Back
दमोह में 37 लोगों के नाम मृत दिखाकर वोटर लिस्ट से कट; जांच मांग उठी
MDMahendra Dubey
Feb 03, 2026 06:15:11
Damoh, Madhya Pradesh
SIR एस आय आर में गड़बड़ी का मामला, आईटीबीपी जवान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मृत बताकर काट दिए गए वोटर लिस्ट से नाम, एक वार्ड में 37 लोगों के नाम कटने से हड़कंप.. एंकर/ एमपी में हुए एस आय आर यानी मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद कई जगहों पर गड़बड़ी की बातें सामने आ रही है तो सूबे के दमोह में भी एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है जहां एक वार्ड में 37 ऐसे लोग है जो जिंदा है लेकिन उन्हें मृत बताकर उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए है इनमें आईटीबीटी का जवान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है जो सरकारी नौकरी में है सेवाएं। दे रहे हैं लेकिन उन्हें मृत बताकर उन्हें लिस्ट से डिलीट कर दिया गया है। दरअसल मतदाता सूचियों के सामने आने के बाद दमोह शहर के बजरिया वार्ड नम्बर 5 के लोगों ने अपने नाम वोटर लिस्ट में तलाशना शुरू किए तो लोग हैरान रह गए क्योंकि एक दो नहीं बल्कि 37 ऐसे लोग थे जिनके नाम लिस्ट में नहीं थे और खास बात ये है कि ये तमाम नाम मुस्लिम समाज के लोगों के है। जब लिस्ट में नाम नहीं मिले तो लोगों ने अपने निर्वाचन कार्यालय में संपर्क किया तो उन्हें मालूम चला कि ये 37 लोग कागजों में मर चुके है और ये जानकारी बीएलओ ने नहीं दी बल्कि एक नाम हेमेंद्र का आया जिसमे बकायदा फार्म भरकर इलाके के एसडीएम को दिए और बताया कि ये लोग जिंदा नहीं है। अब जिंदा लोग प्रशासन से कह रहे है कि साहब आइए देखिए हम जिंदा है हमें भी अपना वोट डालने का अधिकार दीजिए। अब सवाल यही की आखिर इतनी बड़ी खामी कैसे आई तो साफ है कि किसी भी दावा आपत्ति की जांच के बिना ही वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए हैं। इस हैरान करने वाले मामले के सामने आने के बाद जिले के कलेक्टर ने अपनी सफाई दी है। कलेक्टर सुधीर कोचर की माने तो अभी दावे आपत्ति का समय है और पूरी प्रक्रिया जारी है जिस जिस मतदाता को लगता है कि उसका नाम गलत तरीके से हटाया गया है वो दावा कर सकता है, यदि निचले स्तर पर वो संतुष्ट नहीं है तो कलेक्टर के पास अपील कर सकता है और किसी भी मतदाता को लिस्ट में नाम से वंचित नहीं रखा जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 07:18:590
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 03, 2026 07:18:470
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 03, 2026 07:18:170
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 03, 2026 07:17:560
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 07:17:480
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 07:17:270
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 03, 2026 07:16:22Noida, Uttar Pradesh:अब दिल्ली पुलिस चेक कर रही है बंगाल पुलिस की गाड़ियों को
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 03, 2026 07:16:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 03, 2026 07:15:490
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 03, 2026 07:15:340
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 03, 2026 07:15:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report