दमोह के युवाओं की भड़काऊ पोस्ट से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के दो युवाओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल ले जाते समय अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. दमोह निवासी दो युवकों वसीम खान और तनवीर कुरैशी पहलगाम हमले को लेकर मंगलवार रात भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस बात की जानकारी पुलिस को लगते ही देर रात दोनों पर मामला दर्ज किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
