Back
दमोह में 33 गांव के किसान ट्रैक्टर मार्च: सिंचाई परियोजना के विरोध में प्रदर्शन
MDMahendra Dubey
Jan 27, 2026 14:04:08
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह में 33 गांव के किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रेक्टर लेकर सड़कों पर आए किसान, प्रशासन को आना पड़ा सड़क पर.. एंकर/ एमपी के दमोह में आज दोपहर बाद से किसानों ने सड़को पर आकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को किसानों के सामने सड़कों पर आने मजबूर होना पड़ा। दरअसल ये किसान जिले के 33 गांव के किसान थे जो सैकड़ों की तादात में ट्रैक्टरों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे लेकिन शहर की व्यवस्था अस्त व्यस्त न हो इसके लिए उन्हें हटा नाका पर रोका गया लेकिन किसानों का गुस्सा सर चढ़ कर बोला तो किसानों ने प्रदर्शन किया। इस पूरे आंदोलन के पीछे जिले की बड़ी सिंचाई परियोजना सीतानगर सिंचाई परियोजना है, इसमें इस इलाके के 84 गांव को शामिल किया गया था लेकिन जब परियोजना शुरू हुई तो 33 गांव इसमें से अलग कर दिए गए जबकि इन गांव के किसानों के लिए सिंचाई के पानी की सख्त जरूरत हैं। पिछले चार सालों से किसान इस मांग को लेकर प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और अब किसान आंदोलित है। हजारों की संख्या में आए किसानों ने प्रदर्शन शुरू किया तो गहमागहमी का माहौल बन गया और फिर काफी देर बाद जिले के कलेक्टर खुद इन किसानों के बीच पहुंचे और उनसे लंबी बातचीत की। किसानों के इस आंदोलन का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है वहीं किसानों ने कलेक्टर के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म किया है। इस मामले में कलेक्टर सुधीर कोचर का कहना है कि सिंचाई परियोजना में सरकार को एक्शन लेना है और जिला स्तर पर जो भी कार्यवाही होगी वो जल्दी ही पूरी करके सरकार को भेजी जा रही है। बाइट/ आर पी कुर्मी ( किसान नेता दमोह) बाइट/ मस्तराम पटेल ( नेता सरपंच संघ दमोह) बाइट/ बालकिशन ( किसान) बाइट/ मनु मिश्रा ( पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस दमोह) बाइट/ सुधीर कोचर ( कलेक्टर दमोह)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
गोंडवा गांव में खेल में हुए मामूली विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट, आरोपियों ने लाठी-डंडे से युवको पीटा
Salem Bhadari, Dhadhuwa Gajan, Uttar Pradesh:मंगलवार शाम 7 बजे सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोंडवा गांव में खेल में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता को भी आरोपियों ने मारापीटा। मिली सूचना पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे चालक भूपेंद्र कुमार ने ईएमटी मुकेश दुबे ने घायल का प्राथमिक उपचार कर लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 16:46:180
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 27, 2026 16:46:070
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 27, 2026 16:45:250
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 16:37:240
Report
DNDinesh Nagar
FollowJan 27, 2026 16:37:020
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 27, 2026 16:36:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 27, 2026 16:35:530
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 27, 2026 16:34:000
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 27, 2026 16:33:350
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 27, 2026 16:33:180
Report