Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

हाई कोर्ट ने शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास की जमानत खारिज की

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 11, 2026 09:32:51
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसे पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने कहा कि, आर्थिक अपराध में आरोपी की मुख्य भूमिका है। लिहाजा, जमानत नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी ने राज्य के खजाने को सुरक्षित रखने के अपने कर्तव्य के विपरीत जाकर सार्वजनिक धन की हेराफेरी की है। शराब घोटाले के केस में ईडी ने पूर्व आबकारी आयुक्त और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व एमडी निरंजन दास को 19 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था।उनके खिलाफ यह कार्रवाई एसीबी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। एफआईआर के अनुसार दास पर शराब नीति में हेरफेर कर अवैध रूप से कमीशन वसूलने के आरोप हैं। एसीबी ने दास को इस शराब घोटाले के किंगपिन में से एक माना है।आरोपी निरंजन दास ने हाईकोर्ट में अलग-अलग दो याचिका दायर की थी। जिसमें एक जमानत अर्जी, दूसरे में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। इस पर दिए गए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा कि, आरोपी उस समय आबकारी विभाग के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर थे। यह मामला एक सुनियोजित और व्यवस्थित आर्थिक अपराध है, जिसने राज्य के वित्तीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया।आरोपी दास के वकील ने तर्क दिया था कि, 50 से अधिक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, इसलिए उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए। लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को नहीं माना। साथ ही कहा कि आरोपी की हिरासत की अवधि लगभग दो महीने को लंबी कैद नहीं माना जा सकता है।सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि ईडी की की जांच के बाद इस घोटाले के माध्यम से लगभग 18 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की गई। आरोप है कि निरंजन दास के पास से 8.83 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। शासन की दलीलों के सुनने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कर दी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSuresh Diwakar
Mar 11, 2026 11:04:14
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला सेफिया कला गांव का है, जहां गांव में चल रहे एक ईंट भट्ठे के पास बने गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की जान चली गई। बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था; तभी उसका पैर फिसला और वह गड्ढे में गिर गया। गड्ढा इतना गहरा था कि उसे तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई और मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच हो रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि ईंट भट्ठे के संचालक ने गहरे गड्ढों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ रखा था; यदि समय रहते इन्हें बंद या सुरक्षित किया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 11, 2026 11:03:59
Bikaner, Rajasthan:स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को होगा भव्य आयोजन. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े समारोह की अध्यक्षता करेंगे. डॉ. त्रिलोचन मोहापात्रा दीक्षांत अतिथि होंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. अर्जुन राम मेघवाल को दी जाएगी मानद उपाधि. दीक्षांत समारोह में कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, जिसमें 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल हनुमानगढ़ कृषि महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण भी करेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में होने की जानकारी दी है.
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 11, 2026 11:03:30
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में पुलिस ने बॉम्बे टैक्स कंपनी के नाम से लोगों के साथ ठगी करने वाले मामले में आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया है। सहायक क्षेत्राधिकारी विनायक भोंसले के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने आरोपी देवेंद्र मोर्य की संपत्ति को कुर्क किया है। आरोपी की यह संपत्ति उन्नाव जिले में स्थित है वहां पहुंचकर पुलिस टीम ने डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को कुर्क किया। संपत्ति की कीमत लगभग 5 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले पर सहायक क्षेत्राधिकार विनायक घोसला ने बताया पिछले साल दिसंबर माह में थाना कोतवाली नगर में कुछ युवकों के द्वारा एक तहरीर प्राप्त हुई थी एक गिरोह है जिसने बॉम्बे टैक्स नाम से कंपनी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है इस बात की गंभीरता को लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा तुरंत टीम गठित की गई और इसमें घटना का सकुशल अनावरण करते हुए 12 दिसंबर 2025 को इन आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 30 लाख रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की गई थी। और साथ ही उनके खातों में 51 लाख रुपए फ्रिज किए गए थे दूसरे चरण में आज दिनांक 11 मार्च 2026 को इनकी एक करोड़ 30 लाख की प्रॉपर्टी कुर्की गई है लगभग कुल 5 करोड़ 11 लाख की संपत्ति इन आरोपियों की कुर्क की गई है।
0
comment0
Report
