455001
देवास के बीमा रोड पर गड्ढों के खिलाफ चक्का जाम और धरना
Dewas, Madhya Pradesh:देवास शहर के बीमा रोड पर गड्ढों की समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार और रहवासियों ने आज धरना देकर चक्का जाम किया। पवार ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ती है, लेकिन यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पूर्व में की गई मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गड्ढों को जल्द ठीक किया जाए, अन्यथा वे फिर से आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रपति मुर्मू ने ओबुर के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड दिया – Faraz Ali
Noida, Uttar Pradesh:केवड़िया, गुजरात: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में लेखक-निर्देशक फ़राज़ अली को उनकी द्विभाषी नॉन-फ़ीचर फ़िल्म 'ओबुर' के लिए 'बेस्ट स्क्रिप्ट' का पुरस्कार प्रदान किया।0
0
Report
आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री एक्सपो से खुले अवसर
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग यूपी सहित आगरा की वेडिंग इंडस्ट्रील हब बनाने का सपना साकार करने के खुल रहे द्वार सरकार भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रदेश में खोल रहे नए नए अवसर आगरा में 21 और 22 सितंबर को हुआ वेडिंग इंडस्ट्रीज का महा expo यूपी सहित,राजस्थान,मध्य प्रदेश,साउथ के कई राज्यों के 2 हजार से ज्यादा उद्यमी और कारोबारी पहुंचे आगरा 21 सितंबर को पहले दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए शामिल 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में हुए 11 शेषन में इंडस्ट्रीज से जुड़े कारोबारियों ने सम्भावनाओं पर किया मंथन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आगरा,अयोध्या,बनारस,मथुरा सहित कई शहरों में खुल सकते है सफलता के द्वार जब डेस्टिनेशन वेडिंग में बजेगा यूपी का डंका तो प्रदेश को इकोनॉमी को भी लगेंगे पंख आगरा के पंच सितारा होटल आगरा ताज में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम समापन के दिन लघु उद्योग भारती के चेयरमैन राकेश गर्ग ने व्यापारियों से की चर्चा यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पर्याप्त साधन होटल,वेडिंग प्लानर, क्रिएटर, बैंड बजा भारत और बड़े बड़े केटर्स एक छत के नीचे आने से इंडस्ट्री को लगेंगे पंख0
0
Report
विकासनगर में अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : विकासनगर\n\nविकासनगर में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमर के पीछे देशी तमंचा लगाकर इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका शौक ज्यादा देर तक नहीं चल सका। चेकिंग के दौरान त्यागी फार्म हाउस के पास संदिग्ध तरीके से घूमने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान कालसी के दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र निवासी राज वर्मा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा वारदात के लिए नहीं, बल्कि शौक के तौर पर रखा था; पुलिस ने कहा अवैध हथियार रखना महज शौक नहीं, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध है। अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है और पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह गैरकानूनी हथियार कैसे पहुंचा।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के गैंग का पर्दाफाश: KIA Carens स्टीकर से रेकी कर घरों में चोरी
Fatehpur, Uttar Pradesh:राजनीतिक पार्टियों के स्टीकर की आड़ में चोरी का खेल, KIA Carens से करते थे रेकी अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया पर्दाफाश 7 शातिर चोर गिरफ्तार, बंद मकानों को निशाना बनाता था गिरोह KIA Carens कार पर लगा रखा था राजनीतिक दल का स्टीकर, पुलिस के मुताबिक नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल करते थे कार से रिहायशी इलाकों में पहुंचकर बंद मकानों की रेकी करते थे आरोपी मौका मिलते ही ताला और दरवाजा तोड़कर जेवरात व नकदी करते थे पार पुलिस ने कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल बरामद किए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 8 मोबाइल और ₹34,400 नकद बरामद साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में हुई चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा फतेहपुर के साथ मध्य प्रदेश में भी चोरी करने की बात सामने आई पुलिस के मुताबिक चोरी का माल आपस में बांटते और कुछ जेवरात औने-पौने दाम में बेच देते थे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को ₹25 हजार के इनाम से किया पुरस्कृत0
0
Report
UPI MDR शुल्क से व्यापारी चिंतित, क्या नकद लेनदेन बढ़ेगा?
