ है, जिसके चलते शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top