480001
छिंदवाड़ा जेल में रक्षाबंधन मनाया वहीं बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों ने त्योहार मनाया। बहनों ने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। जेल प्रशासन ने इस आयोजन के लिए पूरी व्यवस्था की। इस मौके पर बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरमा में तीन वर्षीय विशाल की हत्या: आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा में तीन वर्षीय मासूम विशाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार दिनों से लापता मासूम का शव पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी से बरामद किया गया है। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक, आरोपी का मृतक मासूम की मां के साथ अवैध संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने मौका पाकर मासूम को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव खदान के गहरे पानी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ही मासूम का शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टم के लिए भेज दिया गया है। घटना से जुडे सभी पहलुओं की जांच जारी है। गुरमा क्षेत्र में हत्या से सनसनी फैल गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
मुरादाबाद में कैंटर पलटने से करीब 2000 हजार मुर्गों की मौत, 3 घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे मे 2000 हजार के करीब मुर्गो की हुआ मौत, हादसे मे वाहन सवार तीन लोग भी हुए घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं ने वाहन को मार्ग से हटाया, पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे कराया भर्ती, हरियाणा से मुर्गो को लेकर इटावा की तरफ जा रहा था वाहन, हादसे के बाद मौके पर सड़क और सड़क किनारे खेत मे बिखरे मृत मुर्गे, मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर की पूरी घटना।0
0
Report
शाहजहांपुर में खन्ना ने चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन किया; कांग्रेस पर हमला
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर पहुंचे प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तिलहर की 'द किसान सहकारी चीनी मिल' के नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गन्ना किसानों और मिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जहां मिल के आधुनिकीकरण का भरोसा दिलाया, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सिर्फ कांग्रेस से खतरा है। पेराई सत्र की शुरुआत के दौरान मिल प्रशासन और स्थानीय किसानों ने मंत्री के सामने चीनी मिल के विस्तारीकरण की प्रमुख मांग रखी। इस मांग पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे और इसके समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और गन्ना तौल व भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। राजनीतिक बयानबाजी करते हुए वित्त मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को अगर किसी से खतरा है, तो वह केवल कांग्रेस से है। खन्ना ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में मिलें बंद होने के कगार पर पहुंच गई थीं। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना, वित्त मंत्री0
0
Report
Advertisement
रतलाम में बिरसा मुंडा जयंती: जनजातीय गौरव दिवस गरिमामय आयोजन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साह और गरिमामय आयोजन के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप शामिल हुए। इस दौरान बाजना मार्ग स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मंत्री चेतन्य काश्यप और भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इसके बाद सांंदीपनि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नृत्य और अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया कि किस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और जनजातीय समाज को जागरूक कर एक नई दिशा दी। वहीं मंच से मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भगवान उसे माना जाता है, जो निस्वार्थ भाव से स्वयं को मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दे। पिछले 200 वर्षों में बिरसा मुंडा ऐसा ही एक महान व्यक्तित्व रहे, जिन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के साथ शिक्षा और जागरूकता का संकल्प के साथ काम किया0
0
Report
महासमुंद में DJ डांस प्रतियोगिता के बाद खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक की मौत
