Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dewas455001

देवास में नवागत SP पुनीत गहलोत ने किया पैदल भ्रमण, दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आश्वासन

Oct 26, 2024 06:37:18
Dewas, Madhya Pradesh

नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने शुक्रवार शाम देवास शहर के एमजी रोड का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह दौरा किया ताकि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा सके। शहर में जॉइनिंग के दूसरे दिन ही उन्होंने पुलिस बल के साथ भ्रमण कर लोगों को आश्वासन दिया कि त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 06:31:14
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिठाई की दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से की जा रही थी रिफलिंग, रिफलिंग के दौरान पास में दूसरे सिलेंडर पर हो रहा था दूध गर्म, रिफलिंग के दौरान निकली चिंगारी से घरेलू सिलेंडर फटा, हुआ जोरदार धमाका, धमाके से आसपास के शीशे तक टूटे, दुकान भी हुई क्षतिगस्त, मिठाई दुकानदार झुलसा, दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी तिराहे का मामला。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 20, 2026 06:30:58
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं, सीएम योगी, आरएसएस और बीजेपी की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है- सूत्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक दोपहर बाद होगी जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार , संगठन पुनर्गठन समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज , जल्द हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार कोर कमेटी की बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार रहेंगे मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक में रहेंगे मौजूद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लेकर हो सकता मंथन, संगठन पुनर्गठन को लेकर चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों हेतु संगठन को मजबूत करने की रणनीति 2 महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे अरूण कुमार सूत्रों की मानें तो यूपी सरकार के कई मंत्री बीजेपी संगठन में आ सकते हैं और कई बीजेपी संगठन से यूपी सरकार में मंत्री बन सकते हैं। इनके मंत्री बनने की चर्चा चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, अशोक कटारिया मंत्री बनाए जा सकते हैं। पूजा पाल मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है। बलदेव औलख, राज्यमंत्री (प्रमोट किया जा सकता है), गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी, प्रदेश महामंत्री को मंत्री बनाया जा सकता है असीम अरुण को प्रमोट किया जा सकता है
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 06:27:55
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद मे फिरोजाबाद शिकोहाबाद ‌ टूंडला जसराना सभी जगह पर सुबह से बारिश मौसम ने करवट बदली जनपद में हुआ मौसम में अचानक बदलाव सुबह से हो रही है बारिश रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है‌ मौसम के बदलाव से किसानों को हुई चिंता ‌ बारिश में फसल बारिश पड़ने से किसानों की फसलों को होगा भारी नुकसान गेंहू, सरसों, मटर, आलू जैसी खेती के लिए हानिकारक हो सकती है बारिश लेकिन कई जगहों पर मौसम में बदलाव से लोगो को मिली राहत, मौसम हुआ सर्द बारिश के चलते नवरात्र में के दूसरे दिन मंदिरों में‌ नहीं देखी भक्तों की भीड़ नवरात्र महोत्सव पर बारिश ने फैरा पानी मंदिरों के बाहर भी पड़ा रहा सन्नाटा ‌ मौसम विभाग ने बारिश और मौसम को लेकर किया अलर्ट।
473
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 20, 2026 06:20:09
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जी-वर्ग: जवाजा ब्यावर में अल्प सूचना पर ग्राम सभा का बहिष्कार। ग्राम विकास अधिकारियों ने विशेष ग्राम सभा का पूर्ण बहिष्कार किया। संघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नियमानुसार 15 दिन के बजाय मात्र 20 घंटे पहले सूचना दी गई। साथ ही, पदोन्नति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शित किया गया। बीडीडीओ के निर्देश पर कनिष्ठ सहायकों को ग्राम सभा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन धरातल पर आदेश बेअसर रहे। सरवीना, लोटियाना और सूरजपुरा जैसी पंचायतों में सुबह 11 बजे तक ताले नहीं खुले। नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की खींचतान के चलते ग्रामीण परेशान होते रहे और विशेष ग्राम सभाएं पूरी तरह विफल साबित हुईं।
407
