देवास में गणेश पंडालों में भक्तों की बढ़ती भीड़, भव्य आरती का आयोजन
Dewas, Madhya Pradesh:शहर में भगवान गणेश के पंडालों में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन आरती और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। लक्ष्मीपुरम स्थित एकता क्लब द्वारा एक भव्य और आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है जहां भव्य आरती का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश स्थापना के साथ कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
