Dewas - इंदौर विधायक के बेटे ने मंदिर विवाद में पुजारी के साथ की मारपीट
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के पुजारी के साथ इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र के साथ आए कुछ लोगों ने मंदिर खोलने की बात को लेकर विवाद कर इसके बाद में पुजारी परिवार ने एसपी ऑफिस में शिकायत भी दर्ज कराई. घटना बीती रात की है उसके बाद में कोतवाली थाने पर मामला भी दर्ज हुआ है, चामुंडा माता मंदिर के पुजारी उपदेश पुजारी ने बताया कि देर रात मंदिर के पट बंद हो गए थे. इसके बाद कुछ लोग आए और उन्होंने मंदिर के पट खोलने को लेकर कहा जब मैं मना करा तो उन्होंने कहा कि हमारी बात प्रशासन के अधिकारियों से हो गई है, मंदिर के पट खोल दो फिर पंडित उपदेश पुजारी ने कहा कि मेरी बात कर दो इसके बाद मंदिर के पट खुलेंगे जहां कुछ लोग मंदिर के पुजारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट की जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
