Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dewas455001

Dewas: युवक कांग्रेस ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन, राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

Mar 22, 2025 17:31:01
Dewas, Madhya Pradesh

शहर के सयाजी द्वार पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया। उनका कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री हंसी-मजाक और नमस्कार करते रहे जो एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति के लिए अनुचित है। इस कृत्य से हर भारतीय आक्रोशित है, इसलिए युवक कांग्रेस ने उनका विरोध जताया और नारेबाजी की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Nov 01, 2025 15:47:22
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Nov 01, 2025 15:47:01
Mau, Uttar Pradesh:आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के बहलोलपुर में भाजपा पर निशाना साधा। वे शहीद विनोद यादव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने 'SIR' (एसएआर) को विपक्षी दलों के वोट काटने का हथकंडा बताया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और मतदाता 'SIR' को लेकर सतर्क हैं। उन्होंने दावा किया कि 'SIR' का उद्देश्य केवल विपक्षी पार्टियों के वोट काटना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 11 साल में घुसपैठियों को क्यों नहीं रोका जा सका। उन्होंने नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए, कहा कि यह चुनाव आयोग का काम नहीं बल्कि बहानेबाजी है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर भी टिप्पणी की। उन्होंने मोकामा की घटना का जिक्र करते हुए कहा- यदि कोई हत्या हो जाए तो इस्तीफा देने की बात करने वाले अब कहां है। उन्होंने भाजपा पर सुशासन के नाम पर लालू यादव के शासन को बदनाम करने का आरोप लगाया। अनंत सिंह की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर यादव ने कहा कि उन्हें जेल में होना चाहिए। बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ की रैलियों पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी ने कुछ नहीं किया, उन्हें केवल नफरत फैलाने के लिए पूरे country में बुलाया जाता है। ओपी राजभर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह अपनी घोसी विधानसभा में नहीं दिखते, तो बिहार में उन्हें कहां ढूंढा जाए।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 01, 2025 15:46:45
Tehran, Tehran Province:ଏଭଳି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋହନା ବ୍ଲକ ଖରିଗୁମା ଗାଁ ରେ ଗାଁ ର ଅବଳା ପାଲ ରବିବାର ଛେଳିଗଡ଼ ଗାଁ ରେ ଏକ ବାଇକ ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ଗୁରୁତର ଆହାତ ହୋଇଥିଲେ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଥମେ ଛେଳିଗଡ଼ ଚନ୍ଦ୍ରଗିରି ବ୍ରହ୍ମହପୁର ପରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ସ୍ଥିତ ଏଇମ୍ସ ରେ ଚିକିତ୍ସା କରାଇଥିଲେ, ହେଲେ ଏଇମ୍ସ ମେଡିକାଲ ରେ ଡାକ୍ତର ଅବଳା ଙ୍କ ବ୍ରୋଇନ ଡେଡ ଘୋଷଣା କରିଥିଲେ, ଏହାପରେ ପରିବାର ଲୋକେ ଉତ୍କଳ ହସ୍ପିଟାଲ କୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିଥିଲେ, ଅବଳା ଖୁବ କମ ଦିନ ବଞ୍ଚିବେ ବୋଲି ପରିବାର ଲୋକେ ଡାକ୍ତର ଙ୍କ ଠାରୁ ଶୁଣିବା ପରେ ଅବଳା ଙ୍କ ପରିବାର ଲୋକେ ଅବଳା ଙ୍କ ଅଙ୍ଗ ଦାନ କରିଛନ୍ତି, ଅବଳା ନିଜର କିଡ଼ନୀ ଓ ଫୁସଫୁସ ଦାନ କରି ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ରେ ଚର୍ଚ୍ଚା ରହିଛନ୍ତି, ଆଜି ଅବଳା ଙ୍କ ମର ଶରୀର ନିଜ ଗାଁ କୁ ଆଣି ପୋଲିସ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଗାର୍ଡ ଅଫ ଅନର ଦେଇ ଶେଷ କୃତ୍ୟ ସମ୍ପନ କରାଯାଇଛି।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Nov 01, 2025 15:46:23
Delhi, Delhi:मैं आज अपने सभी भाई बहनों को यह विश्वास दिलाना चाहती हु कि कोई भी आने वाले वक्त में दिल्ली को दुख नहीं दे पाएगा आने वाले समय में दिल्ली को आगे बढ़ना है विकसित बनना है दिल्ली में हर एक चीज को पूरी तरह से ठीक करना है, दिल्ली को पूरी तरह से एक विकसित राजधानी बनना है यह दिल्ली भी हमारी है यह देश भी हमारा है मेरी दिल्ली मेरा देश हमेशा आगे बढ़ता रहे और इससे आगे लेजाने में हम सबका साथ और योगदान हो अनेकों अनेक राज्यों के कार्यक्रम हमने यह देखे में धन्यवाद करती हु कपिल मिश्रा जी का इतने भव्य कार्यक्रम के लिए इस बार जब छठ मनाई तो लोगों ने कहा कि बिहार के चुनाव है इसलिए छठ दिल्ली में मनाई लेकिन में उन लोगों को यह कहना चाहती हु कि यह देश की राजधानी दिल्ली है यह पर सभी राज्यों के त्योहार पूरे धूम धाम से यह मनाए जाएंगे हम इस भारत भूमि के लिए जिएंगी और इससे आगे लेजाएंगे
