Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Champaran845401

नेपाल-भारत सीमा 72 घंटे के लिए सील, चुनाव शांतिपूर्ण कराने के निर्देश

PKPankaj Kumar
Mar 03, 2026 10:19:22
Motihari, Bihar
नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। प्रशासनिक निर्देश के अनुसार 2 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 5 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे तक रक्सौल बॉर्डर पर आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। इसके कारण 3 मार्च की सुबह से सीमा पार आवागमन एवं वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया है। एसएसबी के जवान बॉर्डर पर बॉर्डर सील होने की जानकरी माइकिंग के साथ लागतार कर रहे है। पहली बार वोट देने वाले वोटरों में काफी उत्साह नजर आ रहा है , नेपाल के नागरिक अपना काम छोड़ कर अपने मताधिकार के उपयोग के लिए नेपाल पहुंच रहे है। होली के ठीक एक दिन पहले बॉर्डर सील होने से पर्यटकों को थोड़ा परेशानी बढ़ी है। लेकिन दूतावास से परमिट लेकर नेपाल से भारत आ जा रहे है। रक्सौल बॉर्डर पर कुछ नेपाली फंसे नजर आ रहे है जिनके पास नेपाल के नागरिकता नही है। वैसे नागरिक सुरक्षा एजेंसियों से वोट देने जाने देने के लिए गुहार लगा रहे है। बॉर्डर सील होने पर एम्बुलेंस, मेडिकल कर्मचारी, दूध की गाड़ी, शव वाहन, एवं सब्जियों की गाड़ियों को छूट मिला है। नेपाली प्रशासन ने बताया कि चुनाव सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 मार्च की सुबह से सीमा पर आवागमन और वाहनों का प्रवेश पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा। बाईट- सुनीता गुप्ता - नेपाली नागरिक बाईट- मुकेश कुमार - भारतीय पर्यटक
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 03, 2026 11:48:01
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में गुलाल और फूलों से सजी भव्य होली, बक्सीपुरा के ठाकुर जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। नीमकाथाना में भी होली उत्सव पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। बक्सीपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर में महंत श्री श्री 108 श्री बलवीर दास जी महाराज के सानिध्य में होली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी के चरणों में धोक लगाई, इसके बाद रंगों और फूलों की वर्षा के साथ होली उत्सव की शुरुआत हुई। करीब 200 किलो गुलाल और 300 किलो फूलों की बरसात के बीच श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के संग होली खेली। पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और रंगों से सराबोर नजर आया। इस दौरान जाटों के नेहरा परिवार के कुलदेव बालासिद्ध जी महाराज, जाटवास के निकट जोहड़े में स्थित मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर रंगों के पर्व की शुरुआत की। दोनों गांवों के श्रद्धालुओं ने मिलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। होली के इस आयोजन में भक्ति और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द्र का परिचय दिया।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 03, 2026 11:47:45
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - हाइवे पर लग्जरी बसों से वसूली का ARTO विभाग पर लगा आरोप - ARTO द्वारा NH28 हाइवे पर दौड़ने वाली लंबी दूरी की बसों से इंट्री के नाम पर वसूली का आरोप - ARTO ने वसूली के आरोपों को निराधार बताया - लग्जरी बसों के ड्राइवर द्वारा आरोप लगाने का वीडियो हुआ था वायरल - ARTO ने कहा जिन बस चालकों ने आरोप लगाया है उनका काटा जा चुका है चालान - चालान कटने से नाराज थे बस चालक - ARTO ने कहा वीडियो वायरल होने से नही रुकेगी उनकी कार्रवाई - ARTO ने अब तक NH28 हाइवे पर 3 ओवरलोड बसों को कर चुके है सीज - 25 बसों पर की गई चालान की कार्रवाई - 5 लाख 25 हजार का काटा जा चुका है लग्जरी बसों का चालान - 1 लाख 25 हजार रुपए कैश रिकवरी कर चुका है ARTO विभाग - कुशीनगर के NH 28 पर किया गया ARTO द्वारा यह कार्यवाही
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 03, 2026 11:47:35
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा. ग्रामीण महिलाओं ने बन रही कच्ची शराब पर धावा बोला, तोड़फोड़ किया, कच्ची शराब तथा बनाने वाले उपकरण पुलिस को सूचना दी. ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि बसंतपुर सहित आसपास के इलाके में कच्ची शराब अबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से चलता रहता है. महिलाओं का कहना है कि कच्ची शराब बनाने वाले लोग आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस को 15 हजार महीना देते हैं. इस कारण यहां शराब बनती है और कोई कार्रवाई भी नहीं होती है. पांच सालों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 25 फरवरी को ही एक व्यक्ति शराब पीकर अपनी पत्नी की मारकर हत्या कर दिया.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 03, 2026 11:47:24
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पिछले 20 दिनों से जिला मुख्यालय के सुरईघाट कासीराम आवास कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। बसपा सरकार में बनवाई गई इस पानी की टंकी में रिसाव की शिकायत के बाद भी लापरवाह जलसंस्था के अधिकारीयों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि रोजाना इस पानी की टंकी को भरा जा रहा है, जिसमें से लगातार पानी का रिसाव भी होता है। टंकी के पम्प ऑपरेटर का कहना है कि पिछले 15-20 दिनों से रोजाना वह पानी की टंकी भर रहा है, जिसमें से होने वाले पानी के रिसाव की जानकारी उसके द्वारा जलसंस्था के अधिकारियों को दे दी गयी है, जिन्होंने Holi के त्योहार के बाद टंकी के रिसाव को सही करवा देने की बात कही है। पानी की टंकी से रिसाव की वजह से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, फिलहाल यह पानी की टंकी बसपा सरकार के दौरान बनवाई गई थी。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 03, 2026 11:47:14