AKAMAR KANE
Mar 11, 2026 11:03:08
Nagpur, Maharashtra:नागपूर पॉलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल यांचा बाईट 2c ला जोडला गेला आहे. अमेरिका, इजराइल विरुद्ध इराण युद्धाचे परिणाम संपूर्ण जगाला भोगावे लागत आहेत; भारतातही LPG गॅसचा तुटवडा जाणवू लागल्यामुळे गॅस काळाबाजार रोखण्यासाठी नागपूर, नाशिकमध्येSpecial पथने तयार करण्यात आले आहेत. नागपूरात अन्न व नागरी पुरवठा विभागाने काही गोदामांवर स्टॉकची तपासणी केलीये. राज्यात अनेक शहरांमध्ये सध्या गॅस एजन्सी ग्राहकांच्या रांगा लागल्यात; LPG गॅसचा तुटवडा चर्चेत असून नागरिक धास्तावले आहेत. व्यावसायिक गॅस सिलिंडर मिळत नसल्याने अनेक जण अडचणीत आहेत; त्यामुळे LPG गॅस काळाबाजार रोखण्यासाठी प्रशासनाने पाऊले उचलली आहेत. नागपूरात अन्न व नागरी पुरवठा विभागाच्या भरारी पथकाने एका गॅस एजन्सीच्या गोदामावर पोहचत फिजिकल स्टॉकची आणि कागदपत्रांची तपासणी केली; संपूर्ण चौकशी केल्यानंतर काळाबाजारी आढळल्यास कायदेशीर कारवाई केली जाईल. श्रीरामपूर नगर जिल्ह्यात गॅस टंचाईच्या पार्श्वभूमीवर पुरवठा विभागाने अवैध गॅस रिफिलिंग सेंटरचा भांडाफोड केला; 87 हजाराचा मुद्देमाल जप्त केल्याची माहिती उपलब्ध झाली आहे. श्रीरामपूरमध्ये हा भाग कृपया सत्यापित केला जावा.
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 11, 2026 11:02:50
New Delhi, Delhi:दिल्ली के नए LG तरनजीत सिंह संधू शपथ ग्रहण करेंगे दिल्ली को मिले नए उपराज्यपाल。 दिल्ली के नए LG तरणजीत सिंह संधू ने ली शपथ。 दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली。 लोक निवास में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने तरणजीत सिंह संधू को दिलाई शपथ。 तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल。 आपको बता दें कि मौजूदा LG विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली से लद्दाख भेज दिया गया है。 जानकारी के मुताबिक विनय कुमार सक्सेना शुक्रवार को लद्दाख में अपना पदभार ग्रहण करेंगे शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा विभिन्न Religious स्थलों पर जाएंगे राजघाट पर श्रद्धांजलि, गुरुद्वारा रकाबगंज में माथा टेकेंगे, प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में दर्शन
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 11, 2026 11:02:41
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज सासाराम में एलपीजी गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की सूचना पर नगर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने अपनी टीम के साथ छापामारी की। जिसके तहत किराना दुकान में कालाबाजारी के लिए रखे गए 10 सिलेंडर जप्त किए गए। साथ ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रिजवान आलम तथा कामरान आलम किराना दुकान चलाने के आड़ में गैस सिलेंडर का कालाबाजारी कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम ने आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं पुलिस के साथ मिलकर या छापेमारी की और 10 सिलेंडर को दो धंधेबाजों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दे की इन दोनों रसोई गैस की जबरदस्त किल्लत चल रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 11, 2026 11:02:28
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन मे कोचिंग संचालक ने छात्र के साथ की मारपीट, कमरे मे बंदकर दी तालिबानी सजा, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत 4 लोगो के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं मे दर्ज किया मुकदमा, परिजनों ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय से की शिकायत, डीएम ने विकास प्राधिकरण सचिव समेत डीआईओएस, CFO चार सदस्यों की समिति की गठित, शिकायत के बाद हरकत में आया विकास प्राधिकरण, मौके पर पहुंचे कोचिंग केंद्र पर नक्शा पास न होने पर नोटिस किया जारी, दर्जनों मानक विहीन कोचिंग जालौन के उरई में हो रही संचालित, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में स्थित इंटेलिजेंट भारत कोचिंग का मामला।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 11, 2026 11:02:18
Saharanpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को लेकर सहारनपुर में जागरूकता अभियान शुरू, गांव-गांव जाएगी वैन सहारनपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आज जागरूकता वैन को रवाना किया गया। यह वैन जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अम्बर रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी की मौजूदगी में रवाना की गई। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है, जिसमें दोनों पक्षों को राहत मिलती है। निस्तारित मामलों में अपील नहीं होती और जमा कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है। बताया कि प्रचार वैन 11 से 12 मार्च तक गांवों, तहसीलों और दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत व विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक करेगी। इसमें मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, एनआई एक्ट, ट्रैफिक चालान व अन्य कई मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बाइट — जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार,
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 11, 2026 11:02:04
