देवास में 9.44 करोड़ की लागत से बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 9.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर विधायक गायत्री राजे पवार और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जबकि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देवास को पहले भी कई सौगातें दी हैं। इस सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण से युवा खिलाड़ियों को बड़ी सुविधा और प्रोत्साहन मिलेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
