Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhindwara480551

जुन्नारदेव को जिला बनाने की संभावना, कैबिनेट बैठक में मिल सकती है मंजूरी

Sept 02, 2024 09:40:46
Junnardeo, Madhya Pradesh

जुन्नारदेव को जिला बनाने की संभावना को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

कन्हान बचाओ मंच द्वारा लंबे समय से जुन्नारदेव को जिला बनाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय से एक पत्र जिला कलेक्टर को भेजा गया है जिससे इस संभावना को और बल मिला है। कानन बचाओ मंच के संयोजक और भाजपा जिला व्यापारी पर पोस्ट के अध्यक्ष मनीष बंटी ने इस मामले में जानकारी दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GYGAUKARAN YADU
Mar 20, 2026 10:52:03
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला में धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी से पूर्ण हो चुका है वही खरीदी के बाद सेवा सहकारी समितियों से धान का उठाव धीमी गति से चल रहा है लिहाजा मार्च महीने बीतने को है परंतु धान परिवहन का कार्य पूरा नहीं हो पाया..समिति के सेवा नियम में 72 घंटे में उठाव का नियम की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके सूखत के नुकसान का आजतक कोई निराकरण नहीं हो सकता है...बेमेतरा जिला के आलम है कि अब भी संग्रहण केंद्रों में और मिलरो को धान उठाना बाकी है..इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहां की हमारे जिले में कटे हुए डीवो के विरुद्ध 87 फीसदी धान का उठाव किया गया है वही राइस मिलर द्वारा भी उठाव किया जाना था ओवर ऑल उठाव में अच्छी प्रगति की अंतरजिला उठाव के लिए संबंधित डीएमओ से लगातार हम संपर्क में है...
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 20, 2026 10:51:25
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में LPG गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है, जगदलपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में खाद्य विभाग के दस्ते ने छापामार कार्रवाई करते हुएअब तक कुल 80 LPG गैस सिलेंडर जब्त किए, होटलों और रेस्टोरेंट में LPG गैस का दुरुपयोग हो रहा था जब्त किए गए LPG सिलेंडर में 17 सिलेंडर कमर्शियल है जबकि 63 सिलेंडर डोमेस्टिक, घरेलू उपयोग होने वाले LPG गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होटलों में किया जा रहा था , खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में पर्याप्त मात्र में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध होने का दावा किया है साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर पूर्णतः पाबंदी की भी बात कही है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 10:50:22
Jaipur, Rajasthan:ईद से पहले आख़िरी जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और बेहतर मुस्तकबिल की दुआएं मांगीं। इसी के साथ शाम को चांद दिखने के बाद देशभर में ईद मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बार ईद का माहौल सिर्फ खुशी तक सीमित नहीं है, बल्कि जज़्बात, फिक्र और एक जिम्मेदारी का एहसास भी साफ दिखाई दे रहा है। शिया समाज का बड़ा फैसला: मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़ी खबरों और तनाव को देखते हुए शिया समाज ने ईद को सादगी से मनाने का फैसला लिया है। कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर ग़म और एकजुटता का इज़हार किया जाएगा। यह कदम सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि वैश्विक हालात के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी है। सुन्नी समाज का साथ: इस मुश्किल घड़ी में सुन्नी मुस्लिम समाज ने भी एकजुटता दिखाते हुए शिया समुदाय के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। दोनों समुदायों के बीच भाईचारे और एकता की यह मिसाल समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। प्रशास—ान के इंतज़ाम सराहनीय: ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए इंतज़ामों की जमकर सराहना की गई। सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे लोगों में भरोसा और संतोष दिखा। अमन का पैग़ाम: मुल्कभर में नमाज़ के दौरान और उसके बाद एक ही बात बार-बार सामने आई—हालात चाहे जैसे भी हों, देश में अमन और भाईचारा कायम रहना चाहिए। लोगों ने अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। एक सोच, एक संदेश: ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सब्र और एकता का पैग़ाम भी है। इस बार यह पैग़ाम और भी गहरा हो गया है—जहां एक तरफ खुशी है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के हालात को लेकर फिक्र भी।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Mar 20, 2026 10:49:00
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 20, 2026 10:47:27
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 20, 2026 10:47:12
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 10:46:59
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ावन क्षेत्र गोवाड़ी में लेपर्ड नेशनल हाईवे 927ए के किनारे नाले में फंसा था। गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। सागवाड़ा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नाले में पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद लेपर्ड को सागवाड़ा वन रेंज ऑफिस लाकर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि गोवाड़ी में लेपर्ड के नाले में गिरने की सूचना मिली थी। नेशनल हाईवे 927ए के पास ओवरब्रिज के साइड सर्विस लेन के किनारे यह घटना घटित हुई थी। वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाकर पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया। धीरे-धीरे लेपर्ड बाहर आने लगा तो पिंजरे में फंस गया। पिंजरे को जेसीबी से बाहर निकाला गया और टीम रेंज ऑफिस लेकर चली गई। लोग कह रहे थे कि क्षेत्र में लेपर्ड से कई दिनों से डर का माहौल बना हुआ था और उसने कई मवेशियों का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top