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Nov 01, 2025 15:46:08
Jaipur, Rajasthan:मामले में शिकायतकर्ता अशोक पाठक और उनके वकील आशीष कुमार सिंह की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने एकल पट्टा प्रकरण में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल सहित अन्य के पक्ष में दी गई एसीबी की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ एसीबी कोर्ट में लंबित प्रोटेस्ट पिटिशन पर सुनवाई का रास्ता साफ कर दिया है। अदालत ने एसीबी कोर्ट को कहा है कि वह इस पर नियमानुसार सुनवाई कर सकता है। इसके अलावा अदालत ने एसीबी को मामले में अग्रिम जांच की छूट दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई पांच दिसंबर को तय की है। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा ने यह आदेश शांति धारीवाल की याचिका पर दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि एसीबी की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटिशन लंबित चल रही हैं और इन पिटिशन पर निर्णय का अधिकार केवल ट्रायल कोर्ट को ही है। बॉडी- राज्य政府 के एएसजी एसवी राजू व एएजी शिव मंगल शर्मा ने अदालत को बताया कि शांति धारीवाल की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, एसीबी की 12 जून को दी क्लोजर रिपोर्ट से उन्हें क्लीन चिट दी है और उनके खिलाफ कोई चार्जशीट ही पेश नहीं की थी। इन क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ परिवादी की प्रोटेस्ट पिटिशन अभी एसीबी कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में ट्रायल कोर्ट की न्यायिक प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए। वहीं धारीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीआर बाजवा ने कहा कि प्रारम्भिक शिकायत में धारीवाल का नाम था, जांच अधिकारी के क्लीन चिट देने के बाद ट्रायल कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी। उन्हें इसे रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में आपराधिक याचिका दायर करने का अधिकार है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Nov 01, 2025 15:45:45
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जनपद के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बड़े धूमधाम से मनाया गया इगास पर्व बग्वाल. ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बड़े हर्ष उल्लास के साथ ईगास पर्व बग्वाल मनाया गया। साथ ही जिलाधिकारी सहित तमाम जनपद के अधिकारी और स्थानीय लोग ईगास पर्व में शामिल हुए। भेलू पूजन किया गया और अधिकारियों तथा जिला पंचायत अध्यक्ष ने ईगास पर्व में शामिल हुए सभी स्थानीय लोगों के साथ भेलु नृत्य किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में रसों तांदी लोक नृत्य किया गया। बताते चलें कि ईगास पर्व दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है और राज्य सरकार की तरफ से जिला प्रशासन को ईगास पर्व को जिला स्तर पर बड़े धूमधाम से मनाने के निर्देश हैं।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 01, 2025 15:45:27
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय खेमराज कुशवाह नाम के अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में उनके ही घर की बालकनी में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ इलाके की है, जहां खेमराज कुशवाह नाम के अधेड़ का शव उनके मकान की बालकनी में सिर के बल उल्टा पड़ा था। सबसे पहले उनके भतीजे ने उन्हें इस हालत में देखा, और सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, हालांकि़ कि परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले देव और मुलायम नाम के युवक खेमराज कुशवाह से पूर्व भी के बार विवाद कर चुके थे और उन पर तांत्रिक क्रियाओं का शक रखते थे। पहले भी दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी वजह से उनकी दुश्मनी चली आ रही थी। वहीं परिजनों के आरोप की बाद पुलिस ने बताया है कि प्राथमिकी जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 01, 2025 15:45:11
