Back
धामनोद में गर्भवती महिला और शिशु की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
KSKamal Solanki
Feb 02, 2026 06:20:02
Dhar, Madhya Pradesh
धार जिले के धामनोद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जहां सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर करोड़ों खर्च करने का दावा कर रही है, वहीं एक गर्भवती महिला और उसकी कोख में पल रहे मासूम की मौत ने पूरे तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ये सिर्फ एक मौत नहीं… बल्कि दो ज़िंदगियों का सवाल है।
धार जिले के धामनोद में रविवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। मंडलेश्वर निवासी गर्भवती महिला गायत्री, पति दीपू, को प्रसव पीड़ा के चलते सुबह करीब 10 बजे निजी वाहन से धामनोद लाया गया। परिजनों के मुताबिक पहले महिला को धामनोद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार न होने की बात कहकर उसे शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शासकीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के साथ-साथ उसकी कोख में पल रहे मासूम ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल प्रबंधन ने पोस्टमार्टम की बात कही, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। लिखित सहमति लेने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंडलेश्वर से धामनोद तक गर्भवती महिला को निजी वाहन में क्यों लाना पड़ा? प्रदेश सरकार की 108 एम्बुलेंस, जननी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं आखिर मौके पर क्यों नज़र नहीं आईं?
दूसरा सवाल निजी अस्पताल को लेकर भी खड़ा होता है— अगर स्थिति गंभीर थी तो समय रहते इलाज या उच्च संस्थान में रेफर क्यों नहीं किया गया? सरकार महिला एवं मातृ स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है।
अब सवाल यह है कि इस मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या यह घटना भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगी, या फिर सरकार और स्वास्थ्य विभाग ठोस कार्रवाई करेगा?
डॉ कीर्ति बोरासी CBMO धनोद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:020
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 23:47:480
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:47:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 09, 2026 23:47:170
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 09, 2026 23:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 23:46:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:46:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 09, 2026 23:46:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 09, 2026 23:46:010
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 09, 2026 23:45:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:45:120
Report
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report