Chhindwara, Madhya Pradesh:UPI पेमेंट पर शुल्क की आहट से बढ़ी चिंता, क्या डिजिटल पेमेंट से पड़ेगा जेब पर असर? छिंदवाड़ा में UPI पेमेंट को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी चिंताएं देखी जा रही है उनका कहना है कि व्यापार पहले से ही मंदा है और इस शुल्क से जो नुकसान उन्हें होने वाला है वो व्यापार को और नुकसान में ला देगा .वो पहले से ही GST देते है और अब यूपीआई पर भी शुल्क उन्हीं को वहन करना पड़ेगा तो वो नुकसान में ही जाएंगे उनके द्वारा भी इस व्यवस्था का विरोध जताया जा रहा है . UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों और व्यापारियों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर संभावित MDR शुल्क और नियमों में बदलाव की चर्चा के बीच व्यापारियों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बड़े UPI भुगतानों पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो क्या इसका असर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा? पेट्रोल पंप, किराना और अन्य बड़े भुगतानों में अगर अतिरिक्त लागत जुड़ती है, तो इसका असर रोजमर्रा के लेन-देन पर दिखाई दे सकता है वहीं व्यापारियों का कहना है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में 0.04 से 0.4 प्रतिशत तक का शुल्क भी उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है. इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर UPI भुगतान महंगा हुआ, तो क्या लोग दोबारा कैश का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं? हालांकि, संभावित नियमों और उनके वास्तविक प्रभाव को लेकर स्थिति आधिकारिक तौर पर स्पष्ट होना बाकी है. अंतिम तस्वीर नियम लागू होने के बाद ही सामने आएगी.फिलहाल नजर इसी बात पर है कि क्या UPI की आसान और तेज भुगतान व्यवस्था पर अतिरिक्त लागत का असर पड़ेगा, या डिजिटल पेमेंट पहले की तरह ही सुविधाजनक और किफायती बना रहेगा.0
0
Report
MP में कल से भारी बारिश, 17 जिलों में अति भारी अलर्ट जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में कल से फिर भारी बारिश का दौर 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर 17 जिलों में अति भारी से भारी बारिश का अलर्ट भोपाल-नर्मदापुरम संभाग भी प्रभावित MP में अब तक 33.7 इंच बारिश0
0
Report
Advertisement
फ्रैंकफर्ट में विद्यापति स्मृति समारोह: मिथिला की संस्कृति दुनिया के मंच पर पहचान बनी
Madhubani, Bihar:मिथिला की माटी की खुशबू और महाकवि विद्यापति की साहित्यिक गूंज अब यूरोप की धरती तक पहुंच चुकी है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में पहली बार महाकवि विद्यापति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय मैथिल प्रवासी संगठन की ओर से आयोजित इस विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में जर्मनी के साथ साथ अमेरिका इंग्लैण्ड अरब में रहने वाले प्रवासी मैथिल परिवारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह के माध्यम से मैथिली भाषा, साहित्य, संस्कृति, संगीत और मिथिला की परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। फ्रैंकफर्ट में आयोजित समारोह में भारत के महावाणिज्य दूत राजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मधुबनी के मंगरौनी गांव निवासी संगठन में सक्रीय आदर्श झा और केशव झा ने बताया कि पहली बार आयोजित यह समारोह महाकवि विद्यापति की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में मैथिली गीत-संगीत, रामायण की प्रस्तुति, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिथिला से जुड़ी प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। सांसद संजय झा और मंत्री नीतीश मिश्रा भी ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़े। समारोह में मौजूद दर्शकों ने विद्यापति समारोह में प्रस्तुत मिथिला के प्रसिद्ध छठ महापर्व, समा चकेवा की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।0
