Back
मधेपुरा कॉलेज छात्रा खुशबू कुमारी मौत: परिवार मांग रहा उच्चस्तरीय जांच
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 03, 2026 02:31:34
Madhepura, Bihar
मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। देर रात मृतका के माता-पिता सहित अन्य परिजन मधेपुरा पहुंचे। बेटी का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे कॉलेज परिसर में गमगीन माहौल बना रहा।
इधर, मृतका की रूममेट संध्या कुमारी का बयान भी सामने आया है। संध्या ने बताया कि वे तीन छात्राएं एक ही कमरे में रहती थीं। सोमवार को दो बजे से क्लास थी, लेकिन खुशबू क्लास में नहीं गई। साढ़े तीन बजे जब वह क्लास से लौटी तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने आसपास के सीनियर और बैचमेट्स को सूचना दी। इसके बाद वार्डन को बुलाया गया। गार्ड्स द्वारा गेट खुलवाने पर बालकनी के दरवाजे से खुशबू की लाश फंदे से झूलती हुई मिली। संध्या ने कहा कि छह महीने से साथ रहने के दौरान खुशबू ने कभी किसी परेशानी की बात साझा नहीं की थी।
मृतका के पिता मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारलोचनपुर निवासी पवन सिंह ने बताया कि उन्हें उनकी बेटी की मौत की सूचना उसकी रूममेट ने दी, कॉलेज प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि रविवार को उनकी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी और वह बिल्कुल सामान्य थी। 27 जनवरी को ही वह घर से कॉलेज लौटी थी। सितंबर 2024 में उसका एडमिशन हुआ था और उसने कभी कॉलेज को लेकर शिकायत नहीं की थी।
परिजनों ने पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में ही शव को नीचे उतार दिया गया। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
हालांकि पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की बंद कमरे में मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। फिलहाल सबकी निगाहें मृतका के फोन डिटेल्स, एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकीं हैं।
बाइट - संध्या कुमारी, मृतका की रूममेट
बाइट - पवन सिंह, मृतका के पिता
बाइट - विजय कुमार, मृतका के परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:16:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 06:16:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 19, 2026 06:15:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:15:160
Report
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 19, 2026 06:03:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 06:03:19Noida, Uttar Pradesh:IndiaAIImpactSummit2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का AI-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन लाइव
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 19, 2026 06:02:530
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 06:01:490
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 19, 2026 06:01:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:01:14Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का बयान
बटुकों का सम्मान किया जा रहा है
लेकिन किसी का अपमान नही किया जाना चाहिए
आपस का विरोधाभास समाप्त करने में बीजेपी असफल है
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 19, 2026 06:00:580
Report