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक और युवती दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। युवती का आरोप है कि दोनों की शादी एक साल पहले तय हुई थी, जिसमें 8 लाख नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल देने का वादा किया था लेकिन अब शुभम और उसका परिवार 15 लाख दहेज की मांग कर शादी से मुकर रहे हैं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर शुभम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं युवक आरोप है की पकड़ौआ विवाह से मना करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर युवक को जख्मी कर दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि युवक ने आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। वह इस मामले को लेकर सोहसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 11, 2026 11:01:41
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है और आरोपी गांव का ही रहने वाला युवक है, जिसकी पहचान दीपू के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।पीड़िता के परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सराय थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही समय के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 11, 2026 11:01:13
Dhanbad, Jharkhand:नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी। वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 11, 2026 11:00:54
Patna, Bihar:एंकर राजधानी में इन दिनों इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस ठगी के शिकार सबसे अधिक पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा से जुड़े लोग बन रहे हैं। जनवरी से अब तक दो महीनों के भीतर ऐसे 19 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कुल 5.75 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर एडवरटाइजमेंट के जरिए लोगों को क्रिप्टो करेंसी, म्यूचुअल फंड, गेमिंग ऐप, शेयर मार्केट और ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर थाना के SHO सह डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि ठग सोशल मीडिया विज्ञापन के माध्यम से लोगों को टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ते हैं। शुरुआत में छोटे अमाउंट से निवेश करवाया जाता है और भरोसा दिलाने के लिए कभी-कभी पैसा वापस भी कर दिया जाता है। इसके बाद विश्वास बनते ही अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली जाती है। जब तक लोगों को ठगी का एहसास होता है, तब तक साइबर अपराधी फरार हो चुके होते हैं।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 11, 2026 11:00:36
Patna, Bihar:मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ाने की संभावना है जिससे अव्यवस्था या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. वहीं अब इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आरजेडी और कांग्रेस में सरकार पर ही निशाना साधा गया है। सरकार ने लोगों को भ्रम में डाले हैं। कल तक सरकार के बयान आया कि कहीं भी कोई कमी नहीं है गैस का हो पेट्रोल का डीजल का कोई कमी नहीं है और आज स्थिति यह है कि कितने होटल बंद हो गए, शादी-विवाहों में भी… गैस के किल्लत के कारण स्थिति ठीक नहीं है। पूरे देश में क्या हुआ, और बिहार में लेटर निकलने से क्या होगा—लोगों को भ्रम में डालकर यह सरकार और भी ज्यादा परेशानी पैदा कर दिया है। सरकार पूरी तरह से फेलियर है, जमाखोरी क्यों हुआ है। बाइट— चितरंजन गगन आरजेडी प्रवक्ता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा ऐसी स्थिति क्यों आ रही है कि देशभर में एलपीजी और पेट्रोल के लिए हाहाकार मच रहा है। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री और प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि भारत के पास कितना एलपीजी है और कितने दिनों का स्टॉक है। मार्केट में यह है कि भारत के पास स्टॉक मात्र 24 दिनों के लिए बचा हुआ है। स्वाभाविक बात है कि कालाबाजारी होगी। बाइट— राजेश राठौर मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा मध्य एशिया में जो आपसी वर्ग संघर्ष है वह इसका मुख्य कारण है और यह अंतरराष्ट्रीय संकट है। पूरी दुनिया इस कठिनाई के दौर से गुज़र रही है। हमारी भारत सरकार ने बहुत एहतियाती कदम उठाए हैं। जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जमाखोरी रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहाँ तक LPG गैस आयात को लेकर है तो उस दिशा में हमारी सरकार वैकल्पिक रणनीति पर भी विचार कर रही है। बाइट— अंजुम आरा प्रवक्ता जेडीयू बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने सरकार के इस कदम को सरहाना किया है कहा कि जिस तरह से ईरान इजरायल अमेरिका का युद्ध हो रहा है उससे बात को लेकर जो फार्म फैलाया जा रहा है कि गैस के कीमत और गैस को ऊंचे दाम पर कुछ खुद गैस के विक्रेता अभी भेज रहे हैं जो भ्रष्टाचारी है इन सब चीजों पर रोक लगनी चाहिए और सरकार ने SP, DM को जो लेटर लिखा है वह सही कदम है
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:56:16
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम रावल कलां निवासी भीमसेन ने उसकी पुत्री को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने 11 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पड़ौली से बहादुरापुर जाने वाले रास्ते के पास जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल के पास से आरोपी भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि 9/10 मार्च की रात वह राजस्थान से गांव आया था। शराब के नशे में पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लाठी-डंडों और लोहे की फूकनी से मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को छिपाने के लिए गांव के बाहर श्मशान घाट के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top