0
Report
प्रशांत किशोर का जमुई घटना पर सरकार पर तीखा हमला: अपराध मुक्त नहीं बिहार
Patna, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार और विधायक प्रशांत किशोर ने जमुई की घटना को लेकर सरकार पर बोला हमला और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ ही मैथिली ठाकुर पर भी कसा तंज प्रशांत किशोर ने कहा की जमुई की घटना भयावह और वीभत्स। ‘जंगलराज’ के नाम पर वोट लेकर पिछले 20 साल से शासन करने वाले लोगों के दावों पर यह एक करारा तमाचा है। और ज़्यादा चिंता की बात यह है कि यह एकमात्र घटना नहीं है। कुछ लोग यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि 'अरे, यह तो हो ही सकता है, कभी एक अपवाद के तौर पर इसको देखा जाए'। इसको अपवाद के तौर पर आपको नहीं देखना है, क्योंकि जब से सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बने हैं, लगातार हर हफ्ते-दो हफ्ते पर इस तरह की घटना आपको सुनने को मिलती है। वो चाहे नीट की छात्रा का रेप और हत्या का मामला हो, या बेगूसराय की लड़की को होटल से उसके पिता के सामने मध्य रात्रि में रूम से खींचने की बात हो, या अभी जो जमुई की घटना हुई है। यह सीधा दिखाता है कि यह सरकार का जो दावा है कि 'हम अपराध मुक्त बना रहे हैं', यह अपराध मुक्त नहीं, यह पूरे बिहार को अपराध युक्त बना रहे हैं। और इनसे रुकने वाला नहीं है। और इसको अपवाद कहकर खारिज करने की जो लोग कोशिश कर रहे हैं, उनको जनता को इस बात का जवाब देना चाहिए कि अगर यह अपवाद है, तो नीट की छात्रा के साथ जो हुआ वह क्या था? जो बेगूसराय की बच्ची के साथ होटल में घटना हुई, वह क्या था? और उसमें कितने पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड किए गए? किन पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई? कुछ भी नहीं हुआ, खानापूर्ति हुई, जांच चल रहा है। एक भी कोई अफसर अगर सस्पेंड हुआ हो, अपनी नौकरी जिसकी गई हो, तो आप बताइए। कोई जवाबदेही फिक्स की गई हो, तो बताइए। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा मैंने आपको पहले ही कहा कि छिटपुट घटना या इसको अपवाद बताने वाले लोग को जवाब देना चाहिए कि इस सरकार के आने के बाद ऐसी छिटपुट कितनी घटनाएं हुई हैं, और उन घटनाओं पर सरकार ने क्या एक्शन लिया है? लेकिन बड़ी चिंता की बात यह है कि बिहार के लोगों को यह देखने-समझने की ज़रूरत है कि अगर आप अपराध और अपराधियों को अपने वोट से संरक्षित करते रहेंगे, मोदी जी के नाम पर वोट देते रहेंगे, तो आपके बच्चे और बच्चियों के साथ यही होगा। मोदी जी ने नारा दिया है 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'। नारा ठीक है, अब समय है खाली उसमें एक शब्द जोड़ने का—'खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ, खुद ही अपनी बेटी को बचाओ'। एक शब्द जोड़ना है: 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' तो 'बेटी को खुद बचाओ, बेटी को खुद पढ़ाओ'। मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे, न उनकी सुरक्षा की चिंता करेंगे। सरकार ने एक्शन एक्शन लिया है। गिरफ्तारी भी हो गई है प्रशांत किशोर ने कहा किसकी गिरफ्तारी हुई? भाई, वहां पर जो तीन नाबालिगों की हुई है। तो नाबालिग अपराधियों को कैसे कानून के शिकंजे से बचना और बचाना है, यह सम्राट चौधरी से बेहतर कौन जानता है? यह तो उनको खूब इसकी समझ है कि नाबालिग होने का लाभ कैसे लिया जाता है। और बिहार की जनता... नियति भी एक चीज़ है न। बिहार की जनता ये दिखा रही है कि देखिए, इतना वीभत्स अपराध करने वाले व्यक्ति इसलिए बच जाएंगे क्योंकि वो नाबालिग हैं। तो जिस अपराध का आरोप सम्राट चौधरी पर है, वो भी इसीलिए बच गए थे कि उन्होंने अपने आपको तब नाबालिग