Back
सिद्धार्थनगर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही की शिकायत की
SASALMAN AMIR
Mar 11, 2026 09:30:39
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थनगर जिले में मानक विहीन चल रहे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने आए कई मरीजों की हुई मौत से ज़िले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए है। ताज़ा मामला जिलामुख्यालय स्थिति मैक्स हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का है। यहाँ 4 मार्च को इलाज कराने आयी एक प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। उसके परिजनों उनलोगों की सहमति और बिना जानकारी दिए ही उनके मरीज़ के ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। प्रसूता के मौत की वजह डॉक्टरों की लापरवाही बताते हुए जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वीओ-मृतक प्रसूता संगीता के पिता तुलसीराम ने बताया कि वह सदर थानाक्षेत्र के पटनी जंगल खाले गाँव के निवासी है। 4 मार्च को उनकी बेटी संगीता जिस को डिलेवरी का दर्द उठा तो वह लोग 102 नम्बर सरकारी एम्बुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज आये। यहाँ डॉक्टरों ने बाहर से अल्ट्रासाउंड करने को कहा तो उनके गांव की आशा शांति देवी उन्हें लेकर मैक्स हॉस्पिटल आगई और घर वालो को बहलाफुसला कर यही डिलेवरी कराने की बात कही। कुछ देर बाद इन लोगो ने संगीता का ऑपरेशन करने की बात कही जिसपर इनलोगो ने मना किया । बावजूद उसके बिना उनलोगों की सहमति के बिना कंसेंट के ही उनके मरीज़ का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद इन लोगो ने मरीज़ की नाजुक हालत देखते हुए 1 यूनिट ब्लड मांगा गया जिसको हमलोगों ने उपलब्ध करा दिया। कुछ देर बाद हमलोगों को बताया गया कि मरीज़ की हालत खराब हो गई है इस को गोरखपुर रेफर कर दिया है। और अपने एम्बुलेन्स से हम भेज रहे है। परिजनों ने बताया कि इस बीच हम लोगो को संगीता से मिलने भी नही दिया गया। और एम्बुलेंस में भी संगीता को मैक्स हॉस्पिटल के स्टाफ ने आननफानन में लेटकर एम्बुलेंस को रवाना कर दिया। परिजनों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक संगीता को कही दूसरे अस्पताल न लेजाकर सीधे उनके घर लाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीता की मौत हॉस्पिटल में इनलोगो के गलत इलाज और लापरवाही से हो गई थी। लेकिन इनलोगो ने इसबात को छिपाकर आखिर वक्त तक इनलोगो को भृमित करके रख्खा। परिजनों ने बताया कि संगीत का पूरा शरीर काला पड़ गया था। इसकी सूचना इनलोगो ने तत्काल 112 नम्बर पुलिस को दी। पुलिस पहुँची और संगीता का पोस्टमार्टम कराकर उसे जलाने का दबाव बनाने लगे।लेकिन उनलोगों ने उसे दफन करदिया। दूसरे दिन जब वे लोग इस मामले में अस्पताल के खिलाफ लापरवाही को लेकर तहरीर देने थाने पहुँचे तो उनकी तहरीर न लेकर उन्हें थेन से भगा दिया गया। इसी तरह जब वे सीएमओ कार्यालय पहुँचे तो सीएमओ ने भी उनकी एप्लिकेशन नही ली और भगा दिया। मजबूर होकर आज वे जिलाधिकारी से मिले है। और उन्हें जिलाधिकारी ने न्याय का भरोसा दिया है। परिजनों की मांग है कि उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बाईट-1-परिजन
बाईट-2-परिजन
वीओ/2-इतने संवेदनशील मामले में सीएमओ रजत चौरसिया ने बताया कि उनके पास कोई भी मृतका का परिजन तहरीर लेकर नही आया है। उन्होंने स्वतः संज्ञान लेकर इस मामले में 3 सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए है। जब रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
वहीं इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि ये मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने तत्काल सीएमओ को इस मामले में गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिये है।
वीओ/3-ज़िले में मानक विहीन और झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित अस्पतालो का इतने धड़ल्ले ने चलना पर्दे के पीछे के बड़े खेल को उजागर करता है। आखिर बिना ज़िम्मेदारों के मीली भगत के क्या ये मुमकिन है। ये बड़ा सवाल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowMar 11, 2026 10:38:230
Report
ESEkta Suri
FollowMar 11, 2026 10:38:100
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 11, 2026 10:37:570
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 11, 2026 10:37:160
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 11, 2026 10:36:050
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 11, 2026 10:35:530
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 10:35:020
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 11, 2026 10:34:450
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 11, 2026 10:34:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 10:34:100
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 11, 2026 10:33:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 11, 2026 10:33:360
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 11, 2026 10:33:210
Report
0
Report