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद में DJ डांस प्रतियोगिता के बाद खूनी खेल! महासमुंद के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी。 चाकूबाजी में ग्राम कोमा निवासी डेनिल दीवान की मौत。 हमले में मनु दीवान, सोमनाथ दीवान और मनीष दीवान गंभीर रूप से घायल。 तीनों घायलों का महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल में इलाज जारी。 घटना देर रात की बताई जा रही है。 डीजे डांस प्रतियोगिता स्थल से घटना महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ。 जानकारी के मुताबिक, आंवराडबरी और कन्हारपुरी के युवकों से विवाद के बाद चाकूबाजी हुई。 घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना जारी。 संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है。 फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी, हत्या की वजह और विवाद का कारण खंगाला जा रहा है。 खल्लारी थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में सनसनी。0
0
Report
धमतरी मेले में चाकूबाजी, भीलवाड़ा निवासी युवक घायल
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - मेला मड़ाई के बीच चाकूबाजी धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में आयोजित मेला-मड़ाई के दौरान चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है...... जहां लोग मेले की रौनक और खुशियों का आनंद लेने पहुंचे थे, वहीं अचानक हुए खूनी हमले से अफरा-तफरी मच गई..... राजस्थान से रोजी-रोटी कमाने छत्तीसगढ़ पहुंचे एक युवक पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया..... वारदात में युवक की पीठ पर गहरा जख्म आया है...... घायल को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है..... बताया गया है घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना की है, जहां मेला-मड़ाई का आयोजन किया गया था...... मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे..... इसी दौरान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी राम प्रकाश भी आइसक्रीम की दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने आता था और अब पुरैना के मेले में पहुंचे थे..... इसी बीच मेले में कुछ अज्ञात युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया...... देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने चाकू निकालकर राम प्रकाश की पीठ पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह लहूलुहान हो गया..... वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया बाइट - डॉक्टर राजेश सूर्यवशी जिला अस्पताल धमतरी0
0
Report
Advertisement
पूर्व बर्धमान के गोदा में बंगाल Faith अस्पताल के मेडिकल कॉलेज पर आरोप, जांच की मांग
Bardhaman, West Bengal:पूर्व बर्धमान के गोदा में बंगाल Faith अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित परिकल्पना को लेकर गुरुवार health department की एक टीम ने निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल के खिलाफ ग्रामीण इलाकों से प्रतिदिन 400 रुपये के चुकाने पर लोगों को भर्ती कर मरीज बनाने के चौंकाने वाले आरोप सामने आये। अस्पताल के अधिकारीयों का कहना है कि यह सब पूरी तरह से असत्य और प्रेरित है; उनका दावा है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य लोगों की भलाई के लिए भविष्य में कुछ बिस्तरों पर मुफ्त और सस्ते इलाज का कार्यक्रम और कैंपेन चला रहे थे, जिसके ऑडियो रिकॉर्ड और चेजिंग शॉट्स मौजूद हैं। फिर भी राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ रहा है—तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता देवु टुडु ने कहा कि अगर वास्तविकता में ऐसा some unethical घटना हुआ है तो उसे निंदा करनी चाहिए और नीति-आचार बनाए रखना चाहिए; वे इसकी सत्यता और कहीं से राजनीतिक साजिश तो नहीं, यह भी जाँच की मांग कर रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा के डॉक्टर-प्रभक्त स्पोक्सपर्सन डा. शांतরূপ दे ने भी अस्पताल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व शासक दल के दौर के अनियमितताओं और दस्तावेजी गड़बड़ियों की वजह से यह संस्थान अब चर्चा में है और पूरी तरह निष्पक्ष एवं कठोर जाँच की जरूरत है। वार्ता के बाद भी गपशप जारी रही और राजनीतिक दबाव तेज हुआ।0
0
Report
हरियाणा में छठ पूजा की मजबूती से तैयारियाँ: घाटों पर पानी, सुरक्षा और अवकाश की मांग वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - छठ पूजा की तैयारियां पूरी, घाटों पर भरा गया पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, पूर्वांचल विकास मंच ने हरियाणा सरकार से छठ पर दो दिन का अवकाश घोषित करने की उठाई मांग। छठ पूजा को लेकर छठ घाटों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। छठ समितियों की ओर से घाटों में पानी भरवाने के साथ साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर 3 बजे के बाद श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। वहीं, पूर्वांचल विकास मंच समिति ने हरियाणा सरकार से छठ पर्व पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। समिति के सदस्यों का कहना है कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी छठ पूजा के लिए अवकाश होना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पूर्वांचल विकास मंच समिति की ओर से छठ घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-4, पटेल नगर, रामनगर और आसपास की झुग्गी बस्तियों से बड़ी संख्या में छठ व्रती यहां पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। व्रतियों की संख्या अधिक होने के चलते मुख्य घाट के बराबर में एक अतिरिक्त घाट भी तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके अलावा बैठने और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हो सके।0
