Back
डिंडोरी में एक दिन में अनुकंपा नियुक्ति के 33 प्रकरण निपटे, परिवारों को राहत
SMSandeep Mishra
Feb 03, 2026 01:15:38
Dindori, Madhya Pradesh
डिंडोरी में कलेक्टर की पहल पर शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का एक ही दिन में निराकरण करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निपटारा किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल की बैठक के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की मौजूदगी में तैंतीस शासकीय सेवकों के निधन के बाद पात्र परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर मौजूद शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने इसे जिला प्रशासन की एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में यह पहला अवसर है जब एक साथ तैंतीस दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिले हैं। साथ ही उन्होंने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने मानवता, संवेदना और संवेदनशीलता के साथ यह महत्वपूर्ण कार्य किया है। अनुकम्पा नियुक्ति पाकर दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन भी बेहद खुश नजर आये।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 03, 2026 02:33:110
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 03, 2026 02:32:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 03, 2026 02:31:340
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 03, 2026 02:31:190
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 02:31:020
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 03, 2026 02:30:500
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 02:17:560
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 03, 2026 02:17:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 02:16:290
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 03, 2026 02:16:100
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 02:00:460
Report
ARAmit Raj
FollowFeb 03, 2026 02:00:090
Report
ARAmit Raj
FollowFeb 03, 2026 01:45:280
Report