Back
दमोह में 18 महीने की बच्ची के साथ त्रिपल आत्महत्या, पूरे इलाके में मातम
MDMahendra Dubey
Jan 09, 2026 09:49:24
Damoh, Madhya Pradesh
गोद में 18 महीने की बच्ची का शव पीछे माता पिता की अर्थिया , जिसने भी देखा दृश्य भर आई आँखें...एंकर/ एमपी के दमोह जिले से एक विचलित और दुखी करने वाली खबर है जैसे देखकर आपकी भी आंख भर आएगी, और जब सब मालूम चलेगा तो आपको बेहद दुख भी होगा। अब जरा दृश्य देखिए, सफेद कपड़े में लिपटी गोद में ली हुई इस 18 महीने की मासूम बच्ची की किलकारियां कल तक लोगों के कानों में जाती थी तो इसे रोते हुई भी देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती थी लेकिन अब इसे कपड़े में लिपटा देख हर किसी का चेहरा।मुरझाया है आंखे भरी हुई है, ठीक इस मासूम के शव के पीछे उसकी मां और पिता लोगों के कंधों पर हैं और अंतिम सफर में हैं, और कुछ देर बाद ये दोनों यानि माता पिता पंचतत्व में विलीन हो जायेगे।और मासूम को जमीन के भीतर दफना दिया जायेगा। इन तीन अर्थियों ने सबको झकझोर दिया क्योंकि ये मौतें सामान्य नहीं है बल्कि मासूम के माता पिता ने खुद मौत का रास्ता चुना और अपने साथ नासमझ मासूम की जिंदगी भी उन्होंने छीन ली। दरअसल कल तेंदूखेड़ा के वार्ड नंबर 4 केवट मुहল্লे में रहने वाले मनीष केवट उनकी पत्नी मahi और महज 18 महीने की मासूम बेटी आरोही के शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले थे। पहली ही नजर में ये आत्महत्या का मामला समझ आया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बेहद साधारण परिवार के इस दंपत्ति ने ये कदम क्यों उठाया मतलब आत्महत्या की वजह क्या है किसी को नहीं मालूम क्योंकि कल से अब तक आसपास के लोग नाते रिश्तेदार और पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस कदम की वजह क्या है।क्योंकि न ही मनीष और न उसकी पत्नी ने किसी से कोई परेशानी बताई न हो कोई सुसाइड नोट उन्होंने छोड़ा है और अब तक ये ट्रिपल सुसाइड का मामला अबूझ पहेली बना हुआ है। आज पोस्टमार्टम के बाद जब शहर में तीन अर्थियों वाली शव यात्रा निकली तो पूरा इलाका गमगीन हो गया लोगों ने अपने क्षेत्र में पहली बार एक साथ तीन तीन अर्थियों को देखा और सबकी आंख बह निकली। इस मामले में पुलिस की माने तो अब तक आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है और पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।बाइट/ अमर केवट ( निवासी तेंदूखेड़ा दमोह)बाइट/ आकाश ( निवासी तेंदूखेड़ा दमोह)बाइट/ राजू (निवासी तेंदूखेड़ा दमोह).बाइट/ रविन्द्र बागरी ( थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा दमोह)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
124
Report
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में 802 स्मार्टफोन गायब होने का मामला, पुलिस ने 131 स्मार्टफोन बरामद कर एक आरोपित
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
36
Report
0
Report