0
Report
RK पुरम सेक्टर-9 में छठ पूजा के अवसर पर बच्चों की आर्ट प्रतियोगिता
New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम सेक्टर 9 में छठ घाट सजधज कर तैयार हुआ बच्चों दिखा रहा है बड़ा उत्सव छठ घाट पर छठ की आस्था पर्व लेकर बच्चों आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ लोकेशन... सेक्टर 7 एंकर....पूरे देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-9 में भी छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि छठ समिति की ओर से यहां छठ घाट को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। घाट की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक, हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।खास बात यह है कि इस बार छठ समिति की ओर से बच्चों के लिए आर्ट कंपटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की थीम प्रकृति पर आधारित रखी गई थी। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खूबसूरत चित्र बनाए। इसके अलावा छठ घाट परिसर में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है, जहां सेक्टर-9 के लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, पूरे परिसर में डेंगू मलेरिया मच्छर के लिए धुआँ फॉगिंग भी करवाई गई है, ताकि साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सके। आरके पुरम सेक्टर-9 में छठ समिति की ओर से आस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अब श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए तैयार हैं।0
0
Report
Advertisement
जींद में किराये के मकान से 1148 किलो पटाखा और विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा के जींद में पटाखों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा, किराये के मकान में मिला 1150 किलो विस्फोटक सामान रिहायशी इलाके में बना रखा था पटाखों का अवैध गोदाम, 1150 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार पुलिस की रेड में खुला पटाखों के अवैध कारोबार का राज, मकान के अंदर मिला विस्फोटक सामान का पहाड़ हरियाणा के जींद में पुलिस की एक ऐसी कार्रवाई सामने आई है, जिसने रिहायशी इलाकों में अवैध पटाखों के भंडारण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचोंबीच एक किराये के मकान में 1148 किलो 650 ग्राम पटाखे और विस्फोटक सामग्री जमा करके रखी गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर पूरे जखीरे को कब्जे में लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सवाल है कि आखिर रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किसके लिए जमा की गई थी? देखिए जींद से यह बड़ी खबर。 तस्वीरें जींद के रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर की हैं। बाहर से सामान्य दिखाई देने वाले एक किराये के मकान के अंदर पटाखों का इतना बड़ा जखीरा मिला कि पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई。 जींद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पुराने मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में रेडिंग टीम तैयार की और मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गत्ता पेटियों और प्लास्टिक के कट्टों में भरे 1148 किलो 650 ग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कृष्ण गोयल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पूरी सामग्री को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया。 आरोपी के खिलाफ थाना शहर जींद में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया गया है。 अब जांच के दायरे में यह सवाल भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे, इनकी सप्लाई कहां होनी थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं रिहायशी इलाके में इस तरह पटाखों का भंडारण किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के Knowledge Park में नाले से शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्तिथ नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में रविवार को नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 58 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम पुत्र अजीज के रूप में हुई है। वह कोंडली गांव में रहता था और मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा का निवासी था।