बताया था। तो आज बिहार की जनता को फिर से उस घटना को रिकॉल करने की ज़रूरत है कि अगर नाबालिग होने से ही आपके द्वारा किया गया अपराध... आपको अपराधी न माना जाए, तो जो आज घटना जमुई में हुई है और जो बच्चों को दोषी बताकर सरकार ने पकड़ा है, उनको भी नाबालिग हैं... उनको भी आप माफ़ कर दीजिए। नालंदा में भी गमछे का रंग गेरुआ था, जमुई में भी गमछे का रंग गेरुआ है। कुछ बोल नहीं रहे हैं सम्राट चौधरी? भैया, ऐसा है जन सुराज और प्रशांत किशोर रोज बोल रहे हैं कि गमछे का रंग हरा हो या नीला हो, पीला हो या गेरुआ हो, जो अपराधी है वो अपराधी है। गमछे का रंग देखकर, जाति और धरम देखकर वोट दोगे, तो आपके और आपके बच्चों के लिए न पढ़ाई होगी, न रोज़गार होगा, न उनके लिए सुरक्षा होगी। यह बिहार के लोगों को देखने की ज़रूरत है। बाढ़ में 50 लाख लोग घिरे हुए हैं और जिस मोदी जी, जिस अमित शाह के नाम पर आपने वोट दिया, वो लोग दीवाली मना रहे हैं अपने बर्थडे का। लेकिन यहां के लोग समझने वाले नहीं हैं。 जिस मुख्यमंत्री ने कहा कि 'अगर किसी को कोई हाथ लगा दे, तो मैं अगली सुबह इस्तीफ़ा दे दूंगा', सुबह से आज दोपहर हो गई, यह घटना तो 19 की है, कहां है सम्राट चौधरी का इस्तीफा? जिस मैथिली ठाकुर को लोग आइकॉन बनाकर दरभंगा में वोट करके जिताए हैं, वो अंबानी जी के यहां परफ़ॉर्मेंस कर रही हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही हैं, उनके यहां गणेश उत्सव में भाग ले रही हैं। उनके लोग यहां बाढ़ में डूबे हुए हैं, यहां पर बच्चियों के साथ अपराध हो रहा है, और वहां पर खड़े होकर वो ज्ञान दे रही हैं कि 'देखिए, 12:00 बजे रात में भी बिहार में आप अकेले घूम सकते हैं'। तो मैथिली ठाकुर जी, आप इसलिए घूम सकती हैं क्योंकि आप विधायिका हैं। कोई सामान्य लड़की 12:00 बजे यहां घूम सकती हो, ऐसा मुझे लगता नहीं है। जो स्थिति है बिहार में आज, लड़कियों की बात छोड़ दीजिए, लड़के 12:00 बजे घूमने में भी दो बार सोच रहे हैं। आरजेडी को खुद ही अपराधी पार्टी है, तो वो अपराध का ही बात करेगा। एनकाउंटर करने से अगर अपराध रुक जाता है, तो नवंबर के बाद samrat चौधरी के उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद जितने एनकाउंटर हुए हैं, बिहार तो सबसे शांतिप्रिय राज्य बन गया होता। एनकाउंटर करने से अपराध नहीं रुकेगा। जब तक बालू माफिया, शराब माफिया, ये लोग सत्ता में रहेंगे... आप इस सारे अपराध को कहीं न कहीं बैक जोड़िएगा, तो आपको उसमें शराब से, बालू से जुड़े हुए लोग मिलेंगे। भ्रष्टाचारी मिलेंगे, अपराधी मिलेंगे। आप बालू माफिया पूरे बिहार में राज करता रहेगा, शराब का माफिया हर जगह राज करता रहेगा, थानों में वसूली होती रहेगी, और यहां अपराध मुक्त हो जाएगा? आप बताइए तो ज़रा सम्राट चौधरी ने कितने अफसरों पर, पुलिस थाना में कार्रवाई करवाई है जहां पर शराब बिक रहा है? चाहे यहां पर रोशन यादव की हत्या हुई है मधुबनी में, वो भी शराब से जुड़ा मामला है। बंटी यादव का यहां हत्या हुई, वो भी शराब से जुड़ा मामला है। यह जो जमुई में घटना हुई है, इसमें भी लोग बता रहे हैं कि बालू माफिया से जुड़े हुए लोग ही वहां पर खड़े थे। जब तक जड़ को नहीं सुधारिएगा, तब तक कैसे सुधार होगा? आप पूरे समाज में, हर ज़िले में, प्रखंड में, शहर में, बालू माफिया, शराब माफिया पैसे के बल पर अपना आतंक मचाए हुए हैं, और आप कह रहे हैं कि हम अपराध मुक्त बना देंगे? एक भी बालू माफिया का एनकाउंटर हुआ हो, तो ज़रा बता दीजिए? एक भी शराब माफिया का एनकाउंटर हुआ हो, तो बता दीजिए? जिन थानों में लाखों रुपए की वसूली हो रही है बालू और शराब माफियाओं के ज़रिए, कोई सस्पेंड हुआ हो तो बता दीजिए? सम्राट चौधरी तो सरकारी पैसे से प्रायोजित 'आज तक' के पंचायत में बैठकर ऐसे बात कर रहे हैं जैसे बिहार जो है, वो इंग्लैंड बन गया है। सब रोज़गार की उन्होंने व्यवस्था कर दी, बिहार में