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में बंद लाइन में करंट आने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। खम्भे पर चढकर लाइन जोड़ते समय विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुआ। संविदा कर्मी पहलवान राजपूत को बीएचईएल पावर हाउस ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए भेजा था। पहलवान राजपूत ने शट डाउन लेकर लाइन बंद करवाई फिर खम्भे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आने से झुलस कर नीचे जमीन पर गिर गया, आनन-फानन में साथी उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ डाक्टरों ने संविदा कर्मी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लाइनमैन की शादी 20 अप्रैल को होना थी, मृतक के परिजनों की मांग है कि लापरवाही बरतने वाले आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये, जिसकी वजह से पहलवान राजपूत की जान गई है।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 11:45:29
Bettiah, Bihar:मझौलिया चीनी मिल ने सत्र 2025-26 के दौरान 100 दिनों की पेराई सत्र में 53 लाख 80 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई किया,मंगलबार की अहले सुबह कोलकाता से पधारे सुशील कुमार यजोदिया, सीजीएम उदयवीर सिंह, जीएम केन डॉ. शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जीएम इंजीनियरिंग लाभांशु दीक्षित, जीएम प्रोडक्शन,जीएम स्टोर ए पी सिंह,एजीएम एच आर रमाकांत मिश्रा चीफ केन मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह आदि ने डोंगा पर गोलबंद होकर नारियल फोड़कर सत्र का समापन किया।मौके पर किसानों तथा मिलकर्मियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।यूनिट हेड उदय वीर सिंह ने सफल संचालन और सहयोग के लिये किसानों का आभार व्यक्त किया।नॉन स्टॉपेज पेराई और पेराई का रिकार्ड तोड़ने के लियेउन्होंने कर्मियों का उत्साह वर्धन किया।उन्होंने कहा कि टीम वर्क के कारण सफलता मिली।गन्ना महाप्रवंधक शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसानों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ना का भुगतान 16 फरवरी तक उनके खेतो में भेज दिया गया है।उन्होंने वसंतकालीन गन्ना की बोआई अधिक से अधिक रकबा में करने की बात कही,ताकि आगामी पेराई सत्र में गन्ना की उपलब्धता पूर्ण हो सके,एजीएम एचआर रमाकांत मिश्रा ने पेराई सत्र के दौरान कोई खतरा नही हुआ।कारखाना में दुर्घटना का शून्य होना बड़ी बात है सीजन बन्द होने से गुलजार रहनेवाला मझौलिया में फिलहाल सन्नाटा है।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 11:43:03
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पुरवा ने थाना पुरवा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि— निर्धारित समय के अतिरिक्त शराब की बिक्री न करें, अवयस्कों को शराब न बेचें, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के दौरान हुड़दंग, अवैध बिक्री या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु लगातार चेकिंग, भ्रमण और निगरानी की जा रही है।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 03, 2026 11:34:19
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान इसराइल और US के बीच चल रहे तनाव को लेकर कहा कि ईरान में किस तरीके की सरकार हो वह ईरान के लोगों ने तय करना है जिस तरीके से US के लोग तय करते हैं वहां के राष्ट्रपति कौन होगा इसराइल के लोग तय करते हैं वहां का प्रधानमंत्री कौन होगा भारत के लोग तय करते हैं यहा का प्रधानमंत्री कौन होगा इसी तरीके से ईरान के लोगों को अपनी सरकार के बारे में खुद फैसला करना होगा। बाहर से बमबारी करना कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत नहीं देता है। पहले ईरान के सुप्रीम लीडर उनके परिवार को मारा गया किस कानून ने अमेरिका या इसराइल को इसकी इजाजत दी फिर जो रूस ने यूक्रेन पर किया वह भी सही है अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में जो हो रहा है वह भी सही है। मैं जम्मू कश्मीर में अपने लोगों से यह गुजारिश करता हूं मेहरबानी करके हालात को बिगड़ने ना दे कुछ लोग बीच में घुसकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों पर इस तरीके की घटनाओं की खबर आना शुरू हो गई है मैं नहीं चाहता की ताकत का गलत इस्तेमाल किया जाए।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 03, 2026 11:33:38
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में पानी टंकी से ठेका कर्मी का शव, परिजनों का गुस्सा हाईवे जाम कर फूटा।\n\nबताते चले कि चास थाना क्षेत्र के जोधामोड़ के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पानी की टंकी से संत कुमार नामक ठेका कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिनों से लापता संत कुमार की इस तरह बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।\n\nपरिजनों का आरोप है कि संत कुमार मंतोष सिंह के पिता का अंतिम संस्कार करने वाराणसी गए थे। वहां पहुंचने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। जब परिवार ने साथ गए लोगों से संपर्क किया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में परिजन थाने पहुंचे, लेकिन दो दिन बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको झकझोर दिया।\n\nशव मिलने की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई।\n\nफिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Mar 03, 2026 11:33:25
Chaibasa, Jharkhand:पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में उत्पाद विभाग की टीम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक अधिकारी घायल, अवैध शराब फेक्ट्री पर धावा बोलने गयी थी टीम झारखंड के चाईबासा में उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को सूचना मिली थी कि चाईबासा चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के समीप स्थित आरगुंडी गांव के एक घर में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर तक़रीबन 10 जवानों की टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम जैसे ही संदिग्ध घर में पहुंची और तलाशी शुरू की, उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार दावली से हमला कर दिया। हमले में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर ने अन्य जवानों पर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन टीम के सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। इसके बाद आरोपी ने गांव में शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। देखते ही देखते ग्रामीण तीर-धनुष से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और उत्पाद विभाग की टीम को गांव से खदेड़ दिया। घायल मंटू अग्रवाल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल लिया। उन्होंने बेहतर इलाज और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी को हथियार के साथ हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top