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग :किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवज़ा,जी मीडिया की खबर का असर अब साफ़ नज़र आने लगा है। सीधी ज़िले में प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने तुरंत प्रभाव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और किसानों से मुलाक़ात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर किसान को उसका हक़ मिलेगा और फसल नुकसान के हर मामले का आंकलन पारदर्शिता व संवेदनशीलता से किया जाएगा।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य जल्द पूरा किया जाए और पात्र किसानों को राहत राशि शीघ्र वितरित की जाए।प्रशासनिक टीमों ने गाँव-गाँव जाकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।अब किसानों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत का सही मुआवज़ा मिलेगा।जी मीडिया की खबर ने किसानों की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाई और असर दिखा दिया।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 01, 2025 15:40:54
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Nov 01, 2025 15:40:44
Satna, Madhya Pradesh:सतना सांसद गणेश सिंह ने निगमकर्मी गणेश कुशवाहा को थप्पड़ मारने के बाद जिले में सियासत तेज हो गई। सतना विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ पीड़ित को लेकर कोलगवा थाने में सतना सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे। मामला शुक्रवार की सुबह का था जब सतना सांसद गणेश सिंह ने कल रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में सेमरिया चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय क्रेन में फंसे हुए स्थित गणेश कुशवाहा को क्रेन में बैठे-बैठे ही थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद आज कांग्रेस विधायक के साथ पीड़ित निगमकर्मी सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कोलगवा थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी और टीआई ने पीड़ित का शिकायत पत्र लेकर जांच शुरू की। कहानी आगे यह है कि कोलगवा थाने पर भरे जनता में कांग्रेस के समर्थक पहुंचे। पीड़ित ने सांसद के द्वारा उसके साथ थप्पड़ मारने की बात कही। उसके बाद भी कुछ लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित की पत्नी फूलबाई कुशवाहा ने भी अपना डर बताया है। पीड़ित का पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 01, 2025 15:39:47
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में कांग्रेसियों का अलग प्रदर्शन, भाजपा विधायक के घर के बाहर गाया रघुपति राघव राजा राम.. सागर में कांग्रेस ने आम लोगों की समस्याओं को लेकर अलग तरह का प्रदर्शन किया जब यहां हाथों में शंख घंटी लेकर सड़कों से निकलकर कांग्रेसी भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पहुंचे उनके घर के सामने उन्होंने रघुपति राघव राजा राम भजन गाया और घर की दीवाल पर एक पोस्टर भी चिपकाया जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की तलाश संबंधी इबारत लिखी हुई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से नगर निगम ने इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चला रखी है और कांग्रेस का आरोप है कि ये प्रक्रिया दोषपूर्ण है इसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दखल देना चाहिए लेकिन भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन के ग्रह वार्ड में ही गलत तरीके से गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। विधायक लापता हैं और गरीबों की कोई सुन नहीं रहा। इस बात से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और काफी देर तक ये प्रदर्शन चलता रहा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top