बाढ़ है ही नहीं, सारा इंफ्रास्ट्रक्चर बन गया, सारे लोग रोज़गार... सबको मिल गया। सम्राट चौधरी की बात सुनिएगा, तब तो बिहार में कुछ करने की ज़रूरत ही नहीं है। बिहार तो एकदम इंग्लैंड बन गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं तो कुर्सी छोड़ दे और इस्तीफा दे दे एमएलसी चुनाव के डेट आने पर प्रशांत किशोर ने कहा अब लो! भाई, 202 विधायक के नेता होने के बाद भी अगर मजबूर हैं, तो 243 के विधानसभा में 343 विधायक तो उनका जीत नहीं सकता है। विधान परिषद चुनाव की घोषणा हो गई है, तो चुनाव 23 तारीख को होगा। और जनता... चूंकि ये जो मतदाता है, वो जैसे बाकीपुर में मैंने कहा था कि बिहार के सबसे पढ़े-लिखे और प्रबुद्ध मतदाता हैं, वैसे ही इन एमएलसी चुनावों में बिहार के पढ़े-लिखे, स्नातक, शिक्षक वो वोट कर रहे होंगे। और उनसे एक ही अपील मैं करूंगा कि मेरे भाई, अपराधी और अनपढ़ लोगों को नेतृत्व मत दीजिए। अगर अनपढ़ों को, अपराधियों को आप अपना नेतृत्व देंगे, कुर्सी पर बैठाएंगे, तो आपका और आपके बच्चों का भविष्य नहीं सुधर सकता है। तो कम से कम अगर आप अपने आपको स्नातक बताते हैं, अपने को शिक्षक बताते हैं, तो ये संकल्प लीजिए कि एक भी वोट सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली अनपढ़ और अपराधी सरकार को नहीं देंगे, एनडीए के लोगों को एक भी वोट नहीं देंगे। तभी बिहार में बदलाव की शुरुआत हो सकती है, वरना इस तरह की बात, इस तरह के अपराध, इस तरह की महामारी, इस तरह का बाढ़, इस तरह की अशिक्षা, इस तरह की बेरोज़गारी बिहार में बनी रहेगी।0
0
Report
पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी पर साजिश के आरोप, 58 बिजनेस पते रजिस्टर्ड
New Delhi, Delhi:पंजाब चुनाव से पहले एक बीजेपी की बड़ी साजिश। आम आदमी पार्टी के पते पर 58 बिजनेस रजिस्टर्ड किए गए हैं। केंद्र सरकार इसकी जांच करें। हमने दिल्ली पुलिस से कमिश्नर और जीएसटी कमिश्नर को भी इस पूरे मामले में लिखा है। यह गलती नहीं हो सकती क्योंकि बिजनेस रजिस्टर्ड करने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता और कागजी कार्यवाही होती है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ नगर परिषद में उपसभापति चुनाव परिणाम घोषित: रेखा जैन निर्वाचित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद में उपसभापति चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. उपसभापति पद के लिए भाजपा से विजय जटिया और कांग्रेस से रेखा जैन थे आमने-सामने. मतदान के बाद कांग्रेस की रेखा जैन को 24 वोट मिले, भाजपा के विजय जटिया को 16 वोट मिले. सबसे बड़ी बात रही कि भाजपा के किसी पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी रेखा जैन को मिला. प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के 20 पार्षद, भाजपा के 17 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं. कांग्रेस प्रत्याशी रेखा जैन को कांग्रेस के 20 वोटों के अलावा 4 अतिरिक्त वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय जटिया को 16 वोट मिले. उपसभापति चुनाव के नतीजे से तीन निर्दलीय पार्षदों के रुख को लेकर भी चर्चाएं तेज. रेखा जैन के उपसभापति बनने का परिणाम घोषित.0
0
Report
सहारनपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नाबिन अजाब चौधरी के आवास पर लंच
Noida, Uttar Pradesh:SAHARANPUR (UTTAR PRADESH): BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN SITS FOR LUNCH AT SANT RAVIDAS TEMPLE COMMITTEE PRESIDENT AJAB CHAUDHARY'S RESIDENCE / VISUALS0
0
Report
बस्सी में बाबूलाल शर्मा बने नगर पालिका उपाध्यक्ष, वार्ड 11 से मिली जीत
Dudu, Rajasthan:बस्सी - कानोता नगर पालिका उपाध्यक्ष बने कांग्रेस के बाबूलाल शर्मा वार्ड नंबर 11 से जीत दर्ज की है बाबूलाल ने। भाजपा से जितेंद्र शर्मा को मिले 6 मतदान वही बाबूलाल शर्मा को मिले 14 मतदान रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