वह तीन दिन से गायब था। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम हाउसकीपिंग का काम करता था। वह शराब पीने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार को सेक्टर-150 स्थित नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं मिले हैं。 प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फरीदाबाद में 10 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, पॉल्यूशन कम करने पर जोर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। दरसल हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 14 में लगभग 10 करोड़ 35 लाख रुपए की कई नई परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की ग्रेप खत्म होते ही सभी परियोजनाओं का कार्य विधिवत रूप से चालू हो जाएगा जिससे सभी सेक्टर वासियों को काफी फायदा मिलेगा। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा वही कूड़े को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कूड़ा हमारे शहर का है इसका यही प्रक्रिया किया जाएगा कुछ लोग विरोध कर रहे हैं परंतु वह सभी लोग हमारे अपने लोग हैं ऐसी कोई बात नहीं जल्द ही शहर से कूड़े की समस्या का समाधान किया जाएगा। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा वही अपने ही विभाग निगम मुख्यालय की बिल्डिंग में ग्रेप के नियम लागू होने के बाद भी हो रही कंस्ट्रक्शन के सवाल पर मंत्री विपुल गोयल ने सफाई देते हुए कहा मुझे पता नहीं क्या हुआ है पर रही बात पॉल्यूशन की तो पहले के मुकाबले फरीदाबाद में काफी पॉल्यूशन कम हुआ है गुरुग्राम नोएडा दिल्ली फरीदाबाद सभी जगह पॉल्यूशन है परंतु अधिक पेड लगाने से फरीदाबाद में पहले के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ है। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा0
0
Report
Advertisement
गरीब नवाज कॉलोनी में 43 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर दी, पुलिस जांच जारी
Kota, Rajasthan:गरीब नवाज कॉलोनी में 43 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इजराइल पुत्र कयूम खान (43) के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर परिजन युवक को तत्काल रामगंजमंडी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
कोटा डेयरी आग में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना दिया
Kota, Rajasthan:जिंदा जलने वाले युवक मामले में नारेबाजी कर परिजन कर रहे हैं प्रदर्शन मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के गेट पर दिया धरना 18 घंटे बाद भी नहीं हुआ फिलहाल पोस्टमार्टम एएसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारियों द्वारा की जा रही है समझाइश पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता किया गया है तैनात आग में जिंदा जलने से डेयरी कार्मिक की हुई थी मौत मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने जताया था आक्रोश एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे हुए बड़ी संख्या में परिजन डेयरी में गैस लीकेज से धमाके के साथ लगी थी आग भीमगंज मंडी थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में0
0
Report
झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने के विरोध में छात्रों का मोर्चा तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:SLUG- 1511ZRJ_JHUN_MEETING_R झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — झुंझुनूं में सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने पर बवाल! — जमीन बेचने की चर्चाओं से भड़के पूर्व छात्र, खोला मोर्चा — कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ समिति ने बैठक कर साझा की जानकारियां — पूर्व छात्रों का दो टूक ऐलान, किसी कीमत पर जमीन नहीं बिकने देंगे — आर्थिक संकट है तो समाज तैयार, लेकिन कॉलेज की जमीन नहीं देंगे — 85 साल पुरानी शैक्षणिक विरासत बचाने के लिए शहरवासियों से जुटने की अपील शेखावाटी की शैक्षणिक पहचान और झुंझुनूं की गौरवशाली विरासत माने जाने वाले सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने के कथित प्रयासों को लेकर झुंझुनूं शहर में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। कॉलेज की जमीन को बेचने की चर्चाओं और अब तक सामने आई सूचनाओं के बाद शहर के प्रबुद्धजनों एवं कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक में सेठ मोतीलाल कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ समिति के सदस्यों ने अब तक हुई कार्रवाई और प्राप्त जानकारियां साझा कीं। बैठक में सभी ने एक सुर में दो टूक ऐलान किया कि किसी भी कीमत पर कॉलेज की जमीन बिकने नहीं दी जाएगी। करीब 85 वर्ष पहले