देवास के जैतपुरा में क्रूड ऑयल से भरा टैंकर खाया पलटी, फंसा रहा चालक
Dewas, Madhya Pradesh:देवास की जेतपुरा में रविवार को क्रूड ऑयल से भरा एक टैंकर वहां पलटी खा गया। जिसका वाहन चालक राजेंद्र सिंह बुरी तरह फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा उसे निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का कहना है कि उसके सामने कुछ आ गया था जिसे बचाने के चलते उसने ब्रेक लगाए और टैंकर पलटी खा गया। घटना के बाद क्रूड ऑयल रोड पर गिरने लगा, जिसे सही किया गया। घायल को उपचार हेतु देवास के जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि उसे पैरों में हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