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Mar 20, 2026 06:19:05
Koderma, Jharkhand:ईद, सरहुल और रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कोडरमा जिला प्रशासन में व्यापक तैयारी की है। जिले के तकरीबन सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण माहौल कायम कर लिया गया है। इसके अलावा त्योहारों के दौरान स्थिति नियंत्रण को लेकर भी जिला प्रशासन ने तैयारी की है। पर्व में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए डीएसपी की अगुवाई में एक विशेष टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा तय रूट से रामनवमी का जुलूस निकालने और डीजे नहीं बजाने की खास हिदायत अखाड़ा कमेटी को दी गई है। पर्व-त्योहारों के दौरान अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि सभी पर्व और त्योहार को लोग भाईचारा के साथ मनाएं, यही उनकी अपील है।
526
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 20, 2026 06:18:39
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक әйел ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.640 किलोग्राम गांजा (इंटरमीडिएट क्वांटिटी) बरामद हुआ है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के अनुसार, कस्तूरबा नगर की रहने वाली रितु नामक महिला अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में लिप्त है। छापेमारी करके 37 वर्षीय रितु को गिरफ्तार किया गया और उसके घर से सफेद पॉलिथीन बैग में रखा 1.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना विवेक विहार में FIR नंबर 97/26 के तहत धारा 20/25 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने सप्लायर का नाम उजागर किया है और पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी के पूर्व में एक्साइज एक्ट और NDPS एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं और आर्थिक तंगी के चलते वह इस अवैध धंधे में शामिल हुई थी। उसे पूर्व दिल्ली से एक वर्ष के लिए बाहर किया गया भी गया था। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
356
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 20, 2026 06:15:14
New Delhi, Delhi:दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है, दिल्ली सरकार 24 मार्च को अपना दूसरा बजट पेश करेगी. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि हमने दिल्ली की 700 मार्केट एसोसिएशनों और 56 इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री मालिकों की सभी प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखकर 11 सुझावों का मांगपत्र सीएम रेखा गुप्ता को भेजा है। 1. बवाना, भोरगढ, झिलमिल, बदली जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया जाए 2. दिल्ली में 50 से ज्यादा जगहों पर सर्कल रेट की विसंगतियां हैं, उनको ठीक किया जाए 3. दिल्ली में मिनिमम वेजेज, पड़ोसी राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है उनको तर्कसंगत किया जाए 4. दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की दरें, दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है, उनको तर्क संगत किया जाए 5. दिल्ली में गोदामों के रखरखाव के लिए अलग वेयर हाउस पॉलिसी बनाई जाए 6. पिछले बजट में व्यापारी कल्याण बोर्ड की घोषणा की गई थी उसका शीघ्र घटन किया जाए 7. दिल्ली में दुबई और चीन की तर्ज परShopping Festival आयोजित किए जाएं 8. चांदनी चौक, सदर बाजार समेत ऐतिहासिक बाजारों के लिए अलग से रिडेवलपमेंट स्कीम बननी चाहिए 9. दिल्ली के व्यापारियों का माल देश विदेश में पहुंचे, उसके लिए दिल्ली बाजार पोर्टल बनाया जाए 10. दिल्ली के बाजारों में मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के साथ साथ अवैध रेहड़ी पटरी लगती हैं, उनके लिए अलग से जगह चिन्हित की जाए 11. ईज ऑफ बिजनेस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए
384
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 20, 2026 06:09:09
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन के चालक ने एसडीएम की कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस समय और भी तनावपूर्ण हो गई जब टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे वहां मौजूद सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी वाहन चालक पूरी तरह से नशे में धुत्त था, जिसकी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी चालक को वाहन सहित तत्काल हिरासत में लेकर रतनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जहाँ पुलिस अब इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
875
comment0
Report
Advertisement
Back to top