Back
दमोह में कारों पर काली फिल्म हटाने का अभियान शुरू, चालकों पर होगा जुर्माना
MDMahendra Dubey
Dec 16, 2025 03:03:13
Damoh, Madhya Pradesh
कारों में ब्लेक फिल्म को लेकर शुरू हुआ बड़ा अभियान, पुलिस उतार रही फिल्म.. दमोह जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और खास तौर पर लग्जरी कारों से हो रही शराब तस्करी और मादक पदार्थों की डिलिवरी को ध्यान में रखते हुए अब पुलिस ने कारों पर नजर दौड़ाई है और जिले में कार के शीशों पर लगाई जाने वाली काली फिल्मों को हटाने का अभियान शुरू किया है। दमोह की सड़कों पर अब अचानक पुलिस टीम ट्रेंफिक के जवानों के साथ दिखाई देगी और किसी भी चौराहे पर खड़े होकर नियमों के खिलाफ शीशों पर लगाई गई काली फिल्म को उतारेगी इतना ही नहीं ऐसे कार चालकों को जुर्माना भी भरना होगा जिन्होंने ये फिल्म अपनी कार में लगाई हुई है। दरअसल इन दिनों एसपी की पहल पर बाइक चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चल रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ फ्री में हेलमेट बांटने का काम भी पुलिस कर रही है तो अब इसी अभियान का हिस्सा कारों पर लगी काली फिल्म भी बन गई है। शहर में पिछले तीन दिनों से कई कारों से ये फिल्म उतारने का काम किया गया है। माना जा रहा है कि शीशों में काली फिल्म लगाकर अपराधी अपराध कर रहे हैं और कारों से मादक पदार्थों की तश्करी भी हो रही है जिसे लेकर पुलिस अब सक्रिय है। एडिशनल एसपी ने लोगों से अपील भी की है कि जिन लोगों ने अपनी कारों में ये अमानक फिल्म लगाई है वो खुद अलग कर लें वरना उनकी ये फिल्म तो उतारी ही जाएंगी साथ ही उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report