Back
Dewas455001blurImage

तरण तारण दिवस पर खुली दुकानों पर निगम की कार्रवाई

Amit Sharma
Dec 09, 2024 01:27:20
Dewas, Madhya Pradesh

तरण तारण दिवस पर निगम सीमा क्षेत्र में सभी मांस, मछली, चिकन की दुकानें और संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, शहर में कई दुकानें खुली रहीं। इस पर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। निगम के खाद्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी चिकन-मटन व्यापारियों को पहले ही सूचना पत्र जारी किया गया था। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|