स्थापित इस शिक्षण संस्थान को बचाने के लिए अब शहरव्यापी जनसमर्थन जुटाने की तैयारी है। पूर्व छात्रों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यह महज जमीन का मामला नहीं, बल्कि झुंझुनूं की शैक्षणिक विरासत, हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और एक ऐतिहासिक संस्थान के अस्तित्व से जुड़ा सवाल है। समिति का स्पष्ट कहना है कि आर्थिक या प्रशासनिक परेशानियां कॉलेज की जमीन बेचने का आधार नहीं बननी चाहिए। यदि प्रबंधन को किसी तरह की दिक्कत है तो पूरा समाज सहयोग के लिए तैयार है। कॉलेज के पूर्व छात्र परमेश्वरलाल हलवाई ने कहा कि सेठ मोतीलाल कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ संगठन की महत्वपूर्ण सभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इस संस्थान को हर हाल में अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि करीब 85 वर्ष पहले सेठ मोतीलाल जी ने लोककल्याण की भावना और दूरदर्शी सोच के साथ इस संस्थान की स्थापना की थी। आज उसकी विरासत को बचाना केवल ट्रस्टियों या प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे जिले के नागरिकों और जिला प्रशासन का भी नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के दौर में पुरानी शिक्षण संस्थाएं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व और गौरव खोती जा रहे हैं। गोयनका सागर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कभी विशाल रहे इस जलाशय की जमीन भी कम हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुरानी संस्थाओं की जमीनें लगातार कम क्यों होती जा रही हैं? सेठ मोतीलाल कॉलेज के साथ ऐसा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। हलवाई ने ट्रस्टियों और प्रबंधन से अपील की कि संकट की इस घड़ी में धैर्य और पारदर्शिता के साथ आगे आएं तथा कॉलेज के गौरव को लौटाने के लिए सुनियोजित योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन किसी गुट या कुछ व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे झुंझुनूं समाज का है। पूर्व छात्रों तक संस्थान को बचाने का संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे स्वेच्छा से इस अभियान से जुड़ें और सहयोग करें। पूर्व छात्र मनीष बगड़िया ने कहा कि कॉलेज की जमीन बेचने के प्रयासों की चर्चा जब गहराई से सामने आई तो उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने इसी कॉलेज में पढ़ाई की, उन्होंने स्वयं यहां से स्नातक किया और उनके बेटे ने भी इसी संस्थान में शिक्षा प्राप्त की है। यानी उनका परिवार तीन पीढ़ियों से इस कॉलेज से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रानी सती मंदिर के सामने उनकी दुकान है। देश-विदेश में कारोबार करने वाले इस कॉलेज के पूर्व छात्र जब झुंझुनूं आते हैं तो मंदिर दर्शन के साथ कॉलेज के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनके लिए यह संस्थान केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र निर्माण और सफलता की बुनियाद है। बगड़िया ने कहा कि कॉलेज की संपत्ति बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य बनाया है और आगे भी आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा देने का काम जारी रहना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि संचालन में आर्थिक परेशानी है तो समाज आर्थिक सहयोग देने को तैयार है। प्रशासनिक समस्या है तो उसमें भी पूरा समाज साथ खड़ा होगा। किसी भी तरह की दिक्कत हो, समाज कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ट्रस्टियों को समाज से सहयोग लेने में किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। झुंझुनूं का यह शैक्षणिक सिरमौर आगे बढ़ना चाहिए, इसकी जमीन और संपत्ति कम नहीं होनी चाहिए। बैठक से निकला संदेश साफ है कि सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन को लेकर उठे सवालों को अब केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। पूर्व छात्र और शहर के प्रबुद्धजन संस्थान की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं। समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक पूर्व छात्रों और नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि कॉलेज की आर्थिक, प्रशासनिक या प्रबंधन संबंधी समस्याओं का समाधान बातचीत और सामूहिक सहयोग से निकाला जा सकता है, लेकिन संस्थान की जमीन बेचकर विरासत को कमजोर करना स्वीकार नहीं होगा। अब निगाहें कॉलेज प्रबंधन और ट्रस्टियों के रुख पर टिकी हैं। इस मौके पर नितिन नारनौली, अंजनी जालान, सुरेंद्र अग्रवाल चिड़ावावाला, गणेश तिवाड़ी, राकेश सहल समेत अन्य मौजूद थे. बाइट 01 : परमेश्वरलाल हलवाई, पूर्व छात्र, सेठ मोतीलाल कॉलेज (सफेद कुर्तें में) बाइट 02 : मनीष बगड़िया, पूर्व छात्र, सेठ मोतीलाल कॉलेज (लाल कलर के कुर्ते में)0
0
Report
Advertisement