झारखंड तंजीम ने 63 लाख मतदाताओं के चिन्हांकन के समयसीमा बढ़ाने की मांग की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड तंजीम का प्रतिनिधि मंडल शमशेर आलम के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मुलाकात किया प्रतिनिधिमंडल में फहीम अहमद सरवर आलम महबूब आलम तनवीर गद्दी अब्दुल रहमान शामिल हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में SIR के तहत मतदाताओं का चिन्हितकरण जारी है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में आ रहे दावा आपत्ति आवेदन की सुनवाई हो रही है जो 63 लाख हैं और इतने मतदाताओं का चिन्हितकरण 30 सितम्बर तक संभव नहीं है इसलिए समय सीमा बढ़ाया जाए। SIR प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की गई। मुलाकात के बाद झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मांगों पर विचार करते हुए समय सीमा बढ़ाने एवं प्रक्रिया को सरल बनाने का आश्वासन दिया, साथ ही एक भी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटने का भरोसा भी दिया। आलम ने झारखंड के पड़ोसी राज्य में हुए SIR के अनुभव के आधार पर विदेशी नागरिक के नाम पर मुसलमानों को टारगेट किए जाने का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि झारखंड में विदेशी नागरिक के नाम पर अल्पसंख्यक मुसलमानों को अगर परेशान किया जाएगा तो झारखंड तंजीम चुप नहीं बैठेंगी।0
0
Report
सायला नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के मांगीलाल फोलामुथा विजयी
Jaipur, Rajasthan:सायला, जालोर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सायला नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम जारी हो गया है। भाजपा के मांगीलाल फोलामुथा उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। मांगीलाल फोलामुथा को कुल 18 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मूलाराम मेघवाल को 7 मत प्राप्त हुए। सायला नगर पालिका में भाजपा के 17 निर्वाचित पार्षद थे, वहीं एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को कुल 18 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सूरजभान बिश्नोई ने चुनाव परिणाम जारी किया। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल नजर आया और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई। सायला नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है।0
0
Report
एंबुलेंस में मरीज की जगह मवेशी तस्करी, तीन पशु बरामद
Guwahati, Assam:एंबुलेंस में मरीज की जगह तस्करी के मवेशी धुबरी जिले में तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एंबुलेंस में मरीज की जगह तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन मवेशी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गोलकगंज के आगमनी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदी एक एंबुलेंस को जब्त किया है। यह एंबुलेंस पश्चिम बंगाल की तरफ से आगमनी के खेरबाड़ी होते हुए गौरीपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, खेरबाड़ी चौथे खंड गांव के पास संदिग्ध एंबुलेंस को रोकने की कोशिश की गई। चालक एंबुलेंस लेकर भागने लगा, जिसके बाद आगमनी पुलिस ने पीछा किया और रतियादह ट्रैफिक प्वाइंट के पास एंबेलंस को रोक लिया। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर से तीन मवेशी बरामद किए गए। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। जब्त वाहन का नंबर ML-13 A-7086 बताया गया है। अब सवाल यह है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस आखिर मवेशियों की तस्करी के लिए कैसे इस्तेमाल हो रही थी? पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
